मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए डिनो मोरिया, मीठी नदी घोटाला मामले में हुई पूछताछ, बीएमसी को हुआ करोड़ों का नुकसान | ACTPnews

मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए डिनो मोरिया, मीठी नदी घोटाला मामले में हुई पूछताछ, बीएमसी को हुआ करोड़ों का नुकसान


एक्टर डिनो मोरिया एक बार फिर मीठी नदी सफाई घोटाले को लेकर चर्चा में हैं। शुक्रवार, 2 अक्टूबर को डिनो मोरिया  मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस पहुंचे, जहां उनसे कथित मीठी नदी डीसिल्टिंग घोटाले के सिलसिले में पूछताछ जारी है। इस मामले की जांच इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) कर रही है। इससे पहले अभिनेता इस घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हो चुके हैं। ये मामला मुख्य रूप से मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू शाखा द्वारा दर्ज किया गया है, जिसमें धोखाधड़ी, अनुबंधों को प्रभावित करने और ठेकेदारों के साथ मिलकर गुटबाजी करने का आरोप लगाया गया है, जिससे बीएमसी को करीब 65 करोड़ का नुकसान हुआ।

क्या है मीठी नदी घोटाला और इसमें डिनो मोरिया कैसे शामिल हैं?

मीठी नदी घोटाले की बात करें तो मुंबई में बाढ़ से बचाव और ड्रेनेज के लिए मुंबई की मीठी नदी की सफाई और गाद  (डिसिल्टिंग) निकालने के नाम पर हुआ करीब 65 करोड़ की कथित वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला है। मीठी नदी की सफाई के लिए मिले फंड का गलत इस्तेमाल करने के शक में ठेकेदारों और अधिकारियों के साथ कथित संबंधों की जांच में मोरिया का नाम सामने आया है। ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले की जांच के तहत मुंबई और कोच्चि में 15 जगहों पर तलाशी ली थी, जिसमें मोरिया का घर भी शामिल था।

2005 में मुंबई में आई बाढ़ के बाद शुरू किया गया था प्रोजेक्ट

मीठी नदी से गाद निकालने का प्रोजेक्ट 2005 में मुंबई में आई भयानक बाढ़ के बाद शुरू किया गया था। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) और अन्य नागरिक एजेंसियों के साथ मिलकर मीठी नदी सफाई प्रोजेक्ट शुरू किया था। इस प्रोजेक्ट का मकसद बाढ़ प्रबंधन को बेहतर बनाने के लिए नदी के तल से मलबा हटाना और उसकी देखभाल करना था। बाद में जांच में इस प्रोजेक्ट के तहत किए गए काम पर सवाल उठे। रिकॉर्ड में दिखाए गए गाद निकालने के काम और असल में पूरे हुए काम के बीच कथित तौर पर अंतर पाया गया, जिससे प्रोजेक्ट के फंड के इस्तेमाल पर सवाल खड़े हुए।

दिशा सालियन मामले में भी डिनो मोरिया का नाम सामने आया

दूसरी तरफ दिशा सालियन की मौत की चल रही जांच में भी मोरिया की भूमिका की जांच हो रही है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2 सितंबर, 2026 को इस मामले की नई जांच का आदेश दिया था। इसके बाद, सालियन के पिता सतीश सालियन का बयान मिलने पर CBI ने 14 सितंबर को FIR दर्ज की। सतीश ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी (दिशा सालियान) के साथ गैंगरेप और हत्या की गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सतीश सालियन के बयान में डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और उनके बॉडीगार्ड्स के साथ-साथ रोहन रॉय, रिया चक्रवर्ती, परमबीर सिंह, सचिन वाजे और अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं।

क्या बोले सतीश सालियन?

सतीश सालियन ने पिछले दिनों ANI से बातचीत में कहा, ‘मेरी बेटी को साफ मिलना चाहिए। उसके दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। जिस तरह उन्होंने मेरी बेटी की इज्जत छीनी, वैसे ही उनकी भी इज्जत छीनी जाएगी। उन्हें या तो उम्रकैद या मौत की सजा मिलनी चाहिए।” उन्होंने यह भी कहा, ‘मैंने अधिकारियों को उन लोगों के नाम बताए जिन्होंने यह जुल्म किया था। मैंने सारी जानकारी दी और अपना बयान भी दर्ज कराया। मैंने आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया, सूरज पंचोली और उनके बॉडीगार्ड्स के नाम बताए, और साथ ही परमबीर सिंह, रिया चक्रवर्ती, सचिन वाजे और कई अन्य लोगों के नाम भी लिए जो इसमें शामिल थे। मैंने ये सारी जानकारी उन्हें सौंप दी।’ पिछले दिनों आदित्य ठाकरे ने खुद पर लगे आरोपों पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि वह न तो दिशा सालियन को जानते थे और न ही उनसे कभी मिले थे।

ये भी पढ़ेंः ‘काम पर जाते देखा, ताबूत में लौटे’, निमरत कौर का पिता की शहादत पर छलका दर्द, नकली सैनिक बन आतंकियों ने किया था किडनैप

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *