Iran US War Ceasefire Conditions LIVE Update; Donald Trump Enriched Uranium – Frozen Assets | ACTPnews

पाकिस्तानी सैनिकों की परेड की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • International
  • Iran US War Ceasefire Conditions LIVE Update; Donald Trump Enriched Uranium Frozen Assets | Hormuz Strait

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी सैनिकों की परेड की फाइल फोटो।

ईरान जंग के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में 8 हजार सैनिक, फाइटर जेट्स और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह तैनाती दोनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत की गई है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने करीब 16 JF-17 फाइटर जेट्स, ड्रोन स्क्वाड्रन और चीन में बने HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम भी सऊदी अरब भेजे हैं। पाकिस्तानी सैनिक इन्हें ऑपरेट कर रहे हैं, जबकि खर्च सऊदी अरब उठा रहा है।

जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान और सैनिक भेजने के लिए भी तैयार है। हालांकि पाकिस्तान की सेना, विदेश मंत्रालय और सऊदी सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इस बीच ईरान ने अमेरिका सो होर्मुज की नाकाबंदी खत्म करने को कहा है। ऐसा न करने पर ओमान सागर को अमेरिकी सेना का कब्रगाह बनाने की धमकी दी है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

1. UAE के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमला: UAE के बराकाह परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। शुरुआती जांच में ईरान पर शक जताया जा रहा है। यह पहली बार है जब UAE के न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया गया।

2. होर्मुज पार कर भारत पहुंचे 15 LPG जहाज: मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला LPG टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन गैस लेकर कांडला पोर्ट पहुंचा। जंग शुरू होने के बाद अब तक 15 LPG जहाज भारत पहुंच चुके हैं।

3. भारत बोला- होर्मुज में शिपिंग रोकना मंजूर नहीं: UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में कॉमर्शियल शिपिंग रोकना अस्वीकार्य है।

4. ट्रम्प का नया ऑफर- ईरान 20 साल परमाणु कार्यक्रम रोके: ट्रम्प ने पहली बार स्थायी रोक के बजाय 20 साल के लिए ईरान के परमाणु कार्यक्रम को सस्पेंड करने की बात कही। साथ ही ईरान को चेतावनी दी कि उसका समय तेजी से खत्म हो रहा है।

5. सीजफायर के बावजूद लेबनान पर इजराइली हमले जारी: संघर्ष विराम बढ़ने के बावजूद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 30 से ज्यादा हमले किए। हजारों लोग पलायन कर रहे हैं।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

05:35 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग की वजह से दुनिया में ऑयल रिजर्व तेजी से घट रहा

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के प्रमुख फातिह बिरोल ने कहा है कि दुनिया में ऑयल रिजर्व तेजी से कम हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मौजूदा हालात में दुनिया के पास सिर्फ कुछ हफ्तों का ही तेल स्टॉक बचा है।

फातिह बिरोल ने कहा कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव और होर्मुज की नाकेबंदी की वजह से तेल सप्लाई पर असर पड़ा है।

उन्होंने बताया कि कई देशों ने अपने रणनीतिक तेल भंडार से रोज करीब 25 लाख बैरल ऑयल बाजार में रिलीज किया है, लेकिन ये भंडार हमेशा के लिए नहीं हैं।

05:20 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान जल्द फैसला ले, वरना गंभीर नतीजे होंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान के साथ बातचीत में हो रही देरी से नाराज हैं। उन्होंने कहा है कि ईरान को जल्द फैसला लेना चाहिए।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प का मानना है कि ईरान जानबूझकर बातचीत को लंबा खींच रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समझौता नहीं हुआ तो हालात और खराब हो सकते हैं।

खबर है कि मंगलवार को व्हाइट हाउस में एक बड़ी बैठक हो सकती है, जिसमें ईरान को लेकर अमेरिका के अगले कदम पर चर्चा होगी। इसमें सैन्य कार्रवाई के विकल्प भी शामिल हो सकते हैं।

04:29 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज में करीब 1,500 कारोबारी जहाज फंसे

खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव और संघर्ष के बीच होर्मुज में करीब 1,500 कारोबारी जहाज फंसे हुए हैं। इन जहाजों पर 20 हजार से ज्यादा नाविक मौजूद हैं, जिन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

डिफेंस एक्सपर्ट मार्टिन केली ने कहा कि सबसे बड़ा खतरा ईरानी मिसाइल या ड्रोन हमलों का है। उनके मुताबिक, ईरान की ओर से कारोबारी जहाजों को निशाना बनाने में कोई तय पैटर्न नहीं दिख रहा, इसलिए हर जहाज खतरे में माना जा रहा है।

04:26 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली हमलों से लेबनान में अब तक 3020 लोगों की मौत

लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 2 मार्च से अब तक इजराइली हमलों में कम से कम 3,020 लोगों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में 9,273 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं।

03:45 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने होर्मुज का मैनेजमेंट संभालने के लिए नई अथॉरिटी बनाई

ईरान की नई समुद्री संस्था पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) ने कहा है कि अब होर्मुज से गुजरने वाले सभी जहाजों को उसकी अनुमति लेनी होगी।

संस्था ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाकर बयान जारी किया। इसमें कहा गया कि बिना अनुमति इस समुद्री रास्ते से गुजरना गैरकानूनी माना जाएगा।

PGSA ने कहा कि होर्मुज में आवाजाही ईरान की सेना और संबंधित अधिकारियों के साथ पूरी तरह कॉर्डिनेशन के बाद ही संभव होगी।

03:33 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

80 दिन बाद खुलने जा रहा ईरान का शेयर बाजार

अमेरिका और इजराइल के साथ युद्ध के कारण करीब 80 दिनों तक बंद रहने के बाद ईरान का शेयर बाजार इस हफ्ते फिर से खुलने जा रहा है।

विशेषज्ञों का मानना है कि बाजार खुलने के बाद देश की आर्थिक स्थिति और निवेशकों के भरोसे का अंदाजा लगाया जा सकेगा।

वियना स्थित कंसल्टिंग फर्म यूरेशियन नेक्सस पार्टनर्स के विशेषज्ञ बिजन खाजेहपूर ने कहा कि बाजार खुलने के बाद स्थिति पर कड़ी नजर रखनी होगी। उन्हें डर है कि कई निवेशक घबराकर तेजी से शेयर बेच सकते हैं ताकि नकदी जुटा सकें।

उन्होंने कहा कि ईरान सरकार पहले से भारी आर्थिक दबाव में है, लेकिन उसे ऐसे कदम उठाने होंगे जिससे बाजार में घबराहट और भारी बिकवाली को रोका जा सके।

03:06 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी नाकेबंदी के बाद फारस की खाड़ी में 84 जहाजों ने रास्ता बदला

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी के दौरान अब तक 84 कारोबारी जहाजों का रास्ता बदलवाया गया है।

सेंटकॉम के मुताबिक, इसके अलावा 4 जहाजों को डिएक्टिव भी किया गया, ताकि वे ईरानी बंदरगाहों तक न पहुंच सकें।

अमेरिका ने अप्रैल से ईरानी बंदरगाहों की समुद्री नाकेबंदी शुरू की थी। इसका मकसद ईरान के तेल और गैस निर्यात पर दबाव बनाना है।

02:50 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग से अमेरिकी नाराज, 63% लोगों को ट्रम्प नापसंद

अमेरिका में ट्रम्प की लोकप्रियता में सबसे ज्यादा गिरावट हुई है। न्यूयॉर्क टाइम्स और सिएना कॉलेज के सर्वे के मुताबिक 63% लोग ट्रम्प से नाराज हैं। ऐसे में उनकी पॉप्यूलैरिटी रेटिंग घटकर 37% हो गई है। यह उनके दूसरे कार्यकाल में सबसे कम है।

रिपोर्ट के मुताबिक करीब दो-तिहाई अमेरिकी मानते हैं कि ट्रम्प का ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने का फैसला गलत था। ज्यादातर लोगों का मानना है कि इस युद्ध की कीमत उसके फायदे से ज्यादा रही।

सर्वे में 64% लोगों ने कहा कि ट्रम्प अर्थव्यवस्था संभालने में अच्छा काम नहीं कर रहे। महंगाई की वजह से लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। फरवरी के बाद से अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें काफी ऊपर चली गई हैं।

ऐसे में इस साल नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी की हार का खतरा बढ़ गया है। निर्दलीय मतदाता भी ट्रम्प से दूर होते दिख रहे हैं। सर्वे के मुताबिक अगर अभी चुनाव हों, तो सर्वे के मुताबिक डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को रिपब्लिकन के मुकाबले 10% की बढ़त मिल सकती है।

02:43 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान बोला- इजराइल से जंग रोकने की हर मुमकिन कोशिश करेंगे

लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ आउन ने कहा है कि वह इजराइल के साथ चल रहे युद्ध को रोकने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा कि लेबनान की ओर से बातचीत के लिए जो फ्रेमवर्क तय किया गया है, उसमें इजराइली सेना की वापसी, सीजफायर, सीमा पर लेबनानी सेना की तैनाती, विस्थापित लोगों की वापसी और आर्थिक मदद जैसे मुद्दे शामिल हैं।

राष्ट्रपति आउन ने कहा कि उनकी जिम्मेदारी है कि वह ऐसा रास्ता चुनें जिससे लेबनान और उसके लोगों को सबसे कम नुकसान हो और युद्ध खत्म किया जा सके।

02:18 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- पाकिस्तान ने सऊदी अरब में 8 हजार सैनिक भेजे

ईरान जंग के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब में 8 हजार सैनिक, फाइटर जेट्स और एयर डिफेंस सिस्टम तैनात किए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह तैनाती दोनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत की गई है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने करीब 16 JF-17 फाइटर जेट्स, ड्रोन स्क्वाड्रन और चीन में बने HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम भी सऊदी अरब भेजे हैं। पाकिस्तानी सैनिक इन्हें ऑपरेट कर रहे हैं, जबकि खर्च सऊदी अरब उठा रहा है।

जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान और सैनिक भेजने के लिए भी तैयार है। हालांकि पाकिस्तान की सेना, विदेश मंत्रालय और सऊदी सरकार ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

01:40 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान होर्मुज के लिए नया बीमा सिस्टम लाएगा

ईरान ने होर्मुज पर अपना नियंत्रण और मजबूत करने की दिशा में नया कदम उठाया है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी परिषद ने पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी नाम की नई संस्था बनाने का ऐलान किया है।

यह नई संस्था होर्मुज में जहाजों की आवाजाही और वहां की ताजा स्थिति पर नजर रखेगी और रियल-टाइम अपडेट देगी। यह समुद्री रास्ता दुनिया के सबसे अहम तेल और गैस मार्गों में से एक माना जाता है। सामान्य समय में दुनिया के करीब 20% तेल और गैस की सप्लाई इसी रास्ते से होती है।

इस घोषणा से दो दिन पहले खबर आई थी कि ईरान होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को बीमा देने की योजना बना रहा है।

ईरानी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, ईरान इस समुद्री रास्ते और आसपास के खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को बीमा सुविधा देगा। खास बात यह है कि इसका भुगतान क्रिप्टोकरेंसी में किया जा सकता है।

01:37 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

गाजा जा रहे 6 आयरिश लोग इजराइल की हिरासत में

गाजा जा रहे ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला से जुड़े कम से कम 6 आयरिश लोगों को इजराइल ने हिरासत में लिया है। आयोजकों के मुताबिक, इनमें आयरलैंड की राष्ट्रपति कैथरीन कॉनॉली की बहन डॉ. मार्गरेट कॉनॉली भी शामिल हैं।

फ्लोटिला की ओर से कुछ वीडियो जारी किए गए हैं, जिन्हें हिरासत से पहले रिकॉर्ड किया गया बताया जा रहा है। वीडियो में डॉ. मार्गरेट कॉनॉली कहती नजर आ रही हैं कि अगर लोग यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें इजराइली बलों ने उनके जहाज से पकड़ लिया है।

उन्होंने दावा किया कि उन्हें गैरकानूनी तरीके से इजराइली जेल में रखा जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें इस फ्लोटिला का हिस्सा बनने पर गर्व है और यह अब तक का सबसे बड़ा अभियान है।

सुमूद एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब होता है, मुश्किल हालात में डटे रहना। यह फ्लोटिला जहाजों के जरिए दवाइयां, खाना और जरूरी सामान लेकर गाजा की ओर जाता है।

फ्लोटिला से जुड़े लोग इजराइल पर आरोप लगाते हैं कि वह गाजा की नाकेबंदी कर रहा है और राहत सामग्री पहुंचने में रुकावट पैदा करता है। वहीं इजराइल सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐसे अभियानों पर नजर रखता है और कई बार कार्रवाई भी करता है।

12:46 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी घेराबंदी के बावजूद ईरान पहुंचा टैंकर

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रतिबंध झेल रहा एक गैस टैंकर अमेरिका की निगरानी से बचते हुए ईरान पहुंच गया। ये जहाज 16 मई को ईरान के खार्ग द्वीप पर पहुंचा और वहां से LPG गैस भरी। यह इलाका ईरान के तेल और गैस निर्यात का बड़ा सेंटर है।

रिपोर्ट के अनुसार, जहाज करीब दो हफ्ते पहले भारत के पास आखिरी बार ट्रैकिंग सिस्टम पर दिखाई दिया था। इसके बाद उसने अपना लोकेशन सिस्टम बंद कर दिया, जिससे उसकी गतिविधियों का पता नहीं चल सका। बाद में सैटेलाइट तस्वीरों से पुष्टि हुई कि जहाज ईरान में मौजूद था।

12:44 PM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पोलैंड ने अमेरिका-यूरोप के बीच एकता बनाए रखने की अपील की

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच एकता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा तनाव और राजनीतिक मतभेदों के बावजूद ट्रांस-अटलांटिक सहयोग मजबूत रहना चाहिए।

टस्क का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी रक्षा विभाग ने पोलैंड में तैनात किए जाने वाले 4,000 अमेरिकी सैनिकों की योजना रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि पोलैंड, यूरोप, अमेरिका और कनाडा सभी की जिम्मेदारी है कि इस मुश्किल दौर में आपसी सहयोग को बचाए रखें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस यूरोपीय सहयोगियों से नाराज है क्योंकि उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान का खुलकर समर्थन नहीं किया।

11:57 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- इराक में अमेरिका समर्थक आतंकियों को निशाना बनाया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इराक में अमेरिका और इजराइल समर्थित आतंकी समूहों को निशाना बनाया है।

IRGC के हमजेह सैयद अल-शुहदा कमांड ने कहा कि ये ग्रुप बड़ी संख्या में अमेरिकी हथियार और गोला-बारूद ईरान में तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे।

ईरानी समाचार एजेंसी फार्स के मुताबिक, यह कार्रवाई कुर्दिस्तान प्रांत में की गई। IRGC ने दावा किया कि बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद कर जब्त भी किए गए हैं।

हालांकि इस दावे पर अभी तक अमेरिका, इजराइल या इराक की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

11:32 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- ईरान की फंडिंग रोकनी होगी

अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा है कि वह G7 देशों के वित्त मंत्रियों से ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों का पालन करने की अपील करेंगे। स्कॉट बेसेंट का कहना है कि इन प्रतिबंधों का मकसद ईरान की फंडिंग रोकना है। अमेरिका चाहता है कि सभी बड़े देश मिलकर ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखें।

11:00 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- ईरान ने अमेरिका को पाकिस्तान के जरिए नया 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा

ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने पाकिस्तान के जरिए अपना नया 14 सूत्रीय प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव कथित तौर पर शांति प्रक्रिया और युद्ध खत्म करने से जुड़ा हुआ है।

तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि तेहरान का मुख्य फोकस युद्ध को खत्म करना और दोनों पक्षों के बीच भरोसा कायम करना है।

इस बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने तेहरान में अपना दौरा तीसरे दिन तक बढ़ा दिया है। वह हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत आगे बढ़ाने की कोशिशों में शामिल रहे हैं।

10:46 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के तीन गांव खाली करने की चेतावनी दी

इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के तीन गांवों के लोगों को इलाके खाली करने की चेतावनी दी है। सेना के प्रवक्ता ने हारूफ, बोरज एल चमाली और देबाल गांव के निवासियों से तुरंत सुरक्षित और खुले इलाकों में जाने को कहा है।

इजराइल ने इन जगहों पर जल्द हमला करने की धमकी दी है। चेतावनी के बाद इलाके में डर और तनाव का माहौल है। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर जाने लगे हैं।

10:29 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान जंग से चीन की अर्थव्यवस्था में गिरावट आई

युद्ध और बढ़ते वैश्विक तनाव का असर अब चीन की अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है। चीन में फैक्ट्रियों का उत्पादन और बाजार में खरीदारी दोनों की रफ्तार धीमी हो गई है।

चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के मुताबिक, अप्रैल में औद्योगिक उत्पादन 4.1% बढ़ा, जबकि मार्च में यह बढ़ोतरी 5.7% थी। वहीं खुदरा बिक्री सिर्फ 0.2% बढ़ी, जो मार्च के 1.7% से काफी कम है। इससे पता चलता है कि लोगों की खरीदारी कमजोर पड़ रही है।

जनवरी से अप्रैल के बीच फिक्स्ड एसेट निवेश में 1.6% की गिरावट दर्ज की गई। खासकर रियल एस्टेट सेक्टर में 13.7% की बड़ी गिरावट ने अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ाया है।

हालांकि हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अच्छी बढ़त देखने को मिली। साल के पहले चार महीनों में इसमें 12.6% की बढ़ोतरी हुई। इसके अलावा अप्रैल में चीन का निर्यात भी 9.8% बढ़ा।

10:05 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

इजराइली कार्रवाई के दौरान फ्लोटिला के कम्युनिकेशन सिस्टम ठप

ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया है कि इजराइली कार्रवाई शुरू होते ही उनके कई जहाजों का कम्युनिकेशन बंद हो गया।

फ्लोटिला की कानूनी टीम के सदस्य बदर अल-नोइमी ने कहा कि जहाज अंतरराष्ट्रीय समुद्री इलाके में थे। उन्होंने बताया कि हमले के बाद लगातार मदद के मैसेज भेजे गए, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि उन्हें डर है कि पिछली बार की तरह फिर से यात्रियों को पकड़कर हिरासत में लिया जा सकता है। फ्लोटिला का दावा है कि अप्रैल में हुई एक कार्रवाई के दौरान यात्रियों के साथ गलत व्यवहार किया गया था और बाद में उन्हें ग्रीक अधिकारियों को सौंप दिया गया था।

ग्लोबल सुमूद फ्लोटिला कई देशों के सामाजिक संगठनों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और राहत समूहों का एक समुद्री अभियान है। इसका मकसद गाजा के लोगों तक राहत सामग्री और मानवीय सहायता पहुंचाना है।

सुमूद एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब होता है, मुश्किल हालात में डटे रहना। यह फ्लोटिला जहाजों के जरिए दवाइयां, खाना और जरूरी सामान लेकर गाजा की ओर जाता है।

फ्लोटिला से जुड़े लोग इजराइल पर आरोप लगाते हैं कि वह गाजा की नाकेबंदी कर रहा है और राहत सामग्री पहुंचने में रुकावट पैदा करता है। वहीं इजराइल सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए ऐसे अभियानों पर नजर रखता है और कई बार कार्रवाई भी करता है।

09:42 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने होर्मुज के लिए नई अथॉरिटी बनाई, रियल-टाइम निगरानी का दावा

ईरान ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के प्रबंधन के लिए नया निकाय “पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA)” बनाने की घोषणा की है।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि यह संस्था होर्मुज स्ट्रेट के संचालन और ताजा घटनाक्रमों पर “रियल-टाइम अपडेट” जारी करेगी।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है, जब पश्चिम एशिया में तनाव और समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं।

ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, PGSA समुद्री गतिविधियों की निगरानी और संचालन से जुड़ी सूचनाएं साझा करेगी। हाल के दिनों में ईरान पहले ही जहाजों के लिए नए ट्रांजिट नियम और अनुमति प्रणाली लागू करने के संकेत दे चुका है।

09:27 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

गाजा में 24 घंटे में 6 फिलिस्तीनियों की मौत, 40 घायल: मलबे में अब भी फंसे हैं कई

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान इजराइली हमलों में 6 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई, जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि कई पीड़ित अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं या सड़कों पर पड़े हैं, लेकिन राहत और एंबुलेंस टीमें उन तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, लगातार हमलों और क्षतिग्रस्त इलाकों की वजह से राहत कार्य प्रभावित हो रहा है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अक्टूबर में घोषित “सीजफायर” के बावजूद हिंसा पूरी तरह नहीं रुकी है। मंत्रालय के अनुसार, सीजफायर लागू होने के बाद से अब तक 877 लोगों की मौत हो चुकी है और 2,602 लोग घायल हुए हैं।

राहत एजेंसियों का कहना है कि गाजा में मानवीय संकट लगातार गहराता जा रहा है।

09:09 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका 24-48 घंटे में फिर शुरू कर सकता है ईरान पर हमला

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच आशंका जताई जा रही है कि अमेरिका अगले 24 से 48 घंटों में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू कर सकता है। दोहा इंस्टीट्यूट ऑफ ग्रेजुएट स्टडीज के प्रोफेसर मोहम्मद एलमसरी ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर इजराइल और अपने प्रशासन के सख्त रुख वाले नेताओं का दबाव बढ़ रहा है।

अल जजीरा से बातचीत में एलमसरी ने कहा कि ट्रम्प “कई अलग-अलग लोगों के प्रभाव में हैं”, जिनमें इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी प्रशासन के “हॉकिश” अधिकारी शामिल हैं।

उनके मुताबिक, इसी वजह से अगले 24 से 48 घंटों में अमेरिका की ओर से नई सैन्य कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

एलमसरी ने कहा कि ट्रम्प को ईरान और वार्ता प्रक्रिया दोनों से ज्यादा उम्मीदें थीं। उन्होंने बताया कि हालिया चीन दौरे और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बैठक के दौरान भी ट्रम्प बेहतर रणनीतिक परिणामों की उम्मीद कर रहे थे।

विश्लेषक के मुताबिक, मौजूदा संघर्ष अमेरिका और ट्रम्प प्रशासन के लिए राजनीतिक और आर्थिक रूप से नुकसानदायक साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प के लिए इस समय युद्ध खत्म करना समझदारी भरा कदम हो सकता है।

हालांकि, एलमसरी का मानना है कि ट्रम्प के लिए अब सीधे पीछे हटना आसान नहीं होगा, क्योंकि वे अमेरिकी जनता के सामने बिना “स्पष्ट जीत” के युद्ध समाप्त करने का दावा शायद नहीं कर पाएंगे।

08:31 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प की चेतावनी के बाद तेल कीमतों में उछाल: ब्रेंट क्रूड 110 डॉलर के पार पहुंचा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ईरान को लेकर दी गई चेतावनी के बाद सोमवार को अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में तेजी देखी गई। ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते के लिए “घड़ी तेजी से चल रही है”, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतें करीब 2% तक बढ़ गईं।

सोमवार सुबह 7:30 GMT तक ब्रेंट क्रूड 110.72 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी बेंचमार्क WTI क्रूड 107.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा।

ब्रेंट क्रूड की कीमतें अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू होने से पहले की तुलना में 50% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि ट्रम्प के बयान ने बाजार में यह आशंका बढ़ा दी है कि पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ सकता है। इससे वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा गहरा गया है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, अगर तेल की कीमतें लंबे समय तक 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती हैं, तो वैश्विक महंगाई और परिवहन लागत पर दबाव बढ़ सकता है। इससे दुनिया की आर्थिक वृद्धि भी प्रभावित हो सकती है।

08:18 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में हिज्बुल्लाह के 30 से ज्यादा ठिकानों पर इजराइल के हमले

इजराइली सेना ने दावा किया है कि उसने दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के 30 से ज्यादा ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। सेना के मुताबिक, निशाने पर हथियार गोदाम, निगरानी चौकियां और वे इमारतें थीं, जिनका इस्तेमाल इजराइली बलों पर हमलों की तैयारी के लिए किया जा रहा था।

इजराइल ने यह भी दावा किया कि हमलों में कई हिज्बुल्लाह लड़ाके मारे गए, जो कथित तौर पर “आतंकी साजिशों” की तैयारी कर रहे थे।

इजराइली सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी बयान में कहा कि दक्षिणी लेबनान में हिज्बुल्लाह के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया।

हालांकि, हिज्बुल्लाह की ओर से अभी तक हमलों या हताहतों को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इजराइली सेना ने कहा कि वह दक्षिणी लेबनान में “इजराइली नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ खतरों को खत्म करने” के लिए कार्रवाई जारी रखेगी।

07:19 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

नेतन्याहू के भ्रष्टाचार केस की सुनवाई फिर टली

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मामले की सोमवार को होने वाली सुनवाई एक बार फिर टाल दी गई। नेतन्याहू की कानूनी टीम ने आखिरी समय में अदालत से सुनवाई रद्द करने की मांग की थी।

इजराइली चैनल 12 के मुताबिक, बचाव पक्ष ने “गोपनीय सुरक्षा और राजनीतिक कारणों” का हवाला देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अदालत में उपस्थित नहीं हो सकते। मामले से जुड़ी संवेदनशील जानकारी अदालत और अभियोजन पक्ष को सीलबंद लिफाफे में सौंपी गई।

इसके बाद अदालत ने निर्धारित सुनवाई रद्द कर दी।

नेतन्याहू के खिलाफ 2020 से तीन अलग-अलग मामलों में मुकदमा चल रहा है। उन पर रिश्वतखोरी, धोखाधड़ी और भरोसे के उल्लंघन के आरोप हैं।

उन्होंने दिसंबर 2024 में पहली बार अदालत में गवाही दी थी, लेकिन उनकी जिरह की प्रक्रिया लगातार बाधित होती रही है।

2025 और 2026 के दौरान नेतन्याहू की कानूनी टीम कई बार सुनवाई टालने में सफल रही है।

06:55 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

सऊदी अरब पर ड्रोन हमलों की कुवैत-कतर ने निंदा की

कुवैत और कतर ने सऊदी अरब पर हुए ड्रोन हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इसे क्षेत्रीय सुरक्षा और सऊदी संप्रभुता पर हमला बताया है। सऊदी अधिकारियों के अनुसार, तीन ड्रोन इराकी हवाई क्षेत्र से आए थे, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।

कुवैत ने अपने बयान में कहा कि यह हमला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के प्रस्ताव 2817 का उल्लंघन है। यह प्रस्ताव मार्च में खाड़ी क्षेत्र के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा के लिए पारित किया गया था।

कतर ने भी इस घटना को “अस्वीकार्य आक्रामकता” बताया और कहा कि यह सऊदी अरब की संप्रभुता का सीधा उल्लंघन है। दोहा ने रियाद के साथ पूर्ण एकजुटता जताई।

सऊदी अरब ने बताया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने तीन “शत्रुतापूर्ण ड्रोन” को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, ड्रोन इराकी हवाई क्षेत्र की दिशा से आए थे। हालांकि, अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

06:06 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी हथियार लेकर दर्जनों विमान इजराइल पहुंचे

इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में जर्मनी स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों से हथियार और गोला-बारूद लेकर दर्जनों कार्गो विमान तेल अवीव पहुंचे हैं। इसे ईरान के खिलाफ संभावित नए हमलों की तैयारी माना जा रहा है।

इजराइल के चैनल-13 ने दावा किया कि अमेरिकी कार्गो विमान बड़ी मात्रा में गोला-बारूद लेकर इजराइल पहुंचे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह खेप ईरान के खिलाफ युद्ध दोबारा शुरू करने की तैयारी का हिस्सा है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच ईरान को लेकर बातचीत हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल ईरान पर नए हमलों के सैन्य विकल्पों पर चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में ट्रम्प ने भी ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि वक्त तेजी से बीत रहा है और अगर उसने जल्द समझौता नहीं किया तो कुछ नहीं बचेगा।

05:34 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान पर हमले को लेकर नेतन्याहू और ट्रम्प ने बात की

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी ट्रम्प ने रविवार को ईरान के खिलाफ संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर बातचीत की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजराइल और अमेरिका जल्द ही ईरान पर नए हमलों की तैयारी कर रहे हैं।

द टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, नेतन्याहू और ट्रम्प ने फोन पर ईरान युद्ध दोबारा शुरू होने की संभावना और ट्रम्प की हालिया चीन यात्रा पर चर्चा की।

बातचीत के बाद नेतन्याहू ने यरुशलम में अपने शीर्ष मंत्रियों और अधिकारियों के साथ सुरक्षा बैठक बुलाई। इसमें विदेश मंत्री गिदोन सार, रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज, वित्त मंत्री बेजालेल स्मोट्रिच और राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री इतामार बेन ग्वीर समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

एक्सिओस की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प मंगलवार को अपने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के साथ सिचुएशन रूम में बैठक करेंगे। इसमें ईरान के खिलाफ सैन्य विकल्पों पर चर्चा होगी।

04:50 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी सीनेटर बोले- ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमला करो

अमेरिका के रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमले की वकालत की है। उन्होंने कहा कि ईरान को तब तक चोट पहुंचाई जानी चाहिए, जब तक वह अमेरिका की शर्तों पर परमाणु समझौता नहीं कर लेता।

NBC को दिए इंटरव्यू में ग्राहम ने कहा, “ईरान की ऊर्जा व्यवस्था उसकी सबसे कमजोर कड़ी है। अगर लड़ाई दोबारा शुरू होती है, तो मैं ऊर्जा ढांचे को सबसे ऊपर रखूंगा।”

जब उनसे इस बयान पर दोबारा पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पहले जैसी रणनीति अपनाने से वही नतीजे मिलेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान समय निकालने और खेल खेलने की कोशिश कर रहा है।

04:12 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला-अमेरिका नाकेबंदी हटाए, वरना ओमान सागर कब्रगाह बनेगा

ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार और वरिष्ठ नेता पूर्व IRGC कमांडर मोहसिन रेजाई ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि वह ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी खत्म करे। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो ओमान सागर अमेरिकी सेना की कब्रगाह बन सकता है।

सरकारी टीवी से बातचीत में रेजाई ने कहा, “हम अमेरिकी सेना को सलाह देते हैं कि घेराबंदी खत्म कर दे, इससे पहले कि ओमान सागर उनकी कब्रगाह बन जाए।”

उन्होंने अमेरिकी नाकेबंदी को युद्ध जैसी कार्रवाई बताया और कहा कि इसका जवाब देना तेहरान का अधिकार है। रेजाई ने कहा कि जितनी लंबी यह नौसैनिक नाकेबंदी चलेगी, दुनिया के देशों को उतना ज्यादा नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि अब अमेरिका को व्यवहार में साबित करना होगा कि वह भरोसेमंद है। रेजाई के मुताबिक, “हमारी सेना ट्रिगर पर उंगली रखे बैठी है और साथ ही कूटनीतिक कोशिशें भी जारी हैं।”

अमेरिका ने 13 अप्रैल से ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी शुरू की थी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कह चुके हैं कि यह तब तक जारी रहेगी, जब तक ईरान उनकी शर्तों पर शांति समझौता नहीं करता। हालांकि तेहरान ने साफ कहा है कि वह अमेरिकी दबाव के आगे नहीं झुकेगा।

03:43 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प की ईरान को धमकी- जल्दी समझौता करो, वरना कुछ नहीं बचेगा

ट्रम्प ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने जल्द समझौता नहीं किया तो उसके पास कुछ भी नहीं बचेगा। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “ईरान के लिए घड़ी तेजी से चल रही है। उन्हें बहुत जल्दी कदम उठाने होंगे, नहीं तो उनके पास कुछ भी नहीं बचेगा। समय बेहद अहम है।”

उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु कार्यक्रम, प्रतिबंध और युद्ध मुआवजे को लेकर बातचीत फिर से अटक गई है।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिका चाहता है कि ईरान 400 किलो समृद्ध यूरेनियम सौंप दे और सिर्फ एक परमाणु सुविधा चालू रखे। इसके जवाब में ईरान ने कहा है कि वह तभी बातचीत करेगा, जब क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई रुके, प्रतिबंध हटाए जाएं और उसकी फ्रीज संपत्तियां जारी की जाएं।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने अमेरिका और इजराइल पर ईरान को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया है।

03:29 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में लड़कियों को AK-47 चलाने की ट्रेनिंग

अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान में युवा लड़कियों को AK-47 असॉल्ट राइफल जोड़ने और खोलने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इससे जुड़े वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेनिंग के दौरान लड़कियों को AK-47 को असेंबल और डिसअसेंबल करना सिखाया गया। हाल के दिनों में ईरानी सरकारी मीडिया और सुरक्षा एजेंसियां आम नागरिकों को सैन्य तैयारी और सुरक्षा प्रशिक्षण से जुड़े वीडियो भी जारी कर रही हैं।

इससे पहले ईरान के सरकारी टीवी पर IRGC ट्रेनर लोगों को AK-47 चलाने की ट्रेनिंग देते नजर आए थे।

02:48 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

भारत ने UAE के बराकाह न्यूक्लियर प्लांट पर हमले की निंदा की

भारत ने UAE के बराकाह न्यूक्लियर सुविधा को निशाना बनाकर किए गए हमले की निंदा की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई अस्वीकार्य है और क्षेत्र में खतरनाक तनाव बढ़ाने वाली है।

विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, “भारत UAE के बराकाह न्यूक्लियर सुविधा को निशाना बनाकर किए गए हमले को लेकर बेहद चिंतित है।” भारत ने शांतिपूर्ण परमाणु सुविधाओं की सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे संवेदनशील ढांचे को निशाना बनाना बेहद खतरनाक है।

इससे पहले UAE विदेश मंत्रालय ने कहा था कि पश्चिमी सीमा की दिशा से आए ड्रोन ने बराकाह न्यूक्लियर प्लांट की बाहरी सीमा के पास बिजली जनरेटर को निशाना बनाया। हालांकि UAE के मुताबिक, हमले में कोई घायल नहीं हुआ और रेडिएशन सुरक्षा स्तरों पर कोई असर नहीं पड़ा।

02:22 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री बोले- नेतन्याहू 2009 से ईरान पर हमले की पैरवी कर रहे

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री और CIA प्रमुख रॉबर्ट गेट्स ने दावा किया है कि इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 2009 से ही ईरान पर सैन्य हमले की वकालत कर रहे थे। गेट्स के मुताबिक, नेतन्याहू का मानना था कि हमला होते ही ईरानी सरकार गिर जाएगी।

CBS के कार्यक्रम ‘फेस द नेशन’ में गेट्स ने बताया कि जुलाई 2009 में नेतन्याहू ने उनसे कहा था कि ईरानी शासन कमजोर है और पहले ही हमले में ढह जाएगा। गेट्स ने कहा कि उन्होंने उस समय नेतन्याहू से साफ कहा था कि वे पूरी तरह गलत हैं और ईरानी लोगों की मजबूती को कम आंक रहे हैं।

पूर्व रक्षा मंत्री ने कहा कि नेतन्याहू की सोच पर इजराइल के पुराने सैन्य अभियानों का असर था। उन्होंने 1981 में इराक के ओसिराक परमाणु रिएक्टर और 2007 में सीरिया की परमाणु सुविधा पर इजराइली हमलों का जिक्र किया।

गेट्स के मुताबिक, इन हमलों में इजराइल को सीमित जवाब मिला था, जिससे इजराइल में यह धारणा बनी कि ईरान भी दूसरे देशों की तरह सीमित जवाब ही देगा।

02:14 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने अमेरिकी झंडे के साथ मिडिल-ईस्ट का नक्शा पोस्ट किया

ट्रम्प ने मिडिल-ईस्ट का नक्शा अमेरिकी झंडे के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया है। ईरान जंग के बीच उनकी इस पोस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि ट्रम्प ने पोस्ट के साथ कोई बयान नहीं लिखा।

01:31 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान ने ट्रम्प पर फिल्मी तंज कसा, बोला- हार कभी मत मानो

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर तंज कसते हुए फिल्म ‘द अप्रेंटिस’ का एक वीडियो शेयर किया है। यह फिल्म ट्रम्प के शुरुआती करियर पर आधारित है।

वीडियो में ट्रम्प के मेंटर रॉय कोहन जीतने के नियम बताते नजर आते हैं। इसमें कहा गया है, “चाहे कुछ भी हो, जीत का दावा करो और कभी हार मत मानो।”

वीडियो में यह भी कहा गया कि सफल होने के लिए इंसान को किसी के साथ कुछ भी करने को तैयार रहना पड़ता है।

01:15 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

फ्रांसीसी नेता बोले- ईरान जंग में यूरोप भी जिम्मेदार

फ्रांस के वामपंथी नेता जां-लुक मेलेन्शों ने ईरान पर अमेरिका-इजराइल हमलों को लेकर यूरोप की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ट्रम्प और नेतन्याहू की धमकियां यूरोपीय समर्थन से संभव हुईं

मेलेन्शों ने X पर लिखा, “ट्रम्प और नेतन्याहू की ईरान को तबाह करने की धमकियां यूरोप की मिलीभगत की वजह से संभव हो पाईं।” उन्होंने कहा कि दुनिया की शांति को ट्रम्प और नेतन्याहू के औपनिवेशिक हितों तक सीमित कर दिया गया है।

फ्रांसीसी नेता ने 2027 चुनाव में लोगों से इन अपराधियों के साथ फ्रांस की नजदीकी खत्म करने की अपील भी की।

12:46 AM18 मई 2026

  • कॉपी लिंक

रूस बोला- ईरान मॉस्को के लिए भी विशेष दूत नियुक्त करे

रूस ने ईरान को मॉस्को के लिए भी विशेष दूत नियुक्त करने का सुझाव दिया है। वियना में रूस के प्रतिनिधि मिखाइल उल्यानोव ने X पर यह टिप्पणी की।

उल्यानोव ने ईरानी संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ को चीन मामलों का विशेष दूत बनाए जाने की रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, “क्या रूस के साथ संबंधों में भी ऐसा नहीं होना चाहिए?”

हाल ही में ईरान ने गालिबाफ को चीन मामलों का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किया है। वे ईरान-चीन संबंधों के समन्वय की जिम्मेदारी संभालेंगे।

रूस और ईरान के बीच हाल के वर्षों में रणनीतिक और आर्थिक रिश्ते लगातार मजबूत हुए हैं। रूस पहले ही होर्मुज और ईरान संकट पर चीन के रुख का समर्थन कर चुका है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports