PM Narendra Modi Italy Visit Photos Update; Giorgia Meloni | ACTPnews

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने टॉफी लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। - Dainik Bhaskar

रोम7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने टॉफी लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू”

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन (10 करोड़) से ज्यादा बार देखा गया। वहीं एक्स पर भी इसे 74 लाख से ज्यादा व्यू मिले।

पीएम मोदी अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में मंगलवार को इटली पहुंचे। वहां पीएम मेलोनी ने उनका स्वागत किया। दोनों एक ही कार में बैठकर रोम के करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक कोलोजियम गए।

मेलोनी ने मेलोडी टॉफी गिफ्ट लेने का वीडियो शेयर किया

पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। यह टॉफी भारत में 1983 से बिक रही है। इसे पारले कंपनी बनाती है।

मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी ही क्यों दी

मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी इसलिए गिफ्ट की थी क्योंकि सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं के नामों को जोड़कर मेलोडी (Modi + Meloni=Melodi) शब्द काफी वायरल हो गया था। असल में मेलोनी और मोदी के नामों को जोड़कर लोगों ने मजाकिया और दोस्ताना अंदाज में मेलोडी कहना शुरू कर दिया था।

G20 और दूसरे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो वायरल होने के बाद यह शब्द इंटरनेट मीम और ट्रेंड बन गया। इसी को हल्के-फुल्के अंदाज में लेते हुए मोदी ने मेलोनी को भारत की मशहूर टॉफी गिफ्ट की।

मोदी और मेलोनी की दिसंबर 2023 में दुबई में COP28 समिट में मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए मेलोनी ने कैप्शन में पहली बार ‘मेलोडी’ लिखा था।

मोदी और मेलोनी की ताजा मुलाकात की 11 तस्वीरें…

इटली की पीएम मेलोनी ने डिनर से पहले पीएम मोदी का हाथ मिलाकर स्वागत किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से हाथ मिलाने के बाद फोटो खिंचवाईं।

मोदी और मेलोनी रोम के ऐतिहासिक कोलोजियम के पास एक बालकनी (व्यू-पॉइंट) पर खड़े हैं।

मोदी हाथ से इशारा कर मेलोनी को कुछ दिखा रहे हैं।

मेलोनी हाथ से इशारा कर मोदी को कुछ दिखा रही हैं।

मोदी और मेलोनी ने मंगलवार को साथ में डिनर किया। इस दौरान नेताओं के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

पीएम मोदी और मेलोनी ने एक ही कार में बैठकर कोलोजियम गए। यह रोम में मौजूद एक बहुत पुराना और मशहूर स्टेडियम है। इसे करीब 2 हजार साल पहले रोमन साम्राज्य के समय बनाया गया था।

इटली की पीएम मेलोनी ने मंगलवार शाम कोलोजियम में पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली। कोलिजियम का असली नाम फ्लेवियन एम्फीथिएटर था, बाद में इसे कोलोजियम कहा जाने लगा।

यह तस्वीर मेलोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। बैकग्राउंड में कोलोजियम है, जहां प्राचीन रोम में ग्लैडिएटरों की लड़ाइयां, जानवरों के मुकाबले होते थे। सदियों पुराने भूकंप और नुकसान के बावजूद इसका बड़ा हिस्सा आज भी खड़ा है। इसी वजह से इसे रोमन साम्राज्य की ताकत और इंजीनियरिंग का प्रतीक माना जाता है।

मोदी और मेलोनी ने रोम के ऐतिहासिक कोलोजियम में तस्वीर खिंचाई। यह दुनिया के सबसे बड़े प्राचीन स्टेडियमों में से एक माना जाता है। यहां एक समय में करीब 50 हजार से 80 हजार लोग बैठ सकते थे। उस दौर में यहां लोगों के मनोरंजन के लिए कई तरह के कार्यक्रम होते थे।

मेलोनी ने बुधवार को रोम स्थित विला डोरिया पाम्फिली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत-इटली संबंधों समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।

मोदी के इटली पहुंचने की 4 तस्वीरें…

रोम पहुंचने पर मोदी का रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया। वे करीब 2 साल बाद इटली के दौरे पर गए हैं। इससे पहले वे जून 2024 में इटली में आयोजित G7 समिट में हिस्सा लेने गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम में वाराणसी पर बनी खास पेंटिंग्स देखी। इटली के चित्रकार जियामपाओलो टोमासेट्टी ने उन्हें ये पेंटिंग गिफ्ट की।

पीएम मोदी के मंगलवार शाम रोम पहुंचने के बाद कलाकारों ने उनका स्वागत किया।

भारतीय प्रवासियों से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी एक पेंटिंग पर ऑटोग्राफ देते हुए।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

पीएम मोदी इंडिया-नॉर्डिक समिट में शामिल हुए:नॉर्वे-डेनमार्क, आइसलैंड और फिनलैंड के पीएम से मिले; इटली के लिए रवाना

मोदी ने तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और कानून का सम्मान के नरजिए से भारत और नॉर्डिक देशों को स्वाभाविक साझेदार हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed