असम के सिलचर में लहराया NDA का परचम, नगर निगम के पहले चुनाव में 42 में से 34 सीटों पर कब्जा | ACTPnews

असम के सिलचर में लहराया NDA का परचम, नगर निगम के पहले चुनाव में 42 में से 34 सीटों पर कब्जा


असम के सिलचर नगर निगम के पहले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की है। NDA ने नगर निगम के पहले चुनाव में 42 में से 34 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मंगलवार को सामने आए परिणाम में कांग्रेस ने 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। इस जीत पर असम के सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने कहा है कि राज्य के दूसरे सबसे बड़े शहर सिलचर के नगर निगम चुनाव में BJP और NDA की जबरदस्त जीत हुई है और अब तो कांग्रेस बैलट पेपर में भी हार चुकी है।

चुनाव में मतपत्रों का इस्तेमाल हुआ था

असम के सिलचर नगर निगम के पहले चुनाव में कुल 133 प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। 3 अक्तूबर को हुई वोटिंग के बाद मंगलवार 6 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई जिसमें भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने जीत हासिल की। जानकारी के अनुसार, भाजपा ने वार्ड संख्या 29 और वार्ड संख्या 30 में दोबारा से काउंटिंग कराने की मांग की है। इन सीटों पर निर्दलीय और कांग्रेस उम्मीदवार की जीत हुई है। हालांकि, अब तक फिर से मतगणना पर विचार नहीं किया गया है। बता दें कि इस चुनाव में मतपत्रों का प्रयोग किया गया था।

आपको बता दें कि 2 अक्तूबर को सिलचर नगर निगम के कुल 42 वार्ड में से 40 वार्ड के लिए वोटिंग हुई थी। इससे पहले वार्ड नंबर 9 और 20 से भाजपा उम्मीदवार बिजेंद्र प्रसाद सिंह और भक्ति सेन तालुकदार ने निर्विरोध चुनाव जीत लिया था। चुनाव में 70.22 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। आपको बता दें कि इससे पहले भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने बीते मई महीने में ही विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

जनता ने हमें जबरदस्त बहुमत दिया- CM हिमंत

सिलचर में भाजपा की जीत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा- “असम भाजपा के लिए एक और जीत। सिलचर नगर निगम के चुनावों में, जो बैलेट पेपर से हुए थे, जनता ने हमें जबरदस्त बहुमत दिया है। यह जीत पीएम मोदी के नेतृत्व और ‘विकसित भारत’ के लिए शहरी शासन की उनकी सोच में लोगों के भरोसे को फिर से पक्का करती है। इस शानदार जनादेश के लिए मैं सिलचर की जनता के सामने सिर झुकाता हूं और सिलचर को असम के प्रमुख शहरों में से एक बनाने के अपने वादे को दोहराता हूं।”

कांग्रेस का कहीं पता नहीं- दिलीप सैकिया

असम के सिलचर में भाजपा और NDA की जीत पर असम भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया का बयान सामने आया है। उन्होंने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम हिमंत विश्व शर्मा के विकास के एजेंडे की जीत बताया है। दिलीप सैकिया ने कहा- “कांग्रेस हमेशा ईवीएम में छेड़छाड़ की शिकायत करती है, लेकिन यह चुनाव मतपत्रों से हुआ और यहां उसका कहीं पता नहीं है।” (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- असम की हिमंता सरकार भर भरकर दे रही दुर्गा पूजा गिफ्ट, जानिए क्या क्या बोनस-उपहार मिलेंगे

असम में कांग्रेस का बड़ा कदम! किया अखिल गोगोई के रायजोर दल से नाता तोड़ने का ऐलान

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports