असम में पाकिस्तान से खुफिया संपर्क के आरोप में 2 गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल | ACTPnews

असम में पाकिस्तान से खुफिया संपर्क के आरोप में 2 गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल


असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने रविवार को बताया कि केंद्रीय एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार पर असम पुलिस ने पाकिस्तान को सुरक्षा संबंधी जानकारी कथित तौर पर मुहैया कराने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में एक सेवानिवृत्त सेना जवान भी शामिल है, जो फिलहाल सेना में संविदा के आधार पर काम कर रहा था।

मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दोनों आरोपियों के पाकिस्तान के संपर्क में होने और सेना की आवाजाही से जुड़ी जानकारी साझा करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि दोनों को आगे केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया जाएगा।

सीएम सरमा के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि आरोपियों को कथित तौर पर ‘हनी ट्रैप’ के जरिए अपने जाल में फंसाया गया था और उनसे संवेदनशील जानकारी हासिल की जा रही थी। कुछ महीने पहले, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए फंडिंग नेटवर्क चलाने के आरोप में महाराष्ट्र से एक एजेंट गिरफ्तार हुआ था।

STF ने बिहार निवासी को गुवाहाटी से पकड़ा

इससे पहले रविवार को असम पुलिस ने बताया कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गुवाहाटी में किराए के मकान में रह रहे बिहार के एक व्यक्ति को कथित जासूसी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रहने वाले 31 वर्षीय अभिषेक कुमार सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में उसके पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव (PIO) को सुरक्षा बलों से जुड़ी गोपनीय जानकारी देने में कथित संलिप्तता सामने आई है।

सैन्य खुफिया से मिली थी शुरुआती जानकारी

पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध के बारे में शुरुआती इनपुट तेजपुर स्थित गजराज कोर की मिलिट्री इंटेलिजेंस से शेयर किया गया था। इसके बाद STF ने सोनितपुर पुलिस के साथ समन्वय कर अभिषेक कुमार सिंह के बारे में और जानकारी जुटाई। जांच में उसके कथित तौर पर एक पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटिव के निर्देश पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने का संदेह सामने आया।

मोबाइल, सिम कार्ड और दस्तावेज बरामद

पुलिस ने बताया कि 3 और 4 अक्टूबर की दरम्यानी रात असम STF ने गुवाहाटी स्थित किराए के मकान में कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है।

(इनपुट- PTI)

ये भी पढ़ें-

सिलेंडर में गैस नहीं, छिपा रखी थी शराब, बिहार में तस्करी का ये तरीका देख पुलिस रह गई हैरान

दिल्ली में BJP राज्यसभा सांसद के घर चोरी, बाथरूम की टोंटी और गटर का ढक्कन भी ले गए चोर

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *