सागर के बंडा में जहरीली शराब से मौतों के मामले में प्रशासन ने गुरुवार को बड़ा एक्शन लिया। पुलिस और प्रशासन की टीम करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू के घर पहुंची। यहां अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया। मौके पर 3 JCB और पुलिस फोर्स तैनात है। बंडा के वार्ड नंबर 11 और 12 में आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। आरोपी चंद्रभान सिंह ततरवारा के 1 मकान, आशीष साहू के 1 मकान और मनीष लोधी के 3 मकानों पर भी कार्रवाई हुई। पुलिस, प्रशासन और बंडा नगर पालिका की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। जहरीली शराब से अब तक 28 मौतें बंडा-शाहगढ़ में जहरीली शराब से मौतों का आंकड़ा 28 तक पहुंच गया है, लेकिन प्रशासन अब तक 15 मौतों की पुष्टि कर रहा है। कई मरीजों का इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सागर पहुंचकर मामले की समीक्षा की थी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए खुली छूट दी थी। ये तस्वीरें देखिए…. शराबकांड में बुलडोजर कार्रवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
MP शराबकांड- करणी सेना नेता के घर पर चला बुलडोजर:सागर में 3 आरोपियों के 6 मकानों पर एक्शन; 3 JCB के साथ फोर्स तैनात | ACTPnews

Previous Post
Next Post
Leave a Reply
Latest News
Search the Archives
Access over the years of investigative journalism and breaking reports
You May Have Missed
-

कर्नाटक में राज्य सरकार के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ के सिर्फ़ दो पद गाए जाएंगे, कांग्रेस सरकार ने जारी किया आदेश | ACTPnews
-

काला हिरण फिल्म पर सलमान की याचिका पर सुनवाई:दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रोड्यूसर से 2 हफ्ते में जवाब मांगा, रिलीज रोकने की मांग, जानिए पूरा विवाद | ACTPnews
-

सैन्य अभ्यास के दौरान अचानक फट गया बांग्लादेश का ‘मेड इन चाइना’ टैंक, 2 सैनिकों की दर्दनाक मौत, देखें Video | ACTPnews
-

MP शराबकांड- करणी सेना नेता के घर पर चला बुलडोजर:सागर में 3 आरोपियों के 6 मकानों पर एक्शन; 3 JCB के साथ फोर्स तैनात | ACTPnews
-








