एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा डेथ केस में जेल भेजे जाने के बाद आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और पति समर्थ के शुरुआती 18 घंटे सामान्य दिनचर्या में बीते।
.
जेल प्रशासन के मुताबिक दोनों का मेडिकल चेकअप किया गया। गिरिबाला ने रात में आराम से पूरी नींद ली, जबकि समर्थ घबराया हुआ नजर आया। वह बैरक की टिप्टी पर करवटें बदलता रहा।
मंगलवार शाम पांच बजे जेल पहुंचने के बाद दोनों को शाम 6 बजे सामान्य कैदियों की तरह भोजन दिया गया। अलग-अलग बैरक में दोनों ने कढ़ी-पकौड़े के साथ रोटी खाई।
जेल प्रशासन के मुताबिक दोनों ने किसी खास डाइट की मांग नहीं की। हालांकि गिरिबाला ने चने की दाल खाने से इनकार किया।
मंगलवार को पुलिस टीम गिरिबाला सिंह और समर्थ को कोर्ट से सेंट्रल जेल ले गई।
नाश्ते में नमकीन दलिया और चाय ली
बुधवार सुबह दोनों को नाश्ते में नमकीन दलिया और चाय दी गई। गिरिबाला और समर्थ ने एक जैसी डाइट ली। गिरिबाला ने जेल अधिकारियों से बातचीत में खुद को किसी बीमारी से ग्रस्त नहीं बताया। वे संजीदगी से जेल अधिकारियों से बात कर रही थीं।
उन्होंने केस को लेकर खुद को पॉजीटिव बताया और कहा- हमें कानून पर पूरा भरोसा है। मैंने और बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है।

सोमवार को घटनास्थल पर डमी को फंदे पर लटका कर सीन रीक्रिएट किया गया।
मेडिकल चेकअप में दोनों फिट, कोई दवा नहीं चल रही
जेल प्रशासन के अनुसार मेडिकल चेकअप में गिरिबाला सिंह शारीरिक रूप से फिट हैं। उन्हें किसी बीमारी की शिकायत नहीं है। उन्होंने बताया कि कोई नियमित दवा नहीं चल रही है। समर्थ का मेडिकल चेकअप बुधवार को किया जाना है। हालांकि वह खुद को फिजिकली फिट बता रहा है।
बुधवार सुबह गिरिबाला सिंह और समर्थ से मुलाकात के लिए बड़ा बेटा सिद्धार्थ जेल पहुंचा। उसने पहले समर्थ और फिर गिरिबाला सिंह से मुलाकात की।
गिरिबाला कैदी नंबर 71 और समर्थ कैदी नंबर 1782
जिन आदेशों पर कभी अपराधी भोपाल सेंट्रल जेल भेजे जाते थे। मंगलवार को रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह भी उसी जेल में दाखिल हुईं। सीबीआई रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने गिरिबाला और बेटे समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
जेल प्रशासन के अनुसार गिरिबाला सिंह को महिला विंग के मेडिकल खंड में रखा गया है। कोर्ट ने उन्हें अन्य बंदियों से अलग रखने की मांग स्वीकार कर ली थी। यहां उनके साथ चार अन्य महिला कैदी हैं। जेल रिकॉर्ड में उन्हें आमद नंबर 71 दिया गया है, जो उनकी नई पहचान है।
वहीं, समर्थ सिंह को सेंट्रल जेल की बैरक नंबर-4 के बी खंड में रखा गया है, जहां उसके साथ 15 अन्य कैदी हैं। समर्थ को आमद नंबर 1782 दिया गया है।

ट्विशा शर्मा और समर्थ सिंह की शादी 9 दिसंबर 2025 को हुई थी।
जानिए जेल में दोनों को क्या कुछ दिया गया
जेल में दोनों को नियमों के अनुसार सामान्य सुविधाएं दी गई हैं। उन्हें एक-एक थाली, कटोरी और चादर उपलब्ध कराई गई है। जेल की दिनचर्या के मुताबिक सुबह 6 बजे चाय, 7 बजे नाश्ता, 11 से 12 बजे के बीच भोजन, दोपहर 3 बजे चाय और शाम 6 बजे रात का खाना दिया जाएगा।
कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाया था। दोनों आरोपियों को पीछे के गेट से कोर्ट लाया गया। आसपास मौजूद लोगों को मोबाइल इस्तेमाल की अनुमति नहीं दी गई।
ट्विशा के वकील पर मीडिया ट्रायल के आरोप
गिरिबाला की ओर से लीगल एड डिफेंस की टीम ने पक्ष रखा, जबकि समर्थ की ओर से अधिवक्ता एनॉश जॉर्ज कार्लो पेश हुए। कोर्ट में गिरिबाला ने ट्विशा के वकीलों पर मीडिया ट्रायल कराने का आरोप लगाया। इससे पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष रखा था।

केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
ट्विशा केस-पति और सास को जेल भेजा:CBI ने नहीं मांगी रिमांड; गिरिबाला का आरोप- ट्विशा के वकील ने बेटे समर्थ से मारपीट की
ट्विशा केस- CBI ने 80kg की डमी फंदे पर लटकाई:सास-पति के सामने सीन रीक्रिएट, अबॉर्शन की सलाह देने वाली डॉक्टर से पूछताछ होगी
ट्विशा केस- गिरिबाला बोलीं-गलती हुई…मां-बेटे बताएंगे फांसी से कैसे उतारा:CBI पूछेगी- गिरफ्तारी से क्यों डरीं, कसूर नहीं तो बेटा फरार क्यों हुआ
ट्विशा केस- गिरफ्तार रिटायर्ड जज का आखिरी फैसला सुर्खियों में:फैज कुरैशी हत्याकांड में आरोपी बरी; कोर्ट ने कहा-FSL रिपोर्ट से संलिप्तता साबित नहीं हुई
ट्विशा केस-सास और पति 5 दिन की CBI रिमांड पर:आमने-सामने बैठाकर पूछताछ होगी; एक्ट्रेस के आखिरी घंटों का वर्चुअल रीक्रिएशन करेंगे
शादी में रिश्तेदारों ने कहा था-घर की जज ट्विशा होगी:सोशल मीडिया पर सामने आया वेडिंग ट्रेलर, समर्थ से मजाक करती दिखीं












