Iran US War Action LIVE Update; Donald Trump Missile Attack | Hormuz Strait | ACTPnews

Iran US War Action LIVE Update; Donald Trump Missile Attack | Hormuz Strait


  • Hindi News
  • International
  • Iran US War Action LIVE Update; Donald Trump Missile Attack | Hormuz Strait Air Strike Drones

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका ऐसा हमला करेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रुथ सोशल पर ट्रम्प ने लिखा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।

ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने उन पर हमला किया तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जवाबी कार्रवाई के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है।

उधर, इजराइली मीडिया कान न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने इजराइल से अपने 12 F-22 स्टेल्थ फाइटर जेट वापस बुलाने शुरू कर दिए हैं। ये विमान फरवरी से इजराइल के ओवदा एयरबेस पर तैनात थे। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन्हें ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के लिए भेजा गया था और इन्होंने हालिया हमलों में भी हिस्सा लिया था।

यह फुटेज इजराइल के सरकारी मीडिया कान ने X पर पोस्ट किया है, जिसमें F-22 फाइटर जेट्स को इजराइल से उड़ान भरते देखा जा रहा है।

यह फुटेज इजराइल के सरकारी मीडिया कान ने X पर पोस्ट किया है, जिसमें F-22 फाइटर जेट्स को इजराइल से उड़ान भरते देखा जा रहा है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

  1. ईरान बोला- इजराइल ने हमला किया तो नही बचेगा: ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि अगर इजराइल ने उसके अहम ठिकानों पर फिर हमला किया तो कड़ा जवाब दिया जाएगा। इससे पहले इजराइली पीएम नेतन्याहू ने हमले की चेतावनी दी थी।
  2. अमेरिका बोला- होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल नहीं: अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने ईरान के उस दावे को खारिज कर दिया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों पर उसका नियंत्रण है। CENTCOM ने कहा कि अब तक 800 से ज्यादा कारोबारी जहाजों और 38 करोड़ बैरल कच्चा तेल होर्मुज पार कर गया है।
  3. कतर ने अमेरिका और ईरान से तनाव कम करने की अपील की: कतर ने दोनों देशों से समझौते का पालन करने और बातचीत जारी रखने की अपील की। साथ ही होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही बनाए रखने पर जोर दिया।
  4. रूस बोला- ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी ने अमेरिका-इजराइल का साथ दिया: UNSC की आपात बैठक में रूस की प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने ईरान के नागरिक ढांचे पर अमेरिका और इजराइल के हमलों का समर्थन किया।
  5. IEA की चेतावनी- तेल आपूर्ति पर खतरा: अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने कहा कि अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ा तो वैश्विक तेल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और ऊर्जा संकट लंबा खिंच सकता है।

मिडिल ईस्ट के हालात से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

लाइव अपडेट्स

35 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईरान से ट्रम्प की दुश्मनी की शुरुआत कब हुई?

इस विवाद की जड़ जनवरी 2020 में है। ट्रम्प के पहले कार्यकाल में अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरान के सबसे ताकतवर सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हुई थी। अमेरिका ने यह हमला इराक के बगदाद एयरपोर्ट के पास किया था।

ईरान ने तभी कहा था कि वह सुलेमानी की मौत का बदला लेगा। इसके बाद अमेरिकी एजेंसियां कई बार दावा कर चुकी हैं कि ईरान ट्रम्प और उनके पूर्व अधिकारियों को निशाना बनाने की कोशिश कर सकता है। हालांकि ईरान लगातार इन आरोपों से इनकार करता रहा है।

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प की हत्या का मुद्दा क्यों उठा?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक बार फिर डोनाल्ड ट्रम्प की हत्या का मुद्दा सुर्खियों में है। इसकी शुरुआत तब हुई, जब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इजराइल ने अमेरिका को खुफिया अलर्ट दिया है कि ईरान ट्रम्प की हत्या की नई साजिश बना रहा है। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि इस इनपुट की पुष्टि नहीं हुई है।

इसके बाद ट्रम्प ने कई बार कहा कि वह ईरान की हिटलिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी हत्या की कोशिश हुई तो अमेरिका ईरान पर सबसे बड़ा हमला करेगा।

तनाव तब और बढ़ गया, जब अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में कुछ लोगों ने ट्रम्प की हत्या के नारे लगाए। इसके जवाब में ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान ने ऐसा किया तो हजारों मिसाइलों से जवाब दिया जाएगा और ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रम्प को हत्या की धमकी से जुड़े बैनर…

04:02 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर

ईरान ने कहा है कि उसकी सेना दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि देश के तटों, द्वीपों, सीमाओं और अन्य संवेदनशील इलाकों में तैनात सशस्त्र बल पूरी तरह सतर्क हैं।

बघेई ने कहा, “हमारे बहादुर जवान दुश्मन की हर गतिविधि पर लगातार नजर रख रहे हैं और देश की सुरक्षा में जुटे हैं।”

03:54 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- मेरी हत्या की कोशिश हुई तो ईरान को तबाह कर देंगे

ट्रम्प ने कहा है कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका हजारों मिसाइलों से जवाब देगा। ट्रुथ सोशल पर उन्होंने दावा किया कि “एक हजार मिसाइलें पहले से तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और दागी जाएंगी।”

ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरानी सरकार ने अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति की हत्या करने या उसकी कोशिश करने की अपनी कथित धमकी पर अमल किया, तो ईरान के कई इलाकों को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।

उन्होंने यह भी दावा किया कि इस कार्रवाई के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं और अमेरिकी सेना कम से कम एक साल तक ऐसे किसी भी जवाबी अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है।

03:18 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

लेबनान में सीजफायर लागू कराने पहुंची अमेरिकी टीम

अमेरिका ने इजराइल-लेबनान संघर्षविराम लागू कराने के लिए अपनी सैन्य टीम लेबनान भेजी है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अधिकारी शुक्रवार को बेरूत पहुंचे। अगले हफ्ते रोम में इजराइल और लेबनान के अधिकारियों के बीच तकनीकी स्तर की बैठक होगी।

बैठक में 26 जून को हुए अमेरिकी मध्यस्थता वाले समझौते को लागू करने पर चर्चा होगी। इसके तहत इजराइली सेना को लेबनान के इलाकों से चरणबद्ध तरीके से हटाया जाना है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने पुष्टि की है कि दोनों देशों के साथ समन्वय जारी है। विभाग के मुताबिक, समझौता अब लागू करने के चरण में पहुंच चुका है और अगले कुछ दिनों में पहले इलाके से इजराइली सेना की वापसी शुरू हो सकती है।

03:08 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी विदेश मंत्री बोले- अमेरिका समझौता तोड़ रहा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका पर समझौता तोड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने अब तक अपनी सभी प्रतिबद्धताएं निभाई हैं, लेकिन अमेरिका लगातार MoU की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अराघची ने लिखा, “ईरान ने अपना वादा निभाया है, लेकिन अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी समझौते के पैरा-9 का उल्लंघन कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है, अमेरिका पहले भी कई बार समझौते से पीछे हट चुका है।”

उन्होंने कहा कि आगे समझौता तभी चल सकता है, जब दोनों देश बराबरी से नियमों का पालन करें। उनके मुताबिक, एकतरफा तरीके से समझौते को लागू नहीं किया जा सकता।

02:18 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- अमेरिका झांसा देगा तो पूरी ताकत से जवाब देंगे

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा है कि उनका देश किसी भी कीमत पर अमेरिका के सामने सरेंडर नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका दोनों देशों के बीच हुए समझौते से पीछे हटता है, तो ईरान पूरी ताकत से जवाब देने के लिए तैयार है।

गालिबाफ ने कहा, “हमने अपने देश की रक्षा की तैयारी कभी नहीं रोकी। अगर अमेरिका समझौते से मुकरता है, तो हम पूरी क्षमता के साथ जवाब देंगे।”

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देश युद्ध खत्म होते देखना चाहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ईरान आत्मसमर्पण करेगा। उनके मुताबिक, “यह संघर्ष ईरान के सरेंडर के साथ कभी खत्म नहीं होगा।”

02:12 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरानी धर्मगुरु बोले- कुछ लोग चाहते हैं जंग जारी रहे

ईरान के धर्मगुरु सैयद अली खोमैनी ने कहा है कि कुछ लोग चाहते हैं कि अमेरिका के साथ युद्ध जारी रखा जाए। उनका कहना है कि ऐसा इसलिए कहा जा रहा है ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को नुकसान पहुंचे।

खोमैनी ने कहा, “कुछ लोगों का मानना है कि हमें जंग जारी रखनी चाहिए, ताकि ट्रम्प कमजोर हों। अमेरिका में तीन महीने बाद चुनाव हैं और इससे रिपब्लिकन पार्टी हार सकती है।” हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि वह इस राय से सहमत हैं या नहीं।

01:18 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

अमेरिका बोला- ईरान होर्मुज खुला रखे, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा

अमेरिका ने ईरान को चेतावनी दी है कि होर्मुज स्ट्रेट हर हाल में खुला रहना चाहिए। एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि अगर जहाजों पर हमले जारी रहे या इस अहम समुद्री रास्ते में रुकावट आई, तो “ईरान के लिए अंजाम अच्छा नहीं होगा।”

अमेरिका का कहना है कि ईरान को सार्वजनिक तौर पर भरोसा देना होगा कि अब किसी भी कारोबारी जहाज को निशाना नहीं बनाया जाएगा और होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए खुला रहेगा।

01:11 AM11 जुलाई 2026

  • कॉपी लिंक

ईरान बोला- UAE अमेरिका से मिला हुआ

ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी ने अमेरिका और यूएई पर अमेरिका से मिलीभगत का आरोप लगाया है। एक्स (X) पर लिखते हुए गरीबाबादी ने कहा कि अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने निर्यात नियंत्रण नियमों में ढील देने और यूएई के व्यापारिक दर्जे को बढ़ाने वाला एक दस्तावेज जारी किया है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *