बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक | ACTPnews

बारामूला के जंगल में हथियारों का जखीरा बरामद:नीले ड्रम में छिपाकर रखे थे AK-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, IED और विस्फोटक

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के जंगल से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोपोर पुलिस से मिले खुफिया इनपुट के आधार पर उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। यह अभियान मुकाम चेहरहार के जंगल में चलाया गया। तलाशी के दौरान बड़े पत्थर के नीचे छिपा नीले रंग का ड्रम और एक बैग मिला। संदिग्ध विस्फोटक की जांच और नष्ट करने के लिए बम निरोधक दस्ता बुलाया गया। बरामद हथियारों में AK-47, AK-76, चार पिस्तौल, मल्टी-ग्रेनेड लॉन्चर, 11 हैंड ग्रेनेड और तीन IED शामिल हैं। पुलिस ने इसे सोपोर पुलिस के आतंकवाद विरोधी अभियान की बड़ी सफलता बताया है। हथियारों की बरामदगी से जुड़ी 2 तस्वीरें… तलाशी अभियान में मिला हथियारों का जखीरा पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोपोर पुलिस से मिले विशेष खुफिया इनपुट पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) शुरू किया गया था। यह अभियान उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में चलाया गया। मुकाम चेहरहार के जंगल में हुई तलाशी के दौरान हथियार, गोला-बारूद, ग्रेनेड, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) और अन्य संबंधित सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, बड़े पत्थर के नीचे एक नीला ड्रम और एक बैग छिपाकर रखा गया था। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की जांच के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS) को मौके पर बुलाया गया। बरामद सामान में दो असॉल्ट राइफलें शामिल हैं। इनमें एक AK-47 और एक AK-76 है। इनके साथ सात मैगजीन और गोला-बारूद भी मिला है। इसके अलावा चार पिस्तौल, चार मैगजीन और उनका गोला-बारूद बरामद हुआ। एक मल्टी-ग्रेनेड लॉन्चर (MGL) और उसके पांच राउंड भी मिले हैं। पुलिस ने 11 हैंड ग्रेनेड, रिमोट कंट्रोल के साथ तीन IED, आठ डेटोनेटर और दो टाइमर भी बरामद किए हैं। IED बनाने से जुड़ी सामग्री भी मिली पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मौके से अन्य सामान भी बरामद हुआ है। इसमें एक Y-SMS सेट, प्राइमा कॉर्ड्स, तार, बैटरी सेल और IED से जुड़े कंपोनेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा कई अन्य सहायक उपकरण भी मिले हैं। बरामद सामग्री को जरूरी सुरक्षा सावधानियों के साथ कानूनी प्रक्रिया के तहत कब्जे में लिया गया। UAPA और विस्फोटक कानून के तहत केस पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस स्टेशन बोमई में FIR नंबर 66/2026 दर्ज की गई है। केस UAPA की धाराओं 13, 18, 20 और 23 के तहत दर्ज हुआ है। इसके अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और एक्सप्लोसिव सब्सटेंसेज एक्ट की धारा 5 भी लगाई गई है। पुलिस के अनुसार, बरामद सामग्री का स्रोत और मालिकाना हक पता करने के लिए जांच जारी है। इसे छिपाने वालों की पहचान और संभावित आतंकी कनेक्शन का भी पता लगाया जा रहा है। आगे की जांच में सामग्री छिपाए जाने की परिस्थितियों और इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान पर भी ध्यान दिया जाएगा। पुलिस ने इस बरामदगी को सोपोर पुलिस के जारी आतंकवाद विरोधी प्रयासों में बड़ी उपलब्धि बताया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports