‘दृश्यम 3’ का तूफान, 2 ही दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की फिल्म, वर्लडवाइड कलेक्शन 177 Cr. के पार | ACTPnews

'दृश्यम 3' का तूफान, 2 ही दिन में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई अजय देवगन की फिल्म, वर्लडवाइड कलेक्शन 177 Cr. के पार


अजय देवगन अब ‘दृश्यम 3’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो 2 अक्टूबर को जाकर खत्म हुआ। इस शुक्रवार को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई और पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया और इसकी कमाई के आंकड़े चर्चा में आ गए। ‘दृश्यम 3: द कनक्लूजन’ ने 63 करोड़ के साथ जबरदस्त ओपनिंग की और इसी के साथ ये अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन गई। और शानदार कमाई की रफ्तार दूसरे दिन भी जारी रही। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की।

‘दृश्यम 3’ का दूसरे दिन का कलेक्शन

अजय देवगन, श्रेया सरन, तब्बू और जयदीप अहलावत स्टारर ‘दृश्यम 3’ छुट्टियों के समय का पूरा फायदा उठा रही है। फिल्म ने पहले दिन जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 62 करोड़ और दुनिया भर में 95 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन भी फिल्म ने जबरदस्त कमाई की। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे दिन इस दृश्यम 3 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 53 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसी के साथ फिल्म ने दो ही दिनों में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। फिल्म का दो दिनों का नेट कलेक्शन 115.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 138.65 करोड़ हो गया है।

दुनिया भर में कितनी कमाई हुई है?

‘दृश्यम 3’ भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी कमाल दिखा रही है। घरेलू स्तर पर दो ही दिनों में 115.50 करोड़ कमा चुकी इस फिल्म ने दुनियाभर में 177 करोड़  (ग्रॉस कलेक्शन) का आंकड़ा पार कर लिया है। विदेशों में, इस फिल्म ने दूसरे दिन 20.00 करोड़ कमाए, जिससे अब तक 2 दिन में इसकी कुल विदेशी कमाई 38.50 करोड़ हो गई है। बता दें, दृश्यम 3 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है, जबकि ‘धुरंधर 2’ पहले नंबर पर है। 

‘दृश्यम 3’ के बारे में जानकारी

‘दृश्यम 3’ की बात करें तो ये ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है और इसके साथ अजय देवगन ने विजय सलगांवकर के किरदार में फिर वापसी की है, जबकि तब्बू मीरा देशमुख के रोल में लौटी हैं। कास्ट में श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और कमलेश सावंत भी शामिल हैं। वहीं जयदीप अहलावत और प्रकाश राज भी इस भाग के साथ जुड़े हैं। ये फिल्म विजय सलगांवकर और उनके परिवार की कहानी को आगे बढ़ाती है। कहानी वहां से शुरू होती है जब विजय कानून से बचने में कामयाब हो जाता है। फिल्म में एक नई जांच दिखाई गई है, जहां एक सीबीआई अफसर की एंट्री होती है और ये जांच एक बार फिर विजय सलगांवकर के परिवार को मुश्किल में डाल देती है।

अभिषेक पाठक हैं फिल्म के निर्देशक

फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक हैं। उन्होंने आमिल कीयन खान और परवेज शेख के साथ मिलकर कहानी लिखी है। यहां एक और बात ध्यान देने वाली है कि पहली दो फिल्मों में दृश्यम ने ओरिजिनल फिल्म (मलयालम वर्जन) की कहानी को ही फॉलो किया था। हालांकि, तीसरे पार्ट के लिए अजय देवगन और डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कहानी को खत्म करने और एक नया रास्ता चुनने का फैसला किया। इसलिए, दृश्यम: द कन्क्लूजन हिंदी फ्रैंचाइजी की एकमात्र ऐसी फिल्म है जो मोहनलाल की कहानी को फॉलो नहीं करती है, क्योंकि जीतू जोसेफ पहले ही मलयालम मूवी सीरीज़ के चौथे पार्ट की घोषणा कर चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः ‘दृश्यम 3’ आई पसंद तो 6 मिस्ट्री थ्रिलर बिल्कुल न करें मिस, आखिरी तक बांधे रखेंगी कहानी

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports