Jalandhar Doctor Wife Suicide | Husband Nurse Video Loan Controversy | ACTPnews

डॉ. मीनाक्षी एमएस थीं और कपूरथला के सरकारी अस्पातल में कार्यरत थीं। - फाइल फोटो


डॉ. पीयूष का नर्स के साथ वीडियो सामने आया है। इनसेट में डॉ. मीनाक्षी का फाइल फोटो।

जालंधर के नेशनल आई अस्पताल के डॉक्टर पीयूष की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी के सुसाइड केस में डॉक्टर पति का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है। इसमें वह अस्पताल की नर्स के साथ लिपलॉक करता नजर आ रहा है।

.

डॉ. मीनाक्षी के परिवार का कहना है कि डॉ. पीयूष के इस वीडियो को मीनाक्षी ने देख लिया था। उसने बेटी से माफी भी मांगी थी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पति ने डॉ. मीनाक्षी के नाम पर चोरी से ढाई करोड़ रुपए का लोन भी ले रखा था।

मीनाक्षी के पिता प्रमोद ने कहा कि बेटी ने जब लोन से नाम हटाने के लिए कहा तो पीयूष उसे अपने गहने लॉकर से निकालकर देने का दबाव बना रहा था। इसके बाद बेटी ने मुझसे फोन कर कहा था कि पापा मेरे साथ फ्रॉड कर ढाई करोड़ का लोन ले लिया है। मैं इससे तलाक लेना चाहती हूं।

पंजाब के ही जलालाबाद के रहने वाली मीनाक्षी की शादी जालंधर के डॉक्टर पीयूष के साथ अक्टूबर 2018 में हुई। शादी के 7 साल बाद भी दोनों के कोई बच्चा नहीं था। डॉ. मीनाक्षी एमएस थीं और कपूरथला के सरकारी अस्पातल में कार्यरत थीं।

बुधवार को डॉ. मीनाक्षी का शव उसके घर में बेडरूम में पड़ा हुआ मिला था। इस पर परिवार ने हत्या का शक जताया। इसे लेकर जालंधर के थाना डिविजन-6 में शिकायत की गई है।

मां ने कहा कि अभी तो सुसाइड की बात कही जा रही है, लेकिन हमें नहीं पता कि सुसाइड किया है या कत्ल किया है। अभी पोस्टमॉर्टम होगा, तभी पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है? मेरी बेटी के नाम पर पीयूष ने लोन लिया था। कुछ लोन गाड़ी पर था तो कुछ अस्पताल के नाम पर था।

डॉ. मीनाक्षी एमएस थीं और कपूरथला के सरकारी अस्पातल में कार्यरत थीं। – फाइल फोटो

कमरा अंदर से बंद था, पुलिस ने खिड़कियां तोड़ शव निकाला

थाना डिविजन नंबर 6 से पहुंचे ASI ने बताया कि उन्हें बुधवार सुबह सूचना मिली थी कि डॉ. मीनाक्षी अपने कमरे के अंदर गिरी है। जब वह मौके पर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया। उनकी मौजूदगी में कमरे की खिड़कियों का कांच तोड़ अंदर घुसकर कुंडी खोली गई। अंदर डॉ. मीनाक्षी फर्श पर गिरी थीं। उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉ. पीयूष के साथ डॉ. मीनाक्षी की फाइल फोटो।

डॉ. पीयूष के साथ डॉ. मीनाक्षी की फाइल फोटो।

अस्पताल में काम करने वाली नर्स से अफेयर

पिता ने कहा कि अस्पताल में ही काम करने वाली लड़की के साथ उनके दामाद के नाजायज संबंध थे। बेटी को इसका शक हुआ तो बेटी ने अस्पताल के सीसीटीवी खंगाले। इसमें पीयूष के उस लेडी के साथ संबंध की पुष्टि हुई। ये फुटेज पुलिस को भी दी है।

पिता ने कहा डॉ. पीयूष बेटी को पीटता था। वह एक पिता हैं, इसलिए बेटी को हर हाल में बसाना चाहते थे। पीयूष ने मीनाक्षी को पहले भी गला घोंटकर मारने की कोशिश की है।

डॉ. पीयूष का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल की नर्स को किस करते दिख रहे हैं।

डॉ. पीयूष का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल की नर्स को किस करते दिख रहे हैं।

जुलाई 2025 से अलग रह रही थीं

पिता ने कहा कि बेटी मार पिटाई से तंग थी, इसलिए वह पीयूष से अलग रहने लगी। जुलाई 2025 से बेटी अलग रह रही थी। इस महीने में वह अपना मकान लेने का प्लान बना रही थी। मकान लेने के लिए कुछ दिन पहले जब बैंक में गई तो पता चला कि उसके नाम पर ढाई करोड़ रुपए का लोन चल रहा है। कागजों पर उसके साइन भी नहीं थे।

तलाक लेने की चल रही थी बात

पिता ने बताया कि अब बेटी तलाक लेना चाहती थी। उन्होंने बेटी को कहा था कि कोर्ट से तलाक करवा देते हैं। कुछ देर रुक जाओ। इस बीच लोन की बात पता चल गई, जिससे बेटी परेशान हो गई।

पिता ने कहा कि पीयूष ने बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है। उनकी मांग है कि पुलिस पीयूष को अरेस्ट करे और इंसाफ दिलाए। आज डॉ. मीनाक्षी के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

॰॰॰॰॰॰॰

जालंधर में लेडी डॉक्टर ने किया सुसाइड, पिता बोले- दामाद ने चोरी से ढाई करोड़ लोन लिया

जालंधर के नेशलन आई अस्पताल के डॉक्टर पीयूष की पत्नी डॉक्टर मीनाक्षी ने सुसाइड कर लिया। बुधवार को उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। मीनाक्षी के पिता प्रमोद ने कहा कि बेटी की शादी अक्टूबर 2018 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसने थार ली थी। इसकी किस्तें वह अपनी सैलरी से भर रही थी। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *