Donald Trump Appoints Katie Zakaria as White House Press Secretary | ACTPnews

Donald Trump Appoints Katie Zakaria as White House Press Secretary


वॉशिंगटन डीसी5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने केटी जकारिया को व्हाइट हाउस का नया सेक्रेटरी बनाया है। उन्होंने कैरोलिन लेविट की जगह ली है, जिन्होंने अगस्त में यह पद छोड़ दिया था।

41 साल की जकारिया वकील रह चुकी हैं और फिलहाल ट्रम्प मीडिया एंड टेक्नोलॉजी ग्रुप में सलाहकार हैं। यह कंपनी ट्रम्प के सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल को चलाती है।

ट्रम्प ने शुक्रवार को उनकी नियुक्ति का ऐलान करते हुए कहा कि वह उनकी बहुत वफादार हैं और उनका रिकॉर्ड बेदाग है।

केटी जकारिया से पहले लगातार 6 महिलाएं इस पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। आखिरी पुरुष प्रेस सेक्रेटरी शॉन स्पाइसर थे, जिन्होंने 2017 में ट्रम्प के पहले कार्यकाल की शुरुआत में यह पद संभाला था।

ट्रम्प ने TV पर देखकर पसंद किया था

42 साल की केटी जकारिया कैलिफोर्निया से हैं और उनके चार बच्चे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प ने जकारिया को टीवी पर देखने के बाद पसंद किया।

जकारिया एक्सपर्ट के रूप में लगातार टीवी पर आती रही हैं। ट्रम्प TV पर उनके बात रखने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए थे।

ट्रम्प ने यह फैसला लेने से पहले अपने कई करीबी सलाहकारों से बात की थी। इनमें पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट भी शामिल थीं। लेविट ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद अगस्त के आखिर में प्रशासन छोड़ दिया था।

उनकी जगह लेने के लिए CNN के कंजर्वेटिव कमेंटेटर स्कॉट जेनिंग्स, ट्रम्प की पूर्व वकील अलीना हब्बा और डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी एना केली के नाम भी चर्चा में थे।

राष्ट्रपति ट्रम्प प्रवक्ता केटी जकारिया के साथ। यह फोटो जकारिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

राष्ट्रपति ट्रम्प प्रवक्ता केटी जकारिया के साथ। यह फोटो जकारिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

पिछले कार्यकाल में ट्रम्प के 4 प्रेस सेक्रेटरी रहे

ट्रम्प के पहले कार्यकाल के दौरान चार लोगों ने व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी का पद संभाला था। सबसे पहली सीन स्पाइसर को छह महीने बाद ही पद से हटा दिया गया था। उन्होंने 2017 में ट्रम्प के शपथ ग्रहण समारोह को सबसे ज्यादा देखे जाने का झूठा दावा किया था।

इसके बाद साराह सैंडर्स ने पद संभाला। ट्रम्प ने उनके काम की काफी तारीफ भी की। स्टेफनी ग्रिशम तीसरी प्रेस सेक्रेटरी बनीं, जिन्होंने ट्रम्प के कहने पर कभी प्रेस ब्रीफिंग नहीं की।

6 जनवरी 2021 को ट्रम्प समर्थकों के व्हाइट हाउस घेराव के बाद ग्रिसम ने पद छोड़ दिया था। अब ग्रिशम ट्रम्प विरोधी हैं। कैली मैकनेनी ट्रम्प कार्यकाल में व्हाइट हाउस की आखिरी प्रेस सेक्रेटरी रही। अब वे फॉक्स न्यूज के लिए काम करती हैं।

व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी से जुड़ी 6 रोचक बातें

1. पहली नियुक्ति: 1920 के दशक में व्हाइट हाउस में पत्रकारों की संख्या बढ़ रही थी। राष्ट्रपति के फैसलों और बयानों की जानकारी मीडिया तक पहुंचाने के लिए एक जिम्मेदार अधिकारी की जरूरत महसूस हुई। इसी वजह से 1929 में राष्ट्रपति हर्बर्ट हूवर ने जॉर्ज एकरसन को प्रेस सेक्रेटरी बनाया। वह पहले पत्रकार रह चुके थे।

2. पहली महिला: डी डी मायर्स 1993 में व्हाइट हाउस की पहली महिला प्रेस सेक्रेटरी बनीं।

3. पहली अश्वेत प्रेस सेक्रेटरी: करीन जीन-पियरे ने मई 2022 में इतिहास रचा। वे इस पद पर पहुंचने वाली पहली अश्वेत और LGBT व्यक्ति बनीं।

4. सबसे कम उम्र: कैरोलिन लेविट ने जनवरी 2025 में 27 साल की उम्र में पद संभाला। वे व्हाइट हाउस की सबसे कम उम्र की प्रेस सेक्रेटरी बनीं।

5. सबसे लंबा कार्यकाल: स्टीफन अर्ली ने राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट के साथ करीब 12 साल तक काम किया।

6. सबसे छोटा कार्यकाल: जोनाथन डेनियल्स ने मार्च 1945 में करीब 19 दिन तक यह जिम्मेदारी संभाली। राष्ट्रपति रूजवेल्ट की मृत्यु के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हुआ।

———————–

यह खबर भी पढ़ें…

व्हाइट-हाउस की नौकरी छोड़कर अब फॉक्स न्यूज जॉइन करेंगी लेविट

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिना लेविट अब फॉक्स न्यूज से जुड़ने जा रही हैं। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed