- Hindi News
- Sports
- Junior Women Asia Cup Semifinal | India Defeats Pakistan In Moki
34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत ने गुरुवार को पाकिस्तान को 19-0 से हराकर विमेंस जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली।
भारतीय टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और मैच के चारों क्वार्टर में गोल किए। वहीं, पाकिस्तान पूरे मुकाबले में एक भी गोल नहीं कर सका।
पहले क्वार्टर में 5 गोल, हाफ टाइम तक स्कोर 10-0 से आगे
भारत ने शुरुआती पांच मिनट में ही दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर दबाव बना दिया। एक गोल को वीडियो जांच के बाद रद्द कर दिया गया। इसके बाद सातवें मिनट में पूजा साहू ने भारत को बढ़त दिलाई। दो मिनट बाद रोशनी ऐंद ने दूसरा गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया।
पहले क्वार्टर के बाकी समय में तनुश्री कडू ने डिफ्लेक्शन से गोल किया, जबकि सुखवीर कौर ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। सानिका माने के गोल के साथ भारत ने पहला क्वार्टर 5-0 की बढ़त के साथ खत्म किया।
दूसरे क्वार्टर में मधु सिदार और गीता यादव ने गोल किए। इसके बाद सानिका, तनुजा टोप्पो और पूजा मलिक के गोल से भारत ने हाफ टाइम तक स्कोर 10-0 कर दिया।

पाकिस्तान के खिलाफ 19-0 की जीत में हैट्रिक लगाने वाली पूजा मलिक को AHF जूनियर एशिया कप 2026 में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे हाफ में भी 9 गोल
तीसरे क्वार्टर में भारत ने तीन और गोल किए। पूर्णिमा यादव, मधु और सुप्रिया ने गोल कर पाकिस्तान की वापसी की उम्मीद पूरी तरह खत्म कर दी।
आखिरी क्वार्टर में भी भारत ने दबाव बनाए रखा। कृष्णा शर्मा ने गोल किया, इसके बाद पूजा मलिक ने अपना हैट्रिक पूरा किया। सुप्रिया ने दूसरा गोल किया, जबकि बिनिमा धन और रोशनी ऐंद ने आखिरी दो गोल कर भारत की जीत 19-0 कर दी। रोशनी ने 60वें मिनट में भारत का 19वां गोल किया।
भारत ने 18 पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए
भारत ने पूरे मैच में 19 गोल के साथ 18 पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया। पाकिस्तान को पूरे मुकाबले में न तो कोई गोल मिला और न ही पेनल्टी कॉर्नर या पेनल्टी स्ट्रोक।
सेमीफाइनल में भारत का सामना कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से शनिवार को होगा।
————————————————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
ईस्ट जोन तीसरी बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन बना:साउथ जोन के खिलाफ फाइनल ड्रॉ रहा, कप्तान ईशान किशन का दोहरा शतक

ईस्ट जोन तीसरी बार दलीप ट्रॉफी चैंपियन बन गया है। चेन्नई में साउथ जोन के खिलाफ फाइनल ड्रॉ रहा, लेकिन पहली पारी में बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। कप्तान ईशान किशन के दोहरे शतक की मदद से टीम ने पहली पारी में 708 रन बनाए थे। पूरी खबर पढ़ें…













