BCCI जापान की सुविधाओं से है नाराज, एशियन गेम्स में B टीम को भेजने की तैयारी | ACTPnews

BCCI जापान की सुविधाओं से है नाराज, एशियन गेम्स में B टीम को भेजने की तैयारी


जापान में होने वाले एशियन गेम्स में खिलाड़ियों के रुकने और दूसरी सुविधाओं को लेकर बीसीसीआई (BCCI) बिल्कुल खुश नहीं है। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि वहां के इंतजामों से बीसीसीआई और एशियन क्रिकेट काउंसिल दोनों ही नाराज हैं। इसी वजह से अब विचार किया जा रहा है कि इस बार टूर्नामेंट में भारत की मुख्य टीम भेजने के बजाय क्रिकेट की B टीम को इस टूर्नामेंट के लिए जापान भेजा जाए। आपको बता दें कि ये एशियन गेम्स जापान के आइची-नागोया में 19 सितंबर से शुरू होने वाले हैं।

24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे मेंस क्रिकेट के मुकाबले

जापान में होने वाले एशियन गेम्स में मेंस के क्रिकेट मैच 24 सितंबर से 3 अक्टूबर और महिलाओं के मैच 17 से 22 सितंबर तक खेले जाने हैं। हालांकि बीसीसीआई (BCCI) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) वहां खिलाड़ियों के लिए किए गए इंतजामों से बिल्कुल खुश नहीं हैं। बीसीसीआई के एक सूत्र का कहना है कि तैयारियों का जायजा लेने के लिए वहां एक ऑब्जर्वर भेजा जा सकता है। अगर वहां सुविधाएं सही नहीं पाई गईं तो भारत इन खेलों में अपनी मुख्य टीम के बजाय B टीम भेजने का फैसला कर सकता है।

जापान में इंतजामों से खुश नहीं है BCCI और ACC

न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से BCCI के एक सूत्र ने कहा कि जापान में इंतजामों और सुविधाओं को लेकर बीसीसीआई (BCCI) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) बिल्कुल खुश नहीं हैं। बीसीसीआई वहां की स्थितियों का जायजा लेने के लिए एक ऑब्जर्वर भेजने की योजना बना रहा है, जो अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। अगर वहां की व्यवस्थाएं सही नहीं पाई गईं, तो भारत अपनी मुख्य टीम के बजाय B टीम भेजने पर विचार कर सकता है। सूत्र ने यह भी बताया कि एसीसी की एक मीटिंग में जापान ओलंपिक के अधिकारियों के सामने यह चिंता जताई गई कि मैदान पर ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए थे और वॉशरूम भी उन टेंटों से 500 मीटर की दूरी पर थे। इसके अलावा, होटल के कमरों का बहुत छोटा होना भी एक बड़ी परेशानी की वजह बना हुआ है।

श्रेयस अय्यर को मिली है कप्तानी

BCCI ने काफी पहले एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया था। इस टूर्नामेंट के लिए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान नियुक्त किया गया था। वहीं जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी इस स्क्वॉड का हिस्सा हैं। 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी इस टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें

IND vs SL टेस्ट सीरीज में सोनल दिनुशा पर भारी पड़ा भारतीय स्टार, छीना प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड

पाक बल्लेबाज का CPL में धमाका, जड़ा अपने करियर का पहला T20 शतक, टीम को मिली जीत

Latest Cricket News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed