2 अक्टूबर को रिलीज हुई अजय देवगन की फिल्म दृश्यमः द कॉन्क्लूजन यानी दृश्यम 3 ने महज 8 दिनों में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ये अजय देवगन के 35 साल के करियर की सबसे बड़ी हिट बन चुकी है। अब तक ये रिकॉर्ड 2024 में आई फिल्म सिंघम अगेन के पास था, जिसने ऑलटाइम 389 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। अजय देवगन के करियर की इस बड़ी उपलब्धि के साथ जानिए कैसा रहा उनका करियर ग्राफ और क्या रहे करियर के बड़े रिकॉर्ड- पहले दृश्यम 3 का कलेक्शन जानिए- फिल्म दृश्यम 3, 2 अक्टूबर को रिलीज हुई। भारत में 15,759 शोज से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले ही दिन 66.75 करोड़ की नेट कमाई की। वहीं 8वें दिन यानी शुक्रवार को इसने 24.86 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे अब इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 409.43 करोड़ हो चुका है। वीकेंड में फिल्म की कमाई में उछाल के अनुमान हैं। महज 8 दिनों में ये फिल्म इस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वीकेंड के बाद ये तीसरे नंबर पर बनी हुई हनुमान अंश को भी पीछे कर सकती है, जिसने 430 करोड़ का कलेक्शन किया है। अजय देवगन के 35 साल के करियर की सबसे बड़ी फिल्म दृश्यम 3, रिलीज के पहले हफ्ते में ही ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। इसी के साथ ये अजय के 35 साल के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है। अब तक ये रिकॉर्ड 2024 में आई सिंघम अगेन के पास था, जिसने 389 करोड़ कलेक्शन किया था। इसके अलावा तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर और दृश्यम 2 भी अजय के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। दृश्यम 3 भले ही अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है, हालांकि हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों के मामले में वह अब भी कई ए-लिस्टर्स से पीछे हैं। बॉलीवुड के ए-लिस्टर्स में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सबसे ज्यादा फिल्में रणवीर सिंह के पास हैं। वहीं रणबीर कपूर, आमिर खान, शाहरुख भी इस मामले में अजय देवगन से आगे हैं। देखिए किन स्टार्स से टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों के मामले में पीछे हैं अजय-
Source link
अजय देवगन की सबसे बड़ी फिल्म बनी दृश्यम-3:400 करोड़ कलेक्शन पार, 8 दिन में सिंघम-तान्हाजी का रिकॉर्ड टूटा, जानिए किन स्टार्स से अब भी हैं पीछे | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports












