Petrol Diesel Loan on 10% EMI Soon? Stutis Pain | ACTPnews

भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई को लेकर फेसबुक पोस्ट किया। - Dainik Bhaskar


भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी ने महंगाई को लेकर फेसबुक पोस्ट किया।

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा की एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई है। उन्होंने बढ़ती कीमतों पर तंज करते हुए लिखा कि वह दिन दूर नहीं, जब बैंक होम, कार और बिजनेस लोन की तरह पेट्रोल-डीजल भी ईएमआई पर उपलब्ध कराएंगे।

स्तुति मिश्रा ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम उस समय में हैं कि वह दिन दूर नहीं, जब बैंक होम लोन, कार लोन, बिजनेस लोन के साथ पेट्रोल-डीजल लोन भी 10 प्रतिशत ईएमआई के साथ उपलब्ध कराएगा।”

बता दें कि पेट्रोलियम कंपनियों ने 9 दिन के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाई गई है। इसके चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है।

पोस्ट में वैश्विक हालात का भी जिक्र

स्तुति मिश्रा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद वीडी शर्मा की पत्नी हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में वैश्विक हालात और महंगाई के असर का भी जिक्र किया। इसके साथ उन्होंने ऑयल वॉर, पेट्रोल-डीजल और डॉलर हैशटैग भी इस्तेमाल किए।

यूजर्स ने भी अलग-अलग कीमतों पर उठाए सवाल

पोस्ट पर कई यूजर्स ने भी प्रतिक्रिया दी। कुछ लोगों ने इसे बढ़ती महंगाई और आम आदमी की परेशानी से जोड़कर देखा, जबकि कुछ यूजर्स ने अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमतों के अंतर पर सवाल उठाए।

एक यूजर रामकृष्ण मिश्रा ने लिखा कि जब युवा अपने दर्द को व्यंग्य और सटायर में बदलने लगें तो समस्या सिर्फ राजनीति की नहीं, बल्कि व्यवस्था और संवाद की भी होती है।

वहीं भाजपा नेता राहुल सिंह राठौड़ ने कमेंट करते हुए लिखा कि कोविड काल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत कम होने के बावजूद पेट्रोल महंगा रहा था। उन्होंने अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल की कीमतों का भी जिक्र किया।

यह खबर भी पढ़ें…

पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा

नई कीमतों के चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है।

नई कीमतों के चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है।

पेट्रोलियम कंपनियों ने 9 दिन के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार को पेट्रोल की कीमत 87 पैसे और डीजल की कीमत 91 पैसे प्रतिलीटर बढ़ाई गई है। इसके चलते मध्य प्रदेश में पेट्रोल 1 रुपए या इससे ज्यादा महंगा हुआ है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *