Gurugram Engineer Found Dead in Mussoorie Homestay | ACTPnews

पी. राधा गायत्री इंजीनियर पति के साथ मसूरी में होमस्टे में रुकी थी। यहीं पर उसकी डेडबॉडी पाई गई। - Dainik Bhaskar


गुरुग्राम2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पी. राधा गायत्री इंजीनियर पति के साथ मसूरी में होमस्टे में रुकी थी। यहीं पर उसकी डेडबॉडी पाई गई।

हरियाणा के गुरुग्राम में IT कंपनी में काम करने वाली महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर का नग्न शव उत्तराखंड के मसूरी के होटल के कमरे में मिला। कमरे में खून के निशान, शराब की बोतलें और सेक्स पावर की दवाओं के रैपर मिले हैं।

27 साल की इंजीनियर पी. राधा गायत्री मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम की रहने वाली थीं। आठ महीने पहले उनकी शादी सौम्या श्रीचरण से हुई थी। वह पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करते हैं।

राधा अपने पति के साथ ऋषिकेश घूमने के बाद मसूरी पहुंची थीं। दोनों एक होमस्टे में ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह पति की सूचना पर मसूरी पुलिस जब कमरे में पहुंची तो महिला का शव फर्श पर पड़ा था।

गायत्री मसूरी के होमस्टे में पति के साथ ठहरी थी।

गायत्री मसूरी के होमस्टे में पति के साथ ठहरी थी।

पहले सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा घटनाक्रम…

  • नवविवाहित दंपती मसूरी घूमने आए थे : मसूरी पुलिस के अनुसार दंपती 13 जून को दिल्ली से उत्तराखंड घूमने निकले थे। ऋषिकेश में समय बिताने के बाद 14 जून की रात करीब 11:30 बजे मसूरी-धनोल्टी मार्ग स्थित टिपरीधार क्षेत्र के एक होमस्टे में ठहरे थे। 15 जून की अल सुबह राधा गायत्री अपने रूम में मृत पड़ी मिली। पति जब उठा तो उसने उसने होमस्टे प्रबंधन और पुलिस को सूचना दी।
  • सुबह पत्नी मृत अवस्था में मिली : पति सौम्या श्रीचरण ने बताया कि रात करीब 3:30 बजे दोनों सो गए थे। सोमवार सुबह जब वह जागा तो पत्नी फर्श पर बेसुध पड़ी मिली। उसकी नाक से खून निकल रहा था और यूरिन भी निकला हुआ था। बेडशीट पर भी खून फैला हुआ था। यह देखकर वह घबरा गया और होटल प्रबंधन को बुला लगाया।
  • पुलिस ने साक्ष्य और नमूने कलेक्ट किए : मसूरी पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराई गई। साथ ही आवश्यक साक्ष्य और नमूने कब्जे में लिए गए।
  • कमरे से मिली शराब की बोतलें: पुलिस जांच में महिला कमरे के फर्श पर नग्न अवस्था में मिली। बेड की चादर पर रक्त फैला हुआ था और कमरे से दो खाली शराब की बोतलें बरामद हुईं। कमरे में अन्य खाने-पीने का सामान भी रखा था। पति ने भी दोनों के रात में शराब पीने की बात बताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
  • पति ने कबूला- सेक्स पावर बढ़ाने वाली दवा खाई: सूत्रों के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया है कि 14 जून की रात को इंजीनियर दंपती ने शराब पीने के बाद सेक्स पावर बढ़ाने की दवा भी ली थी। पति ने माना कि रात के समय दोनों ने मिलकर दो बोतल शराब पी थी। उसके बाद सेक्स पावर बढ़ाने की दवा खाई थी। इसके बाद देर रात करीब 3:30 बजे दोनों सोने चले गए थे। सुबह जब पति की नींद खुली, तो कमरे का नजारा देखकर होश उड़ गए।
मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

मसूरी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

अब जानिए पुलिस की इस केस में क्या कर रही..

  • होमस्टे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे: सीओ मसूरी जगदीश पंत के मुताबिक, पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पति ने बताया कि उनकी शादी नवंबर 2025 में हुई थी। वह पुणे में और गायत्री गुरुग्राम में जॉब करती थी। शादी के बाद वे पहली बार घूमने के लिए आए थे। दोनों ने रात को साथ में शराब ली थी। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है और होमस्टे के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
  • मौत की वजह के लिए पोस्टमॉर्टम करवा रही : सीओ मसूरी का कहना है पोस्टमॉर्टम के बिना अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चिकित्सकों के पैनल से वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम कराने का अनुरोध किया गया है।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

पति के साथ मसूरी घूमने आई सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत:बेड की चादर पर मिले खून के निशान, कमरे से शराब की बोतलें बरामद

मसूरी में गुरुग्राम की लेडी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति ने बताया कि महिला की नाक से खून निकल रहा था और यूरिन भी निकला हुआ था। घटना एक होम स्टे की है। जैसे ही इसकी सूचना कर्मचारियों को लगी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। (पढ़ें पूरी खबर)

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports