Odisha ATM Theft Attempt | Thar Rope Break; Thieves Flee | ACTPnews

पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें ATM को थार के पीछे घसीटते हुए देखा जा सकता है। - Dainik Bhaskar


भुवनेश्वर18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूरी वारदात CCTV कैमरों में कैद हो गई, जिसमें ATM को थार के पीछे घसीटते हुए देखा जा सकता है।

ओडिशा के बालासोर जिले के तुड़ीगड़िया बाजार में फिल्मी तरीके से ATM लूटने की घटना सामने आई है। तीन से चार बदमाश शुक्रवार रात करीब 2 बजे काले रंग की महिंद्रा थार SUV से इंडिया1 एटीएम कियोस्क आए। उन्होंने कियोस्क का दरवाजा तोड़ा और ATM को रस्सी से थार में बांधकर उखाड़ लिया।

फिर ATM को सड़क पर घसीटते हुए ले जाने लगे, लेकिन रस्सी टूट गई। चोरों ने मशीन को उठाकर गाड़ी में रखने की कोशिश की लेकिन मशीन इतनी भारी थी कि उनसे नहीं उठ पाई। इसके बाद उन्होंने मशीन को फिर गाड़ी से बांधकर आगे घसीटा।

सुनसान जगह पर पहुंचकर आरोपियों ने ATM को तोड़कर उसमें रखा कैश निकालने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। पुलिस के मुताबिक, ATM से एक भी रुपये की चोरी नहीं हुई। आखिरकार बदमाश क्षतिग्रस्त ATM को कियोस्क से करीब 300 मीटर दूर सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई।

7 विजुअल्स के जरिए देखिए पूरी घटना…

3 बदमाश रस्सी लेकर इंडिया1 एटीएम कियोस्क के अंदर घुसे।

3 बदमाश रस्सी लेकर इंडिया1 एटीएम कियोस्क के अंदर घुसे।

फिर थार से बांधकर ATM मशीन को उखाड़कर बाहर खींच लाए।

फिर थार से बांधकर ATM मशीन को उखाड़कर बाहर खींच लाए।

3 चोरों ने मशीन उठाने की कोशिश की ज्यादा वजन के कारण उठा नहीं सके।

3 चोरों ने मशीन उठाने की कोशिश की ज्यादा वजन के कारण उठा नहीं सके।

फिर थार से बांधकर ही ATM को सड़क पर घसीटने लगे तभी रस्सी टूट गई।

फिर थार से बांधकर ही ATM को सड़क पर घसीटने लगे तभी रस्सी टूट गई।

चोर गाड़ी लेकर वापस आए और मशीन को दोबारा उठाने की कोशिश की।

चोर गाड़ी लेकर वापस आए और मशीन को दोबारा उठाने की कोशिश की।

ATM नहीं उठा तो चोर उसे फिर से गाड़ी में बांधकर घसीटने लगे।

ATM नहीं उठा तो चोर उसे फिर से गाड़ी में बांधकर घसीटने लगे।

चोरों से कैश नहीं निकला तो सड़क पर मशीन छोड़कर भाग गए।

चोरों से कैश नहीं निकला तो सड़क पर मशीन छोड़कर भाग गए।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी

शनिवार सुबह घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ATM को सड़क से बरामद कर लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल और ATM की जांच की। पुलिस के मुताबिक, बदमाश ATM से एक रुपए भी निकाल पाए। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

————————-

यह खबर भी पढ़ें…

युवक-युवती को सरेआम लाठियों से पीटा:हमलावरों ने बाइक रोकी, सड़क पर घसीटा; दोस्त को बचाने उसके ऊपर लेट गई लड़की

ओडिशा के बेरहामपुर शहर में सड़क पर सरेआम एक युवक और उसकी महिला मित्र पर डंडों से हमला हुआ। पुलिस के मुताबिक युवक और उसकी महिला मित्र बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बीजीपुर इलाके में कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। इसके बाद युवक को सड़क पर घसीटकर डंडों से पीटा गया। युवती अपने दोस्त को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *