Indigo Flight Bomb Threat | Ahmedabad Emergency Landing | ACTPnews

Indigo Flight Bomb Threat | Ahmedabad Emergency Landing


अहमदाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विमान ने लखनऊ से गुरुवार को शाम 4:17 बजे उड़ान भरी।- फाइल फोटो

लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था।

फ्लाइट को करीब शाम 5:55 बजे सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। प्लेन में 133 यात्री सवार थे। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित निकालकर टर्मिनल-2 ले जाया गया।

प्लेन को आइसोलेशन एरिया में ले जाकर सुरक्षा एजेंसियों ने केबिन, सीटों, कार्गो और पैसेंजर्स के सामान की जांच की। शुरुआती जांच में विमान से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला है।

विमान ने लखनऊ से गुरुवार शाम 4:17 बजे उड़ान भरी और इसे शाम 5:43 बजे अहमदाबाद में सुरक्षित उतारा गया।

10 दिन पहले भी इसी रूट की फ्लाइट को धमकी मिली थी

31 अगस्त को भी सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी।

उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था। पूरी खबर पढ़ें…

फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद प्रोटोकॉल…

  • पायलट तुरंत ATC को सूचना देकर इमरजेंसी घोषित करता है और विमान को सुरक्षित पास के एयरपोर्ट पर लाता है।
  • फ्लाइट को सामान्य पार्किंग की जगह आइसोलेशन-बे में खड़ा किया जाता है।
  • पैसेंजर्स को फ्लाइट से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाता है।
  • बम निरोधक दस्ता और सुरक्षा एजेंसियां फ्लाइट और सामान की जांच करती हैं।
  • जांच पूरी होने और विमान को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही उड़ान की अनुमति मिलती है।

———————————–

ये खबरें भी पढ़ें…

बिलासपुर विमान हादसा, टायर फटने से 3 पहिए लॉक हुए, केबिन में फैली जलने की गंध

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली की अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। विमान रनवे पर रुक गया, वरना खेत की ओर जाने पर बड़ा हादसा हो सकता था। पूरी खबर पढ़ें…

एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी, 17 घायल:पैसेंजर ने बताया- विमान 3 मिनट पलटी खाता रहा

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस, यानी तेज हवा के झटकों में फंस गई। अचानक 300 फीट तक नीचे आ गई। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाली और फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 11:07 बजे सुरक्षित उतार लिया। प्लेन में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर्स सवार थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed