JEE Advanced 2026 Result Kota Toppers List LIVE Updates; Shubham Kumar Kabeer Chhillar | ACTPnews

JEE Advanced 2026 Result Kota Toppers List LIVE Updates; Shubham Kumar Kabeer Chhillar


JEE-एडवांस का रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान में कोचिंग सेंटर्स के बाहर जश्न मनाते स्टूडेंट्स और टीचर्स।

जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी JEE-एडवांस का रिजल्ट रविवार देर रात जारी हुआ। इसमें बिहार के शुभम कुमार टॉपर रहे। दूसरे नंबर पर दिल्ली के कबीर छिल्लर और तीसरे नंबर पर झुंझुनूं (राजस्थान) के जतिन चाहर रहे। टॉप-10 में रहे 6 स्टूडेंट्स ने राजस्थान के कोचिंग

.

एजुकेशन एक्सपर्ट के मुताबिक परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट्स में 31.65% पास हुए। JEE एडवांस में 1 लाख 79 हजार 694 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 56 हजार 880 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की।

इस साल परीक्षा का कटऑफ बढ़कर 92 हो गया है। 2025 की तुलना में कटऑफ में 18 अंक का इजाफा हुआ। वहीं, सब्जेक्ट वाइज कटऑफ में जनरल कैटेगरी में 8 अंक बढ़े हैं।

दूसरे नंबर पर आए कबीर के टॉपर शुभम से सिर्फ एक नंबर कम

इन टॉपर्स ने राजस्थान में कोचिंग की

राजस्थान के कोटा और सीकर में करते हैं IIT की तैयारी

सीकर में पढ़े जतिन कुमार चाहर की ऑल इंडिया थर्ड रैंक आई है। जतिन को 319 नंबर मिले। वे मूल रूप से झुंझुनूं जिले के गोठ गांव के हैं।

जतिन ने कहा- अपना पूरा फोकस कॉन्सेप्ट क्लियर करने पर रखा। वहीं, कोटा के ही रहने वाले अर्णव गौतम ने 7वीं रैंक हासिल की।

एग्जाम में 8वीं रैंक वाले कनिष्क जैन और 10वीं रैंक वाले दर्श सिक्का ने भी कोटा में पढ़ाई की। गर्ल्स कैटेगरी में टॉपर रही आरोही भी कोटा में ही पढ़ी हैं। उनकी 77वीं रैंक है।

जश्न की PHOTOS…

कोटा के सभी कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के बाहर ढोल-नगाड़े और डीजे बजाया गया। बच्चों के पास होने पर पेरेंट्स भी जमकर नाचे।

कोटा के सभी कोचिंग इंस्टीट्यूट्स के बाहर ढोल-नगाड़े और डीजे बजाया गया। बच्चों के पास होने पर पेरेंट्स भी जमकर नाचे।

अलग-अलग कोचिंग्स में टीचर्स स्टूडेंट्स को कंधे पर बैठाकर बाहर निकले।

अलग-अलग कोचिंग्स में टीचर्स स्टूडेंट्स को कंधे पर बैठाकर बाहर निकले।

बच्चों के साथ उनके फ्रेंड्स और परिवार भी सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए इंस्टीट्यूट्स में पहुंचे।

बच्चों के साथ उनके फ्रेंड्स और परिवार भी सक्सेस को सेलिब्रेट करने के लिए इंस्टीट्यूट्स में पहुंचे।

स्टूडेंट्स ने बताया कि पूरे साल भर कड़ी मेहनत के बाद आज जश्न मनाने का मौका है। अब खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

स्टूडेंट्स ने बताया कि पूरे साल भर कड़ी मेहनत के बाद आज जश्न मनाने का मौका है। अब खूब एन्जॉय कर रहे हैं।

———————-

ये खबर भी पढ़ें….

JEE टॉपर्स बोले- किताबों में मत डूबे रहिए,खेलना भी जरूरी:NEET स्टूडेंट्स फ्यूचर की चिंता छोड़ मेहनत करें; जानिए- शुभम और कबीर का सक्सेस मंत्र

JEE एडवांस के दोनों टॉपर्स शुभम कुमार और कबीर छिल्लर ने दैनिक भास्कर से खास बातचीत की। उन्होंने पढ़ाई के रूटीन, टाइम मैनेजमेंट और देश में चल रहे नीट (NEET) विवाद को लेकर खुलकर बात की। शुभम और कबीर ने बताया- वे रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई करते थे। हमने कभी भी तनाव (स्ट्रेस) को खुद पर हावी नहीं होने दिया। पूरी खबर पढ़ें…

JEE-एडवांस के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *