Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar | ACTPnews

Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के उल्हासनगर में गुरुवार रात बदमाशों ने गोलीबारी कर दो लोगों की हत्या कर दी, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कैलाश कॉलोनी इलाके में हुई, जहां हमलावर करीब 15 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और शुरुआती जांच में पुरानी रंजिश को हमले की वजह माना जा रहा है। आरोपियों की तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

कलकत्ता हाईकोर्ट का ईद से पहले बंगाल में पशु वध नियमों पर रोक लगाने से इनकार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ईद-उल-अजहा से पहले पश्चिम बंगाल सरकार के उस आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें फिटनेस सर्टिफिकेट के बिना गाय या भैंस के वध पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।

कोर्ट ने कहा कि खुले में पशु वध की अनुमति नहीं दी जा सकती और कानून का पालन जरूरी है। सरकार ने साफ किया है कि केवल तय बूचड़खानों में और तय नियमों के तहत ही पशु वध किया जा सकेगा।

ED ने काला जादू और ठगी मामले में कैप्टन बाबा खरात को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मुंबई में खुद को भगवान शिव का अवतार बताने वाले अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन’ को मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि वह लोगों को काला जादू और मौत का डर दिखाकर करोड़ों रुपये ऐंठता था।

छापेमारी में ED ने करीब 14 करोड़ रुपए नकद, विदेशी मुद्रा, सोना-चांदी के गहने और लग्जरी मर्सिडीज कार बरामद की है। कोर्ट ने आरोपी को 26 मई तक ED हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports