अल-कायदा ने फ्लाईदुबई हमले की तारीफ की, 9/11 से की तुलना; कहा- ‘काफिरों के विमान अभी भी निशाने पर’ | ACTPnews

अल-कायदा ने फ्लाईदुबई हमले की तारीफ की, 9/11 से की तुलना; कहा- 'काफिरों के विमान अभी भी निशाने पर'


न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अल-कायदा ने 11 सितंबर, 2001 के हमलों का जिक्र करते हुए और तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ़्लाइट में कथित तौर पर अपहरण की कोशिश की तारीफ की। अल-कायदा ने अमेरिकी और इजरायली एयरलाइनरों को निशाना बनाकर वैसे ही हमले करने का आह्वान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह अपील ‘अल-बयान’ के ताजा अंक में छपी थी। यह एक साप्ताहिक प्रकाशन है, जिसे जुलाई में अल-कायदा के समर्थकों ने शुरू किया था। बताया जाता है कि हटाए जाने से पहले इसे ग्रुप के टेलीग्राम चैनलों पर शेयर किया गया था।

इस लेख में 9/11 के हमलों और 30 सितंबर को ‘फ्लाईदुबई’ की फ्लाइट FZ1073 पर कब्ज़े की कोशिश का जिक्र था। इस फ्लाइट में 170 से ज़्यादा यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें ज़्यादातर इजरायली थे और यह दुबई से तेल अवीव जा रही थी। ‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, अरबी भाषा में लिखे इस लेख में अमेरिकियों और इजरायलियों को ले जा रहे विमानों पर हमले करने के लिए उकसाया गया था।

‘दुष्ट अमेरिका का अंत होगा’

अरबी भाषा के लेख में कहा गया, “युद्ध अभी समाप्त नहीं हुआ है- जायोनिस्टों, अमेरिकियों और इस्लाम के विरुद्ध लड़ने वाले सभी अन्य काफिरों को ले जाने वाले विमान अभी भी आसमान में मंडरा रहे हैं और उन्हें निशाना बनाया जा सकता है, जैसा कि 11 और 30 सितंबर को हुआ था।” लेख में आगे कहा गया, “अमेरिका और जायोनिस्टों के आज पहले से कहीं अधिक दुश्मन हैं। हो सकता है कि कोई ऐसा व्यक्ति जो ईश्वर में विश्वास नहीं करता, उन्हें निशाना बनाए और उसका यह अभियान अंततः इस्लाम को लाभ पहुंचाए।” इसमें आगे लिखा था, “वह दिन आएगा जब दुष्ट अमेरिका का साम्राज्य समाप्त हो जाएगा।” 

9/11 हमले से की गई तुलना

खबरों के अनुसार, प्रकाशन में 11 सितंबर के हमलों के दौरान वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराते एक विमान की तस्वीर के साथ-साथ फ्लाईदुबई की उड़ान पर कब्ज़ा करने के प्रयास से संबंधित एक अन्य तस्वीर भी शामिल थी। न्यूयॉर्क पोस्ट ने रिपोर्ट दी कि शनिवार को हटाए जाने से पहले यह कंटेंट अल-कायदा से जुड़े टेलीग्राम चैनलों पर फैलाया गया था।

फ्लाईदुबई की फ़्लाइट के साथ क्या हुआ?

दरअसल, फ्लाईदुबई की फ़्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी, तभी अल-हम्मामी ने कथित तौर पर कैप्टन स्मित मच्छार पर कॉकपिट में इमरजेंसी के समय इस्तेमाल के लिए रखी गई कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। विमान में 174 लोग सवार थे। घटना के दौरान, विमान ने एक इमरजेंसी मैसेज भेजा और तेजी से नीचे आने लगा। यह लगभग 34,000 फीट की ऊंचाई से गिरकर 17,000 फीट से भी नीचे आ गया।

मच्छार कॉकपिट के फर्श पर घायल अवस्था में पड़े थे, तभी उन्हें एहसास हुआ कि विमान नीचे जा रहा है। उन्हें यह भी पता चला कि को-पायलट उन्हें कॉकपिट का दरवाजा खोलने से रोक रहा था। जब मच्छार किसी तरह दरवाजा खोलने में कामयाब हो गए, तो यात्रियों ने कथित हमलावर को काबू में कर लिया। इसके बाद, विमान में यात्रा कर रहे दो रिजर्व पायलट कॉकपिट में आए और विमान का कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया। आखिरकार विमान को सऊदी अरब के तबुक में प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया, जहां अल-हम्मामी को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें-

अमेरिका में समुद्र तट के पास मेडिकल विमान क्रैश, अचानक नीचे गिरी फ्लाइट; सभी सवार लापता

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *