39 साल बाद फिर ‘मिस्टर इंडिया’ बने अनिल कपूर, आइकॉनिक लुक किया रिक्रिएट, बोले- ‘चोर बाजार से जैकेट खरीदा था’ | ACTPnews

39 साल बाद फिर 'मिस्टर इंडिया' बने अनिल कपूर, आइकॉनिक लुक किया रिक्रिएट, बोले- 'चोर बाजार से जैकेट खरीदा था'


अनिल कपूर ने अपनी 1987 की फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ की ओरिजिनल ड्रेस पहनकर अपने करियर के सबसे यादगार लुक्स में से एक को फिर से अपनाया है। ‘इंडिया के टॉप 1%: द अनिल कपूर शो’ के एक एपिसोड में एक्टर ने बताया कि उनकी शर्ट, ट्राउजर और मशहूर जैकेट लगभग तीन दशक बाद भी उन्हें फिट आती है। उन्होंने जैकेट के बारे में एक दिलचस्प बात भी बताई कि उन्होंने इसे फिल्म के लिए बनवाने के बजाय मुंबई के चोर बाजार से खरीदा था।

39 साल बाद अनिल कपूर ने पहनी ‘मिस्टर इंडिया’ की ड्रेस

अनिल कपूर ने अपने शो के सेट पर अपना मशहूर ‘मिस्टर इंडिया’ लुक फिर से दिखाया। उन्होंने वही शर्ट, ट्राउजर और जैकेट पहनी जो उन्होंने 1987 में फिल्म रिलीज होने के बाद से संभाल कर रखी थी। अपनी पुरानी ड्रेस के साथ दोबारा जुड़ने पर एक्टर ने कहा, ‘मैं कहूंगा कि शर्ट अभी भी मुझे फिट आती है, ट्राउजर भी फिट आता है और जैकेट भी फिट आती है। 39 साल बाद भी सब कुछ मुझे फिट आता है। टीम ने कहा कि काश हमें ‘मिस्टर इंडिया’ की ड्रेस मिल जाती और मैंने कहा कि मैंने तो उसे संभाल कर रखा था।’

चोर बाजार से खरीदी अनिल कपूर ने जैकेट

इस मशहूर जैकेट के पीछे की कहानी बताते हुए अनिल कपूर ने खुलासा किया कि इसे फिल्म के लिए खास तौर पर डिजाइन नहीं किया गया था, बल्कि उन्होंने इसे मुंबई के मशहूर चोर बाजार से खरीदा था। वीडियो में एक्टर अनिल कहते हैं, ‘मैंने यह जैकेट चोर बाजार से खरीदी थी। इत्तेफाक से मैंने बाल भी लंबे रखे हुए हैं, जैसे मिस्टर इंडिया में थे तो आज बाल भी इस लुक पर जंच रहे हैं।

इंडिया के टॉप 1% के अपकमिंग एपिसोड की थीम

इस वीकेंड स्टार प्लस का ‘इंडिया के टॉप 1%’ उन असल जिंदगी के ‘मिस्टर इंडिया’ को सलाम करेगा, जो बिना किसी बदले की उम्मीद के देश और समाज की सेवा करते हैं। ‘मिस्टर इंडिया’ की थीम पर आधारित इस खास एपिसोड में शो की दिलचस्प पहेलियों और खेल के साथ ऐसे लोगों की कहानियां भी सामने आएंगी, जो दूसरों की मदद को अपना फ़र्ज मानते हैं। इस मौके को और खास बनाते हुए अनिल कपूर उसी कोट, शर्ट और पतलून में नजर आएंगे, जो उन्होंने इस यादगार फिल्म में पहनी थी। साथ ही वह अपनी जैकेट की खरीदारी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाएंगे। उन्होंने ने कहा, ‘हम जो एपिसोड कर रहे हैं, वह सामाजिक रूप से बहुत अहम है। यही इसकी मुख्य थीम थी और फिल्म देखने के बाद राज कपूर साहब ने भी यही बात कही थी। इस फिल्म से क्या सीख मिलती है? सीख यह है कि हर कोई मिस्टर इंडिया बन सकता है। यह एपिसोड उन लोगों के बारे में है जो देश की सेवा करते हैं। वे बिना किसी उम्मीद के देश के लिए काम करते हैं। वे इसे अपना नैतिक फर्ज मानते हैं। वे भारत को वैसा बनाने में मदद करते हैं जैसा वह आज है।’

इंडिया के टॉप 1% कहां देखें

‘इंडिया के टॉप 1%: द अनिल कपूर शो’ स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है।

ये भी पढ़ें – अनिल कपूर की ‘सुबेदार’ ने बढ़ाया देश का मान, एशियन एकेडमी क्रिएटिव अवार्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म का जीता खिताब

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *