Mumbai Protest | Uddhav & Raj Thackeray Against Election Commissioner | ACTPnews

Mumbai Protest | Uddhav & Raj Thackeray Against Election Commissioner


मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रविवार को मुंबई में उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे जॉइंट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में हजारों लोग शामिल हुए। यह मार्च मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर महानगरपालिका भवन तक जाएगा। वहां नेता सभा को संबोधित करेंगे।

उद्धव की शिवसेना यूबीटी और राज ठाकरे की मनसे पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है।

संजय राउत ने कहा कि यह प्रदर्शन देश में चल रहे हिटलरशाही शासन, चुनावों को हाईजैक करने, चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट को जेब में रखने, सांसदों और विधायकों की खरीद-फरोख्त के खिलाफ है।

प्रदर्शन से जुड़ी 2 तस्वीरें…

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे प्रदर्शन वाली जगह पहुंचे। उन्होंने मार्च निकाला।

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे प्रदर्शन वाली जगह पहुंचे। उन्होंने मार्च निकाला।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस मार्च में हजारों की भीड़ शामिल हुई।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस मार्च में हजारों की भीड़ शामिल हुई।

शिवसेना यूबीटी सांसद बोले- चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ

शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने कहा कि उद्धव और राज ठाकरे के एक साथ आने से प्रदर्शन को नई गति मिली है। उन्होंने इसे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन बताया।

उन्होंने कहा, आज देशभर में चुनाव आयोग में भ्रष्टाचार और उसके काम करने के तरीके को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। वे गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं।

पूरे देश में इसे लेकर आक्रोश है। लेकिन जैसे ही ‘ठाकरे’ नाम सामने आता है। इस आक्रोश को और ताकत मिलती है। आज दोनों भाई एक साथ यहां खड़े हैं और नारा है- ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ।’ देश बचाने का मतलब संविधान और लोकतंत्र को बचाना है।

SIR को लेकर ज्ञानेश और चुनाव आयोग पर सवाल

CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर SIR को लेकर सवालों खड़े हुए हैं। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने SIR से जुड़े फैसलों और आदेशों पर रिकॉर्ड में कम से कम 14 बार आपत्ति जताई थी।

दावा है कि कई फैसले और आदेश संधू और जोशी की जानकारी या सिफारिश के बिना जारी किए गए। इसके बाद से विपक्ष ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए देशभर में प्रदर्शन कर रहा है।

दीपके बोले- 10 अक्टूबर को कॉकरोच दिल्ली आएंगे

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को कहा कि ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को पूरे देश से कॉकरोच दिल्ली पहुंचेंगे।

दीपके ने लिखा- अगर दिल्ली पुलिस हमें रोकने की कोशिश करती है, तो जहां वे हमें रोकेंगे, वही हमारा जंतर-मंतर होगा। हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण होगा। हम महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलेंगे।

——————————

ये खबर भी पढ़ें:

मुंबई में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त पद से इस्तीफे की मांग

मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पार्टी ने वोटर लिस्ट के SIR को लेकर भी सवाल उठाए। इस दौरान स्टेज पर मौजूद सभी लोग महात्मा गांधी की फोटो वाली टी-शर्ट पहनकर पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports