कैप्टन स्मित पर हमला करने वाला ओमानी को-पायलट महिलाओं को लेकर रखता था ऐसी सोच, पोस्ट से खुलासा | ACTPnews

कैप्टन स्मित पर हमला करने वाला ओमानी को-पायलट महिलाओं को लेकर रखता था ऐसी सोच, पोस्ट से खुलासा


Highlights

  • कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला, 174 यात्रियों वाले विमान को गिराने की कोशिश का आरोप।
  • ओमानी पायलट की पोस्ट में महिलाओं और मिश्रित कार्यस्थलों को लेकर विवादित विचार सामने आए।
  • हमले के बाद लिंक्डइन पर अल-कायदा से जुड़े आतंकियों की तस्वीरें भी पोस्ट हुईं।

तेल अवीव: फ्लाईदुबई के ओमानी को-पायलट हमाम अल-हमामी द्वारा किए गए ‘आतंकी हमले’ की कोशिश की जांच अब तेज हो गई है। 30 सितंबर की घटना में उस पर अपने सहकर्मी और भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर धारदार वस्तु से हमला करने और 174 यात्रियों को ले जा रहे विमान को क्रैश करने की कोशिश का आरोप है। घटना के बाद वह हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच में अब उसके सोशल मीडिया पोस्ट और पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट से सामने आए विवादित विचार

CNN की रिपोर्ट के अनुसार, अल-हमामी का अब डिलीट किया जा चुका X अकाउंट उसकी धार्मिक और महिलाओं को लेकर बेहद कट्टर सोच की ओर इशारा करता था। उसकी कई पोस्ट में महिलाओं की नौकरी और पुरुषों-महिलाओं के एक साथ काम करने वाले कार्यस्थलों को लेकर आपत्तिजनक और विवादित विचार दिखाई देते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने शादी, महिलाओं के कपड़े और नौकरी से जुड़े अपने विचार भी सोशल मीडिया पर साझा किए थे।

पत्नी के हिजाब और नौकरी छोड़ने की बात

फरवरी 2022 की एक पोस्ट में अल-हमामी ने अपनी मां की ओर से उसके लिए रिश्ता तलाशने का जिक्र किया था। उसने लिखा था कि वह चाहता था कि उसकी पत्नी हिजाब या बुर्का पहने और शादी के बाद नौकरी करना बंद कर दे। उसके मुताबिक, कई परिवारों ने इन शर्तों की वजह से रिश्ता स्वीकार नहीं किया। उसने दावा किया कि जब उसकी मां ने बताया कि उसका बेटा पायलट है, तो वे परिवार अचानक शादी के लिए तैयार हो गए।

मिश्रित कार्यस्थलों को लेकर भी किया था दावा

जनवरी 2022 की एक पोस्ट में अल-हमामी ने पुरुषों और महिलाओं के साथ काम करने वाले कार्यस्थलों की आलोचना की थी। उसने सवाल उठाते हुए लिखा था, ‘मिश्रित कार्यस्थलों में कितनी सम्मानित और धार्मिक लड़कियां बर्बाद हो गईं और उन पर गलत तरीके से प्रभाव डाला गया?’ उसके इस बयान को महिलाओं के काम करने और पुरुषों के साथ पेशेवर माहौल में काम करने को लेकर उसकी कट्टर सोच के उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।

ओमान एयर में 7 साल काम करने का दावा

अल-हमामी के डिलीट किए जा चुके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उसने ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन ओमान एयर में करीब 7 साल काम किया था। उसने फरवरी 2025 में यह नौकरी छोड़ी थी। इसके बाद जून 2025 से जनवरी 2026 तक उसने रॉयल एयर मैरोक के साथ काम किया। CNN की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उसे पिछले साल ओमान की राष्ट्रीय एयरलाइन से कथित चरमपंथी विचारों को लेकर चिंताओं के बीच निकाल दिया गया था।

हमले के कुछ घंटे बाद लिंक्डइन पर पोस्ट

इस मामले में सबसे ज्यादा सवाल उसके लिंक्डइन अकाउंट से सामने आई गतिविधियों को लेकर उठ रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कथित विमान हमले की कोशिश के कुछ ही घंटे बाद उसके लिंक्डइन अकाउंट पर 2 पोस्ट दिखाई दीं। हालांकि बाद में यह प्रोफाइल भी डिलीट कर दिया गया। इनमें से पहली पोस्ट में बोइंग 737 मैक्स के कॉकपिट के कई वीडियो थे। यह वही मॉडल है, जैसा कथित घटना में शामिल विमान का था।

वीडियो में इजराइली एयरलाइंस के विमान भी दिखे

रिपोर्ट के अनुसार, इन वीडियो में इजराइल की एयरलाइंस एल अल और अर्किया के विमान भी दिखाई दे रहे थे। इससे जांच एजेंसियों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। CNN के मुताबिक, पोस्ट किए गए वीडियो के आखिर में अयमान अल-जवाहिरी की तस्वीर दिखाई गई थी जो ओसामा बिन लादेन के बाद अल-कायदा का प्रमुख बना था। पोस्ट में हुमाम खलील अबू-मुलाल अल-बलावी की तस्वीरें भी थीं जिसने 2009 में हुए हमले में 9 लोगों की हत्या की थी, जिनमें CIA के 7 अधिकारी और कॉन्ट्रैक्टर शामिल थे।

ये भी पढ़ें: UAE के डिप्टी PM ने स्मित मच्छार से की मुलाकात, बहादुरी की जमकर की सराहना; तस्वीरें आई सामने

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed