Kerala Goa Monsoon Rainfall Photos Update; MP UP Rajasthan Weather | ACTPnews

Kerala Goa Monsoon Rainfall Photos Update; MP UP Rajasthan Weather


  • Hindi News
  • National
  • Kerala Goa Monsoon Rainfall Photos Update; MP UP Rajasthan Weather | Mumbai Delhi IMD Alert

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

तीन दिन की देरी के बाद मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार को यह आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर पहुंच गया। इससे पहले यह केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा में एंट्री कर चुका है।

केरल के मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड में बारिश का रेड अलर्ट जारी है। त्रिशूर में पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। वायनाड और कासरगोड में स्कूल बंद हैं, जबकि ट्रेकिंग और पहाड़ी रास्तों पर रात की यात्रा पर रोक लगाई गई है।

बिहार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हुई। गुजरात को छोड़कर देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हैं। राजस्थान, एमपी, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

IMD के मुताबिक अगले तीन दिनों में मानसून पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। अगले 10 दिनों में इसके बिहार, झारखंड और ओडिशा पहुंचने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के एक्सपर्ट जीपी शर्मा के मुताबिक एमपी, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी रह सकती है, क्योंकि इसे आगे बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत मौसम सिस्टम एक्टिव नहीं है।

मानसून अलर्ट…

  • शुक्रवार को रातभर हुई बारिश के कारण केरलम में कई इलाकों में पानी भर गया, कई जगह पेड़ उखड़ गए हैं।
  • IMD ने केरलम के 8 जिलों में आज लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। यहां बारिश के साथ 40kmph की रफ्तार से तूफान आने की आशंका है।
  • तमिलनाडु के नीलगिरी, थेनी, डिंडीगुल और कोयंबटूर के घाट वाले इलाकों में 40-50kmph की रफ्तार से आंधी-तूफान, बिजली और बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

उत्तराखंड के नैनीताल में बारिश के दौरान लोग खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं।

उत्तराखंड के नैनीताल में बारिश के दौरान लोग खुद को ढककर बाहर निकल रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रोहतांग दर्रे पर बर्फ देखने के लिए पहुंचे टूरिस्ट। यहां बारिश भी हो रही है।

हिमाचल प्रदेश के मनाली में रोहतांग दर्रे पर बर्फ देखने के लिए पहुंचे टूरिस्ट। यहां बारिश भी हो रही है।

पश्चिम बंगाल में नादिया के कृष्णानगर में गुरुवार-शुक्रवार के बीच आए तूफान के बाद एक रिहायशी इमारत पर पेड़ गिर गया।

पश्चिम बंगाल में नादिया के कृष्णानगर में गुरुवार-शुक्रवार के बीच आए तूफान के बाद एक रिहायशी इमारत पर पेड़ गिर गया।

राजस्थान के बीकानेर में तेज आंधी और बारिश से गारबदेसर गांव के स्कूल के एक कमरे की छत गिर गई।

राजस्थान के बीकानेर में तेज आंधी और बारिश से गारबदेसर गांव के स्कूल के एक कमरे की छत गिर गई।

छतीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार दोपहर में बारिश हुई।

छतीसगढ़ के जगदलपुर में शुक्रवार दोपहर में बारिश हुई।

गर्मी का दौर जारी- आंध्र प्रदेश में हीटवेव, ओडिशा के 8 शहरों में पारा 41°C के पार

  • जिन राज्यों में प्री-मानसून की एक्टिविटीज से आंधी बारिश हो रही है। वहां तापमान में 5°C से 10°C तक की गिरावट दर्ज की गई है। लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में गर्मी का असर कम नहीं हुआ है।
  • आंध्र प्रदेश में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा के 8 शहरों का पारा 41°C के पार रिकॉर्ड किया गया।
  • उत्तर प्रदेश में वाराणसी, बांदा, कानपुर और प्रयागराज में भी पारा 40°C के ऊपर रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 9 जून से हीटवेव का नया दौर भी शुरू होने की आशंका जताई है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

6 जून:

  • केरलम, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत तेज बारिश की संभावना है।
  • ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान है।
  • राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छ्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं।

7 जून:

  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहने का अनुमान है।
  • राजस्थान के कई हिस्सों में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
  • पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ बारिश की स्थिति रह सकती है।
  • ओडिशा, बिहार और झारखंड में आंधी-तूफान और बारिश का असर बना रह सकता है।

राज्यों से मौसम की खबरें …

1. राजस्थान: बारिश के बीच हीटवेव की चेतावनी; आज 25 जिलों में अलर्ट

राजस्थान में प्री-मानसून की शुरुआत अच्छी रही। आंधी-बारिश के कारण तापमान 5 डिग्री तक गिरा है। मौसम विभाग ने शनिवार को 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, 8 जून से पाकिस्तान बॉर्डर से लगे जिलों में एक बार फिर तेज गर्मी और हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। पढ़ें पूरी खबर…

2. मध्य प्रदेश: 60kmph की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी, गुना-सीहोर समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

प्रदेश में आंधी-बारिश के चलते पारा लुढ़क गया है। शुक्रवार को ज्यादातर शहरों का तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। मौसम विभाग ने रात में कई जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 40kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 से 22 जून के बीच हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

3. उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में आंधी और 18 जिलों में बारिश का अलर्ट, मानसून पहुंचने में 22 दिन बाकी

प्रदेश के 43 जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट है। 21 जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होगा। इसके कारण पिछले 12 दिन से चले रहे आंधी-बारिश के सिलसिले पर ब्रेक लगेगा। 9 जून से एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। पढ़ें पूरी खबर…

4. बिहार: खगड़िया, मुंगेर समेत 5 जिलों में आंधी-बारिश, 27 शहरों में अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को राज्य के 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। 12 जिलों में ऑरेंज और 15 में यलो अलर्ट है। यहां 60kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह से बेगूसराय, खगड़िया, मुंगेर, कटिहार और जमुई में आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है। पढ़ें पूरी खबर…

5. हरियाणा: 7 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 50kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से पिछले तीन-चार दिनों से लगातार बारिश और आंधी-तूफान देखने को मिला है। शनिवार को भी मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में अलर्ट जारी किया है। यहां हवा की रफ्तार 50kmph रहने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…

6. छत्तीसगढ़: 5 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में 60kmph की रफ्तार से चलेगी आंधी

अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक, बारिश और धूलभरी आंधी का अनुमान जताया है। पिछले 24 घंटे में रायपुर और बिलासपुर सबसे गर्म रहे, जहां तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर…

7. झारखंड: चतरा और गोड्‌डा में हुई बारिश, कई जगह छाए बादल; 40-50kmph की रफ्तार से चल सकती है हवा

प्रदेश में शनिवार को सुबह से कई जिलों में बादल छाए हैं। गोड्‌डा और चतरा में बारिश भी हुई। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। 9 जून तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हालांकि कई जिलों में तेज गर्मी से भी लोग परेशान हैं। लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ रहा। पढ़ें पूरी खबर…

8. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रूट पर भूस्खलन का खतरा, पौड़ी में बारिश, अल्मोड़ा में कोहरा

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में आज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। चारधाम यात्रा रूट पर भूस्खलन और पहाड़ियों से बोल्डर गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। शुक्रवार को पौड़ी में बारिश हुई, अल्मोड़ा में कोहरा छाया रहा। पढ़ें पूरी खबर…

9. पंजाब: 25 जून तक पहुंच सकता है मानसून, आज 7 जिलों में बारिश का अलर्ट

पंजाब और चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है। आज 7 जिलों में बारिश और 3 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक यदि मौजूदा रफ्तार बनी रही तो 20 से 25 जून के बीच मानसून की एंट्री पंजाब में हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *