जिम्बाब्वे के मरोनडेरा इलाके में बुधवार शाम एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हेलिकॉप्टर में आग लग गई। मरने वालों में जिम्बाब्वे के चर्चित बिजनेसमैन विकनेल चिवायो और उनकी पत्नी लूसी मुतेके भी शामिल हैं। 43 साल के चिवायो को जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा का करीबी माना जाता था। हादसे में मारे गए बाकी लोगों की पहचान सामने नहीं आई है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी जानकारी नहीं है। पुलिस और संबंधित अधिकारी इसकी जांच करेंगे। जिम्बाब्वे के चर्चित कारोबारी थे चिवायो विकनेल चिवायो जिम्बाब्वे के चर्चित कारोबारी थे। वे इंट्राट्रेक जिम्बाब्वे के संस्थापक थे। कंपनी ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स में काम करती है। चिवायो कई बड़े नेताओं से मुलाकात के लिए भी चर्चा में रहे। वे दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो, तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन और इस्वातिनी के किंग मस्वाती तृतीय से मिल चुके थे सरकारी ठेकों से जुड़े विवाद में नाम आया चिवायो की कंपनी को जिम्बाब्वे में कई सरकारी प्रोजेक्ट मिले थे। इनमें ग्वांडा सोलर प्रोजेक्ट प्रमुख था। यह करीब 100 मेगावाट का सोलर पावर प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट को लेकर काम में देरी और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े विवाद हुए। कंपनी और सरकार के बीच मामला अदालत तक भी पहुंचा। चिवायो के कारोबार और सरकारी ठेकों को लेकर समय-समय पर सवाल भी उठते रहे। उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों से इनकार किया था। आलीशान जिंदगी के लिए भी मशहूर थे चिवायो सोशल मीडिया पर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की तस्वीरें शेयर करते थे। वे महंगी कारों, प्राइवेट जेट और हेलिकॉप्टरों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते थे। वे पत्नी लूसी के साथ यात्राओं की तस्वीरें भी शेयर करते थे। कई मौकों पर मशहूर हस्तियों, धार्मिक नेताओं और दूसरे लोगों को महंगी गाड़ियां और कैश गिफ्ट देने को लेकर भी चर्चा में रहे। चिवायो की दो पुरानी तस्वीरें… ———————————— यह खबर भी पढ़ें… इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश:पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान; फाइटर जेट की निगरानी में इमरजेंसी लैंडिंग दुबई से तेल अवीव जा रही एक फ्लाइट को हाईजैक कर क्रैश कराने की कोशिश हुई। को-पायलट ने साथी पायलट पर चाकू से हमला किया और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की। दूसरे पायलट और कुछ यात्रियों ने हाथापाई कर उसे रोक लिया। पूरी खबर पढ़ें…
Source link
जिम्बाब्वे में हेलिकॉप्टर क्रैश, चर्चित बिजनेसमैन समेत 6 की मौत:पत्नी भी साथ थीं, राष्ट्रपति के करीबी चिवायो महंगी कारों-हेलिकॉप्टरों के शौकीन थे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












