- Hindi News
- National
- Breaking News Dainik Bhaskar Live Updates 22 June Mp Up Rajasthan Bihar Delhi
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केंद्र सरकार ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का कार्यकाल एक बार फिर तीन साल के लिए बढ़ा दिया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनकी 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2029 तक पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है। मेहता अक्टूबर 2018 में पहली बार सॉलिसिटर जनरल बने थे। इसके बाद उनका कार्यकाल पहले दो बार बढ़ाया जा चुका है और अब उन्हें लगातार तीसरी बार तीन साल का विस्तार मिला है।
मेहता केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट और अन्य संवैधानिक अदालतों में पैरवी करने वाले प्रमुख कानून अधिकारियों में शामिल हैं। उन्होंने अनुच्छेद 370, राष्ट्रीय सुरक्षा, चुनाव सुधार, डिजिटल नियमन और केंद्र-राज्य विवादों से जुड़े कई अहम मामलों में सरकार का पक्ष रखा है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के 5 अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) विक्रमजीत बनर्जी, केएम नटराज, एसवी राजू, एन. वेंकटरमण और ऐश्वर्या भाटी का कार्यकाल भी 3 साल बढ़ाया है। वहीं दिल्ली हाई कोर्ट के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा को 6 महीने का विस्तार दिया गया है।











