UAE के डिप्टी PM ने स्मित मच्छार से की मुलाकात, बहादुरी की जमकर की सराहना; तस्वीरें आई सामने | ACTPnews

UAE के डिप्टी PM ने स्मित मच्छार से की मुलाकात, बहादुरी की जमकर की सराहना; तस्वीरें आई सामने


UAE के डिप्टी PM, शेख़ हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से अस्पताल में मुलााकत की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की और उनके काम के लिए उनकी सराहना भी की। बता दें कि स्मित मच्छार ने फ्लाईदुबई के विमान में उनपर हुए हमले के बाद लोगों की जान बचाने में काफी मदद की थी। स्मित मच्छर के प्रयासों की वजह से विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाई जा सकती। 

राशिद अल मकतूम ने मच्छार से की मुलाकात

UAE के डिप्टी PM, शेख़ हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने एक्स पर पोस्ट कर स्मित मच्छार से मुलाकात की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “कैप्टन स्मित मच्छार से मुलाकात हुई, जो फ़्लाईदुबई के पायलट हैं और जिन्होंने हिम्मत, जिम्मेदारी और इंसानी जिंदगी की परवाह की बेहतरीन मिसाल पेश की है। हमारी और देश के नेतृत्व की तरफ से उन्हें पूरी तारीफ और सराहना मिलती है। हमें गर्व है कि वह हमारी टीम का हिस्सा हैं। हमारे देश की कहानी का हिस्सा हैं, और उस चीज़ का हिस्सा हैं जिसके लिए UAE जाना जाता है। एक ऐसा देश जो दयालुता, शांति और जीवन को महत्व देता है।”

पीएम मोदी ने भी स्मित मच्छार से की बात

इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी ने भी फोन कॉल के जरिए स्मित मच्छर से वीडियो कॉल पर बात की ती। स्मित मच्छार ने पीएम मोदी से घटना के दौरान अपना अनुभव साझा किया थआ। स्मित मच्छार ने बताया कि उस घटना के दौरान उन्हें हिम्मत कैसे मिली और उन्होंने फ्लाइट में मौजूद लोगों की जान बचाई। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने स्मित मच्छार की बहादुरी को लेकर जमकर तारीफ भी की। वहीं पीएम मोदी ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की। फिलहाल स्मित मच्छार का दुबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट में क्या हुआ था?

दरअसल, बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 ने इमरजेंसी सिग्नल भेजे थे और सऊदी अरब के तबुक शहर में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअज़ीज़ एयरपोर्ट की ओर मुड़ने से पहले 34,000 फीट की ऊंचाई से तेज़ी से नीचे उतरते हुए 17,000 फीट से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की थी। इस फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे, जिनमें 27 बच्चे भी शामिल थे। फ़्लाइट के कॉकपिट में को-पायलट ने मच्छार पर चाकू से हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि मच्छार ने हिम्मत दिखाते हुए घायल होने के बावजूद फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कर 174 यात्रियों की जान बचाई।

यह भी पढ़ें-

UAE का बड़ा खुलासा, फ्लाईदुबई की घटना ‘आतंकवादी हमला’, को-पायलट ने कुल्हाड़ी से कैप्टन पर वार किया

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *