Iran US War Drone Attack LIVE Update; IRGC CENTCOM | Donald Trump Hormuz Strait | ACTPnews

Iran US War Drone Attack LIVE Update; IRGC CENTCOM | Donald Trump Hormuz Strait


तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसने खार्ग आइलैंड पर कब्जे की कोशिश की तो उसके सैनिक जिंदा वापस नहीं लौट पाएंगे।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की खार्ग आइलैंड पर कब्जे से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,

QuoteImage

ईरान में ऐसे लोग हैं जो अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। खार्ग आइलैंड और उसके आसपास सामना करने के लिए पूरी तैयारी है।

QuoteImage

खार्ग आइलैंड फारस की खाड़ी में बुशहर प्रांत के तट से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित है। यह ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र है और रणनीतिक रूप से देश की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा परिसंपत्तियों में गिना जाता है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…

1. ईरान का जॉर्डन, कुवैत और ओमान में अमेरिकी ठिकानों पर हमला: IRGC ने कहा कि उसने जॉर्डन, कुवैत, ओमान समेत कई देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं। साथ ही चेतावनी दी कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

2. कुवैत में डिसेलिनेशन प्लांट पर दो दिनों में दूसरी बार हमला: कुवैत के बिजली उत्पादन और वॉटर डिसेलिनेशन संयंत्र पर फिर हमला हुआ, जिससे कई बिजली उत्पादन इकाइयों में आग लग गई। मंत्रालय ने घटना की पुष्टि करते हुए राहत कार्य जारी होने की जानकारी दी।

3. ईरान बोला- अमेरिका ने परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया: ईरान के एटॉमिक एनर्जी ऑर्गनाइजेशन (AEOI) ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने खुजेस्तान प्रांत में बन रहे डारखोविन परमाणु ऊर्जा संयंत्र की साइट पर हमला किया है।

4. ईरान में बिजली संकट गहराया: अमेरिकी हमलों और भीषण गर्मी के बीच ईरान में बिजली संकट बढ़ गया है। तेहरान समेत कई इलाकों में रोज बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम जनजीवन और पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

5. इराक होर्मुज पर निर्भरता घटाने की तैयारी में: इराक ने बसरा से तुर्किये और सीरिया तक नई तेल पाइपलाइन बिछाने की योजना पर काम शुरू किया है। इसका उद्देश्य तेल निर्यात के लिए होर्मुज पर निर्भरता कम करना है।

ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरानी सेना बोली- अमेरिका के सहयोगी देशों को होर्मुज में परिणाम भुगतने होंगे

ईरानी सेना के प्रवक्ता मोहम्मद अकरामिनिया ने चेतावनी दी कि जो देश अमेरिका का साथ देंगे, उन्हें होर्मुज स्ट्रेट में परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

अकरामिनिया ने कहा कि कोई भी होर्मुज का इस्तेमाल सैन्य उपकरण और हथियार लाकर हमारे खिलाफ नहीं कर सकता। जो देश अमेरिका के साथ सहयोग करते हुए होर्मुज स्ट्रेट के जरिए व्यापार और तेल निर्यात जारी रखेंगे, उनके साथ ईरान के संबंध प्रभावित हो सकते हैं।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प ने ईरान शांति समझौते के समर्थन वाला सर्वे शेयर किया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ‘बिग डेटा पोल’ का एक सर्वे शेयर किया। इसमें ईरान शांति समझौते को बहुमत का समर्थन मिलने का दावा किया गया है।

बिग डेटा पोल के अनुसार, 60.4% रजिस्टर्ड वोटर्स और 62.2% संभावित वोटर्स ने इस समझौते का समर्थन किया, जबकि करीब एक-चौथाई लोगों ने इसका विरोध किया।

सर्वे के मुताबिक, समझौते में होर्मुज स्ट्रेट को बिना किसी शुल्क के खोलना, ईरान के परमाणु कार्यक्रम और प्रतिबंधों में राहत पर 60 दिनों की वार्ता शुरू करना और ईरान परमाणु हथियार विकसित या हासिल नहीं करेगा जैसी शर्तें शामिल हैं।

01:25 PM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- MoU बचाने के लिए 10 दिन संघर्ष रोकने का प्रस्ताव

रॉयटर्स के मुताबिक, मध्यस्थों ने ईरान और अमेरिका के बीच अंतरिम समझौते (MoU) को फिर से लागू करने की कोशिश के तहत 10 दिनों तक हमले रोकने का प्रस्ताव दिया है।

रॉयटर्स से बातचीत में ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस प्रस्ताव का मकसद दोनों पक्षों को बातचीत का मौका देना और समझौते को दोबारा पटरी पर लाना है।

हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी तक अमेरिका या ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

01:04 PM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी का ऐलान किया

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ नौसैनिक नाकाबंदी की घोषणा की है।

हूतियों के सैन्य प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि संगठन ने यह फैसला लिया है। हालांकि, उन्होंने नाकेबंदी कैसे लागू की जाएगी या इसके तहत कौन-कौन से जहाज निशाने पर होंगे, इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हूति विद्रोही बाब अल-मंदेब स्ट्रेट पर नाकाबंदी कर सकते है।

12:52 PM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

रिपोर्ट- जॉर्डन में ईरानी हमलों में कई अमेरिकी सैनिक घायल

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले सप्ताह जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर हुए ईरान के तीन हमलों में दर्जनों अमेरिकी सैनिक घायल हुए और कई हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुए।

रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पेंटागन ने इन हमलों में हुए नुकसान और घायलों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की। ये हमले उस हमले से पहले हुए थे, जिसमें दो अमेरिकी सैनिक मारे गए और एक लापता हो गया।

12:22 PM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी राष्ट्रपति बोले- अमेरिका से पूरी तरह युद्ध जैसी स्थिति

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि उनका देश इस समय अमेरिका के साथ पूरी तरह युद्ध जैसी स्थिति में है। राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, उन्होंने कहा कि देश को इस संघर्ष के असर और उसके नतीजों के लिए तैयार रहना होगा।

11:52 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी राष्ट्रपति बोले- अमेरिका के साथ हुआ समझौता ईरान के हित में

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान 17 जून को अमेरिका के साथ MoU साइन करते हुए।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशकियान 17 जून को अमेरिका के साथ MoU साइन करते हुए।

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा है कि अमेरिका के साथ हुई डील (MoU) ईरान के राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रख कर हुआ था। इसमें देश ने अपने किसी भी अधिकार से समझौता नहीं किया।

अल जजीरा के मुताबिक, उन्होंने कहा, “समझौते की 14 में से किसी भी पॉइंट में हमने अपने अधिकार, सिद्धांत, राष्ट्रीय हित, क्रांतिकारी मूल्यों या विश्वासों से पीछे हटने की बात स्वीकार नहीं की।”

पजशकियान के मुताबिक, समझौते का बड़ा हिस्सा ईरान के पक्ष में है और इसमें अमेरिका को एकतरफा फायदा पहुंचाने वाली कोई धारा नहीं है।

11:24 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

जॉर्डन में ईरानी हमले में मारे गए 2 अमेरिकी सैनिकों की पहचान हुई

अमेरिकी रक्षा विभाग ने जॉर्डन में ईरानी हमले में मारे गए दो सैनिकों की पहचान की है। इनमें एक हवाई से 25 वर्षीय फर्स्ट लेफ्टिनेंट टायलर जेम्स फीहान और दूसरे टेक्सास से 19 वर्षीय प्राइवेट इसाबेला गोंजालेस हैं।

दोनों सैनिक जॉर्डन में इस्लामिक स्टेट (ISIS) के खिलाफ अमेरिकी मिशन में तैनात थे। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, दोनों सैनिक ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव के दौरान मारे गए। इसके साथ ही ईरान के साथ युद्ध में अब तक 17 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है।

10:55 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

साउथ कोरिया ने नागरिकों से मिडिल इस्ट से निकलने को कहा

साउथ कोरिया के विदेश मंत्रालय ने मिडिल ईस्ट में मौजूद अपने नागरिकों से जल्द से जल्द वहां से निकलने की अपील की है। मंत्रालय ने लाल सागर में परिचालन कर रहे कोरियाई जहाजों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उप विदेश मंत्री किम जीना ने कहा कि मार्च से मिडिल ईस्ट देशों के लिए लेवल-3 ट्रैवल एडवाइजरी लागू है, जिसके तहत जरूरी न होने पर वहां से निकलने की सलाह दी जाती है।

10:28 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान की चेतावनी- अमेरिकी घुसपैठ का तुरंत जवाब देंगे

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कहा है कि उसकी जमीनी सेना किसी भी अमेरिकी घुसपैठ को तुरंत नाकाम करने के लिए पूरी तरह तैयार है।

तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, IRGC ने कहा कि उसकी सेना आधुनिक हथियारों, लगातार प्रशिक्षण और बढ़ी हुई ऑपरेशनल क्षमता के साथ तैयार है।

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की सेना। (फाइल फोटो)

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की सेना। (फाइल फोटो)

10:01 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- हम कूटनीति के लिए हमेशा तैयार

अल जजीरा के मुताबिक, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान के साथ कूटनीति और समझौते का रास्ता अब भी खुला है, हालांकि अमेरिका अपने सैन्य अभियान जारी रखेगा।

09:37 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका से बातचीत के दरवाजे बंद नहीं

ईरान ने कहा है कि अमेरिका के साथ बातचीत के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि देश अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए कूटनीति और रक्षा, दोनों रास्तों पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि ईरान युद्ध और कूटनीति को एक-दूसरे का विकल्प नहीं मानता।

09:34 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

होर्मुज में ओमान तट के पास जहाज पर हमला, आग लगी

होर्मुज स्ट्रेट में सोमवार को ओमान के कुमजार तट के पास एक जहाज पर प्रोजेक्टाइल से हमला हुआ। हमले के बाद जहाज में आग लग गई और चालक दल को उसे छोड़ना पड़ा।

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि घटना कुमजार से 8 नॉटिकल मील (करीब 15 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में हुई। जहाज के सभी चालक दल के सदस्यों को एक टग बोट की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया।

UKMTO के मुताबिक, जहाज में लगी आग अभी तक नहीं बुझी है और वह बिना नियंत्रण के समुद्र में बह रहा है। एजेंसी ने क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल देने की सलाह दी है।

08:36 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- समझौता तोड़ने का अमेरिका के पास कोई बहाना नहीं

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने सोमवार को कहा कि अमेरिका के साथ हुए अंतरिम समझौते (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) में किसी तरह की कोई अस्पष्टता नहीं है। इसलिए अमेरिका के पास इस समझौते को तोड़ने का कोई बहाना नहीं होना चाहिए।

बघाई ने कहा कि समझौता 14 धाराओं वाला एक संक्षिप्त दस्तावेज है और इसकी सभी शर्तें पूरी तरह स्पष्ट हैं। उन्होंने कहा कि ईरान शुरू से ही यह कहता आया है कि होर्मुज स्ट्रेट के भविष्य के प्रबंधन की जिम्मेदारी ईरान की है।

08:30 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- खार्ग आइलैंड कब्जे की कोशिश की तो अंजाम भुगतना होगा

ईरान ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि उसने खार्ग आइलैंड पर कब्जा करने की कोशिश की तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि द्वीप पर ऐसे लोग मौजूद हैं जो अमेरिकी बलों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

07:41 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान का दावा- जॉर्डन में अमेरिकी एयरबेस के 20 हैंगर तबाह

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि जॉर्डन में मौजूद कुछ लोगों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर उसने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर सफल हमला किया। ईरानी समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, IRGC ने कहा कि जॉर्डन के अल-अजराक एयरबेस पर अमेरिकी सेना के 20 हैंगर नष्ट कर दिए गए और इस हमले में दर्जनों अमेरिकी सैनिक मारे गए।

IRGC ने यह भी दावा किया कि उसकी बैलिस्टिक मिसाइलों ने अकाबा एयरपोर्ट पर खड़े अमेरिकी C-17 ट्रांसपोर्ट विमान और P-8 निगरानी विमान को भी निशाना बनाया, जिससे उन्हें भारी नुकसान पहुंचा।

07:38 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान में 5 मिनट में दो भूकंप, 5.2 और 5.7 तीव्रता रही

ईरान के केरमानशाह प्रांत के कुजारान क्षेत्र में सोमवार सुबह पांच मिनट के भीतर दो भूकंप आए। सरकारी मीडिया के मुताबिक, इन भूकंपों में तीन लोग घायल हुए हैं।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने बताया कि पहला भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 7:13 बजे आया। इसकी तीव्रता 5.2 और गहराई 8 किलोमीटर थी। इसके पांच मिनट बाद 13 किलोमीटर की गहराई में 5.7 तीव्रता का दूसरा और अधिक शक्तिशाली झटका दर्ज किया गया।

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित इलाके में राहत एवं सर्वेक्षण का काम जारी है। फिलहाल बड़े पैमाने पर जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

07:11 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका-ईरान तनाव से तेल 90 डॉलर के पार

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 2.7% बढ़कर 90.49 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसकी कीमत 91.41 डॉलर प्रति बैरल तक गई, जो जून के बाद सबसे ऊंचा स्तर है।

06:37 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- बहरीन में अमेरिकी कमांड सेंटर को नुकसान, सैटेलाइट तस्वीरें जारी कीं

ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि बहरीन में अमेरिकी सेना के कमांड एंड कंट्रोल (C2) सेंटर को ईरानी हमले में नुकसान पहुंचा है। इस दावे के समर्थन में सैटेलाइट तस्वीरें भी जारी की गई हैं।

06:30 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी

ईरान ने कहा है कि अमेरिका के खिलाफ उसकी जवाबी कार्रवाई जारी रहेगी। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक, जब तक अमेरिका की ओर से हवाई हमले जारी रहेंगे, तब तक ईरान भी पलटवार करता रहेगा। ईरान का कहना है कि यह उसकी सुरक्षा नीति का हिस्सा है और वह अमेरिकी हमलों का जवाब देने से पीछे नहीं हटेगा।

06:25 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के बुशहर में कई जगहों पर हमला

ईरान के दक्षिणी शहर बुशहर में कई जगहों पर हमला हुआ है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बुशहर के गवर्नर ने कहा कि शहर के अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाया गया है।

गवर्नर ने बताया कि हमलों का दायरा कितना बड़ा है और कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है। फिलहाल प्रभावित इलाकों से विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

05:40 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में एयर रेड सायरन बजे, लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच सोमवार को बहरीन में एयर रेड सायरन बजाए गए। इसके बाद बहरीन के गृह मंत्रालय ने लोगों से शांत रहने और तुरंत अपने नजदीकी सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की।

गृह मंत्रालय ने कहा कि यह कदम सुरक्षा के मद्देनजर उठाया गया है। लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने को भी कहा गया है।

05:23 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

कुवैत बोला- ईरान के ड्रोन हमलों का जवाब दे रहे

कुवैत की सेना ने दावा किया है कि वह ईरान की ओर से किए गए ड्रोन हमलों का जवाब दे रही है। सेना ने कहा कि एयर डिफेंस सिस्टम ने कई ड्रोन को रास्ते में ही इंटरसेप्ट किया। इसी वजह से देश के अलग-अलग इलाकों में तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं।

कुवैती सेना के मुताबिक, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। फिलहाल ड्रोन हमलों से किसी तरह के जान-माल के नुकसान या हताहत होने की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

04:43 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अराघची बोले- देश के भविष्य को खतरे में नहीं डाल सकते

लोगों की जान और देश के भविष्य को खतरे में नहीं डाला जा सकता। हर फैसला पूरी जानकारी और सही आकलन के बाद ही लिया जाना चाहिए।

सरकार को लगातार यह देखना चाहिए कि युद्ध जारी रखने से फायदा ज्यादा हो रहा है या नुकसान। अगर नुकसान बढ़ने लगे तो उसी हिसाब से फैसला लेना चाहिए। कुछ नुकसान के बावजूद ईरान इस युद्ध के बाद दुनिया में पहले से ज्यादा मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरा है।

04:39 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका से जंग तब रुकेगी, जब लड़ाई में हमारी बढ़त होगी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका के साथ युद्ध तब तक नहीं रुकेगा, जब तक ईरान को लड़ाई में मजबूत बढ़त नहीं मिल जाती। सरकारी समाचार एजेंसी IRNA को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बातचीत भी तभी होनी चाहिए, जब ईरान ऐसी स्थिति में हो जहां उसे लगे कि हालात उसके पक्ष में हैं।

अराघची ने कहा कि किसी भी युद्ध का अंत दो तरह से होता है। पहला, जब किसी एक पक्ष को सैन्य जीत मिल जाए। दूसरा, जब दोनों पक्ष बातचीत करके समझौते पर पहुंचें। लेकिन बातचीत तभी करनी चाहिए, जब लड़ाई में अपनी स्थिति मजबूत हो। जल्दबाजी में बातचीत करना सही नहीं होगा।

04:18 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान के केरमानशाह प्रांत में 5.2 तीव्रता का भूकंप

ईरान के पश्चिमी केरमानशाह प्रांत में सोमवार सुबह 5.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी IRNA ने तेहरान विश्वविद्यालय के ईरानी भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 7:13 बजे आए भूकंप का केंद्र कुजारान कस्बे से 17 किमी और प्रांतीय राजधानी केरमानशाह से 65 किमी दूर स्थित था। भूकंप का केंद्र जमीन से 8 किमी की गहराई में था।

03:54 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

दावा- ईरान का कुवैत में अमेरिकी बेस पर हमला, रडार सिस्टम तबाह

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस स्थित अमेरिकी सैन्य सुविधाओं को निशाना बनाया। ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB के मुताबिक, यह हमला IRGC के ताजा सैन्य अभियान का हिस्सा था।

IRGC ने कहा कि ड्रोन हमले में एयरबेस का अर्ली वार्निंग रडार सिस्टम नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा अलग-अलग हमलों में विमानन उपकरणों के गोदाम और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन रखे हैंगर को भी निशाना बनाया गया।

03:18 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- होर्मुज की सुरक्षा की जिम्मेदारी दुनिया भी उठाए

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि ईरान होर्मुज का इस्तेमाल जंग में दबाव बनाने के लिए कर रहा है। उन्होंने दुनिया के अन्य देशों से इस रूट की सुरक्षा में अधिक योगदान देने की अपील की।

फिलीपींस रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में रुबियो ने कहा कि अमेरिका होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाता रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल अमेरिका की नहीं होनी चाहिए।

02:58 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका की ईरान पर स्ट्राइक पूरी

अमेरिका की ईरान के खिलाफ नौवीं स्ट्राइक पूरी हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, इस दौरान ईरान के सैन्य कमांड सेंटर, एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी ठिकानों और मिसाइल-ड्रोन लॉन्च साइट्स को निशाना बनाया गया।

02:07 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- जॉर्डन में अमेरिकी विमानों को निशाना बनाया

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसने जॉर्डन के अकाबा एयरपोर्ट पर मौजूद अमेरिकी C-17 ट्रांसपोर्ट विमान और P-8 सैन्य विमान पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। IRGC के मुताबिक, कई अमेरिकी विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं।

ईरानी सरकारी प्रसारक IRIB के अनुसार, IRGC ने यह भी दावा किया कि जॉर्डन के मुवाफ्फक सल्ती (अल-अजराक) एयरबेस पर अमेरिकी सेना के 20 हैंगर भी नष्ट कर दिए गए हैं। हालांकि, अमेरिका और जॉर्डन की ओर से अभी तक इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

02:01 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- ईरान की परमाणु मिसाइल बनाने की हर संभावना खत्म कर रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कहा कि अमेरिका की मौजूदा कार्रवाई का उद्देश्य ईरान की परमाणु मिसाइल बनाने की हर संभावना को खत्म करना है।

ट्रम्प ने कहा, “हम जो कर रहे हैं, उससे ईरान के परमाणु मिसाइल हासिल करने की हर संभावना खत्म हो रही है। अगर पिछले डेढ़ हफ्ते की घटनाओं को देखें तो हमने उन्हें रोक दिया है।”

01:46 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका का लगातार 9वी रात ईरान पर हमला

अमेरिका ने सोमवार ईरान के खिलाफ लगातार नौवीं रात नए हवाई हमले शुरू किए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि इन हमलों का मकसद होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर हमले की ईरानी क्षमता को कमजोर करना है

12:42 AM20 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

बहरीन में अमेरिकी दूतावास ने ईरानी हमले का अलर्ट दिया

बहरीन में अमेरिकी दूतावास ने सुरक्षा अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि उसे ऐसी खुफिया जानकारी मिली है, जिसके मुताबिक ईरान मनामा के मध्य क्षेत्र में कुछ स्थानों को निशाना बना सकता है। हालांकि संभावित लक्ष्यों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

दूतावास ने बहरीन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों से सतर्क रहने, स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सायरन बजने या विस्फोट की आवाज सुनाई देने पर तुरंत सुरक्षित शेल्टर में जाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *