CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में ममता बनर्जी के साथ और कौन-कौन से नेता हिरासत में लिए गए? | ACTPnews

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट में ममता बनर्जी के साथ और कौन-कौन से नेता हिरासत में लिए गए?


नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट के दौरान टीएमसी चीफ ममता बनर्जी, डेरेक ओब्रायन. आप नेता अरविंद केजरीवाल, गोपाल राय, सीपीएम के महासचिव एम.ए.बेबी, वृंदा करात समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में  लिया है। वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया को चंडीगढ़ में पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ममता बनर्जी को साउथ एवेन्यू से हिरासत में लिया

राजधानी दिल्ली में आज सीजेपी प्रोटेस्ट के समर्थन में कई राजनीतिक दलों के नेता भी सड़कों पर उतरे। लेकिन अधिकांश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ममता बनर्जी साउथ एवेन्यू में बस स्टॉप पर पार्टी के साथियों के साथ प्रोटेस्ट कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया। ममता के साथ टीएमसी के डेरेक ओ ब्रायन, प्रतिमा मंडल, डोला सेन को भी हिरासत में लिया गया है।

अरविंद केजरीवाल को हिरासत में लिया गया

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर 95 लोधी एस्टेट के बाहर से डिटेन किया गया। वे प्रदर्शन में शामिल होने जा रहा थे लेकिन घर के बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। वहीं आप नेता नेता संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज और दुर्गेश पाठक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

एम.ए.बेबी और वृंदा करात गिरफ्तार

पुलिस ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव एम.ए.बेबी, पार्टी की वरिष्ठ नेता वृंदा करात और कई अन्य नेताओं को  जंतर-मंतर पर सीईसी  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया। करात ने  बताया कि जंतर-मंतर जाने से पहले पार्टी के नेता केरल भवन में थे। प्रदर्शन स्थल पर नेताओं ने ‘अमित शाह, देखो हम जंतर-मंतर आ गए’ के नारे लगाए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बसों में बैठाया और सुभाष नगर पुलिस थाने ले गई।

नेहा बोरा, गोपाल राय हिरासत में

वाम दलों के छात्र विंग की नेता नेहा बोरा, आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं मनीष सिसोयोदिया को चंडीगढ़ में प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। उधर, मुंबई में अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन की तैयारी कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता तुषार गांधी और उनके संगठन के अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने बताया कि महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी को बांद्रा से हिरासत में लेकर डीएन नगर पुलिस थाने ले जाया गया। ‘हम भारत के लोग’ संगठन के प्रमुख तुषार गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्टर साझा कर नागरिकों से अपराह्न साढ़े तीन बजे अगस्त क्रांति मैदान में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। 

ये भी पढ़ें:

CJP प्रदर्शन के बीच आज कहां हैं राहुल गांधी? एक्स पर क्या पोस्ट किया, जानें

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed