- Hindi News
- International
- Iran US War Controversy LIVE Update; Donald Trump Missile Drone Attacks | Hormuz Strait Ceasefire Peace Deal Row
तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने ईरान के मिसाइल-ड्रोन ठिकानों पर हमले का यह वीडियो जारी किया।
अमेरिका ने शुक्रवार को ईरान पर करीब एक घंटे तक हमले किए। अमेरिकी सेना ने मिसाइल-ड्रोन ठिकानों और तटीय रडार साइट्स को निशाना बनाया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान ने सीजफायर तोड़ा, इसलिए जवाबी कार्रवाई की गई।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, 25 जून को ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में सिंगापुर के कार्गो शिप ‘एमवी एवर लवली’ पर ड्रोन हमला किया था।
दूसरी ओर, ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA के मुताबिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) की नौसेना ने दावा किया है कि उसने जवाब में क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है
ईरान की संसद के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने एक्स पर लिखा कि अमेरिका ने एक बार फिर बातचीत के बीच ईरान पर हमला किया है। युद्धविराम का यह उल्लंघन अमेरिका के लिए पीछे हटने और पछतावे की वजह बनेगा।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स…
1. NATO देशों पर ईरान का निशाना- ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल के हमले में साथ देने वाले NATO सदस्य देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने कहा कि इन देशों को बताना चाहिए कि उन्होंने इस सैन्य कार्रवाई का समर्थन क्यों किया।
2. होर्मुज में जहाज पर हमला, समुद्री सुरक्षा पर फिर संकट- ओमान के तट के पास होर्मुज स्ट्रैट में एक मालवाहक जहाज पर अज्ञात हथियार से हमला हुआ। जहाज के ब्रिज को नुकसान पहुंचा, हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 11 हजार नाविकों को निकालने का अभियान फिलहाल रोक दिया।
3. लेबनान में फिर बढ़ा तनाव- इजराइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के अल-मंसूरी इलाके में लोगों को घर खाली करने की चेतावनी दी। वहीं, हिजबुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने कहा कि इजराइल को लेबनान की पूरी जमीन से बिना शर्त हटना होगा और संगठन किसी भी हाल में इजराइल से रिश्ते सामान्य नहीं करेगा।
4. ईरान-अमेरिका समझौते की दिशा में बढ़ी बातचीत- अमेरिका और ईरान के बीच तकनीकी स्तर की वार्ता पूरी हुई। दोनों देशों ने चार संयुक्त कमेटियां बनाने और 60 दिन में अंतिम समझौते का रोडमैप तैयार करने पर सहमति जताई। रूस ने भी कहा कि अंतिम समझौता होने पर वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में उसका समर्थन करेगा।
5. परमाणु कार्यक्रम और तेल बाजार दोनों पर नजर- IAEA ने कहा कि उसकी टीम जल्द ही ईरान के परमाणु ठिकानों का निरीक्षण करेगी। दूसरी ओर, होर्मुज में तनाव के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई, जबकि भारत ने कमर्शियल LPG की सप्लाई पर लगी पाबंदियां हटाकर आपूर्ति सामान्य करने का फैसला लिया।
ईरान जंग से जुड़े अडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान बोला- अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया
ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरानी सेना ने अमेरिका से जुड़े ठिकानों पर हमला किया है। मंत्रालय के मुताबिक यह कार्रवाई ईरान के दक्षिणी तटीय इलाकों पर हुए अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में की गई।
बयान में कहा गया कि अमेरिकी हमले संयुक्त राष्ट्र चार्टर और दोनों देशों के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए हुए मेमोरेंडम का उल्लंघन हैं।
हालांकि, ईरान ने यह नहीं बताया कि किन ठिकानों को निशाना बनाया गया और वे किस स्थान पर स्थित हैं।
39 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
ईरान ने पाकिस्तान की मदद के लिए धन्यवाद कहा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची। (फाइल फोटो)
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तान का धन्यवाद किया है। उन्होंने होर्मुज स्ट्रेट की अमेरिकी नाकेबंदी के दौरान रोके गए जहाज के ईरानी चालक दल के सदस्यों की स्वदेश वापसी में मदद के लिए पाकिस्तान की सराहना की।
अल जजीरा के मुताबिक, लेनोर/डेविना नाम के जहाज पर सवार 22 ईरानी चालक दल के सदस्यों को पाकिस्तान के कराची शहर लाया गया था।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, अराघची ने उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मोहम्मद इशाक डार से फोन पर बात कर कूटनीतिक मदद की सराहना की।
07:16 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान-इजराइल सीमा के पास इजराइली बमबारी
लेबनान की नेशनल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इजराइली सेना ने रात के समय लेबनान-इजराइल सीमा के पास बमबारी की है। यह इलाका सीमा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है।
06:46 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
पाकिस्तान के पीएम बोले- समुद्री मार्गों पर मुक्त आवाजाही जरूरी
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने समुद्री मार्गों पर मुक्त आवाजाही की अहमियत पर जोर दिया।
शरीफ के मुताबिक, आज के समय में समुद्र में मुक्त आवाजाही का अधिकार कोई सुविधा नहीं बल्कि पूरी दुनिया की एक बुनियादी जरूरत बन चुका है।
06:15 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
ईरानी मीडिया का दावा- अमेरिकी हमले में कोई नुकसान नहीं
ईरानी मीडिया के मुताबिक सिरिक पोर्ट पर अमेरिकी हमले से कोई नुकसान नहीं हुआ है। ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने पूर्वी होर्मोजगान क्षेत्र के पोर्ट चीफ के हवाले से बताया कि हमले के बाद भी सामान्य रूप से काम कर रहा है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पोर्ट के किसी भी उपकरण को नुकसान नहीं पहुंचा है, जबकि पहले वहां विस्फोटों की खबरें सामने आई थीं।
05:41 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल-लेबनान समझौते में क्या-क्या शामिल
अल जजीरा के मुताबिक, इजराइल और लेबनान के बीच हुए समझौते का मकसद इलाके में तनाव कम करना और धीरे-धीरे सुरक्षा व्यवस्था बदलना है।

05:09 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े विवाद को जानिए

ईरान का परमाणु कार्यक्रम कई दशकों से अंतरराष्ट्रीय राजनीति का बड़ा मुद्दा रहा है। ईरान लगातार दावा करता है कि उसका परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है। लेकिन अमेरिका और इजराइल इस दावे को नहीं मानते। उनका कहना है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने की कोशिश कर रहा है।
2015 का परमाणु समझौता क्या था?
- 2015 में हुए परमाणु समझौते के तहत ईरान ने यूरेनियम संवर्धन (एनरिचमेंट) का स्तर 3.67% तक सीमित रखने पर सहमति दी थी।
- 3.67% संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु बिजलीघरों के ईंधन के रूप में किया जा सकता है।
- परमाणु हथियार बनाने के लिए आमतौर पर 90% या उससे अधिक संवर्धित यूरेनियम की जरूरत होती है।
ट्रम्प के फैसले के बाद क्या बदला?
- 2018 में ट्रम्प ने अमेरिका को 2015 के परमाणु समझौते से बाहर निकाल लिया।
- इसके बाद ईरान ने धीरे-धीरे यूरेनियम संवर्धन का स्तर बढ़ाना शुरू कर दिया।
- ईरान ने खुले तौर पर 3.67% की सीमा से ऊपर जाना शुरू किया।
ईरान कितनी दूर पहुंच गया था?
- अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के मुताबिक जून 2025 तक ईरान 60% तक यूरेनियम संवर्धन कर रहा था।
- उसके पास 60% संवर्धित यूरेनियम का करीब 400 किलोग्राम भंडार था।
- यह स्तर परमाणु हथियार के लिए जरूरी 90% से नीचे है, लेकिन नागरिक उपयोग के लिए जरूरी स्तर से काफी ज्यादा है।
04:40 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल-लेबनान समझौते के खिलाफ लेबनान में प्रदर्शन

बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में कुछ लोग स्कूटर पर हिजबुल्लाह के मारे गए नेता हसन नसरल्लाह की तस्वीर वाला बैनर लगाकर घूम रहे हैं।
इजराइल और लेबनान के बीच समझौते के विरोध में हिजबुल्लाह समर्थक शनिवार को लेबनान की राजधानी बेरूत की सड़कों पर उतर आए। सरकारी न्यूज एजेंसी NNA के मुताबिक, समर्थकों ने मोटरसाइकिल रैली निकाली और कई इलाकों में नारेबाजी की।
रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर नारे लगाते दिखे। कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने जलते टायर रखकर एक सड़क को जाम भी कर दिया। हालात को देखते हुए लेबनानी सेना ने राजधानी की कई सड़कों पर अस्थायी चौकियां भी स्थापित कर दीं।
04:09 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी उपराष्ट्रपति बोले- हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि विवादों को बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए, लेकिन अगर हिंसा जारी रहती है तो जवाब भी उसी तरह दिया जाएगा।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अगर समझौते (MOU) के लागू होने को लेकर कोई मतभेद है, तो ईरान को फोन पर बातचीत करनी चाहिए।
03:37 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
लेबनान में हिजबुल्लाह समर्थकों ने इजराइल के साथ समझौते के विरोध में रैली निकाली



03:10 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
ईरान में 4 जुलाई से शुरू होगा खामेनेई का अंतिम संस्कार

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह 4 जुलाई से शुरू होगा। अंतिम संस्कार समिति के प्रवक्ता ने कहा कि इससे जुड़ी तैयारियां कई बार पूरी कर ली गई थीं, लेकिन युद्ध की वजह से समारोह को बार-बार स्थगित करना पड़ा।
उन्होंने बताया कि 8 जुलाई को इराक के पवित्र शहरों नजफ और करबला में भी अलग श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए जाएंगे।
ईरान और पूरे शिया मुस्लिम समुदाय में खामेनेई का बड़ा धार्मिक और राजनीतिक प्रभाव माना जाता है। यही वजह है कि उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
02:40 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिका ने ईरान पर हमले का वीडियो जारी किया
अमेरिकी की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है, जिसे ईरान पर किए गए हमले से जुड़ा बताया जा रहा है।
ब्लैक एंड व्हाइट इस वीडियो में धमाके होते और धुआं उठता दिखाई दे रहा है, लेकिन किसी खास ठिकाने या लक्ष्य की स्पष्ट पहचान नहीं हो पा रही है।
02:12 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने दावा किया है कि उसने ईरान के तटीय इलाकों पर हुए अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। सरकारी न्यूज एजेंसी IRNA ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ईरान की संसद के सदस्य इब्राहिम अजीजी ने कहा कि अमेरिका युद्धविराम का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध नहीं है और अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर नहीं चलेगा। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अमेरिका ने एक बार फिर बातचीत के बीच ईरान पर हमला किया है।
उनके मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिखा दिया है कि वे न तो बातचीत के सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध हैं और न ही युद्धविराम के प्रति। युद्धविराम का यह उल्लंघन अमेरिका के लिए पीछे हटने और पछतावे की वजह बनेगा।
वहीं, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और अमेरिका उसका पालन कर रहा है। अगर समझौते को लागू करने को लेकर ईरान को कोई आपत्ति है तो वह बातचीत कर सकता है, लेकिन हिंसा का जवाब हिंसा से दिया जाएगा।
01:38 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
हिजबुल्लाह बोला- इजराइल बिना शर्त लेबनान छोड़े
हिजबुल्लाह ने इजराइल से लेबनान से पूरी सेना वापस बुलाने की मांग की है। हिजबुल्लाह चीफ कासिम नईम ने कहा कि इजराइली सैनिकों को लेबनान की जमीन का एक-एक इंच खाली करना होगा।
युद्धविराम लागू होने के बाद लेबनान पर इजराइल के हमले पहले के मुकाबले कम हुए हैं, लेकिन पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। इजराइल ने नबतियेह अल-फौका कस्बे पर हवाई हमला किया। इससे पहले मायफदून कस्बे पर हुए हमले में दो लोगों की मौत की खबर सामने आई।
इसके अलावा लेबनान की सरकारी मीडिया के मुताबिक, इजराइली सेना ने दक्षिणी शहर मंसूरी में पर्चे गिराकर लोगों से इलाका खाली करने को कहा।

01:11 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
इजराइल-लेबनान के बीच 14 पॉइंट समझौते हुआ
अमेरिका में शुक्रवार को बातचीत के बाद इजराइल और लेबनान के बीच 14 पॉइंट का समझौता हुआ है। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस समझौते का मसौदा भी जारी किया है।
इसके मुताबिक, लेबनानी सेना पूरे देश में दोबारा अपना नियंत्रण संभालेगी। इसके बदले हिजबुल्लाह जैसे हथियारबंद समूहों को हथियार छोड़ने होंगे और उनके ठिकाने हटाने होंगे। ऐसा होने के बाद इजराइली सेना धीरे-धीरे लेबनान के कब्जे वाले इलाकों से पीछे हटेगी।
01:08 AM27 जून 2026
- कॉपी लिंक
होर्मुज के पास कतर के LNG टैंकर ने रास्ता बदला
जहाजों की निगरानी करने वाली कंपनी केप्लर के मुताबिक, करत की कंपनी करतएनर्जी के LNG टैंकर ‘उम्म सलाल’ ने होर्मुज सट्रेट के पास रास्ता बदल दिया। कंपनी ने बताया कि ‘गैसलॉग शंघाई’ नाम के एक अन्य LNG टैंकर ने भी गुरुवार को इसी इलाके में अपना रास्ता बदल लिया था।
ईरान के दक्षिणी शहर सिरिक में विस्फोटों की खबर आने से पहले यह रिपोर्ट जारी की गई थी। कंपनी ने कहा कि इन घटनाओं ने खाड़ी क्षेत्र से LNG शिपिंग को लेकर नई अनिश्चितता पैदा कर दी है।













