Kolkata FIR Mamata Banerjee Hate Speech Allegations | ACTPnews

Kolkata FIR Mamata Banerjee Hate Speech Allegations


  • Hindi News
  • National
  • Kolkata FIR Mamata Banerjee Hate Speech Allegations | Abhishek Banerjee Home

कोलकाता5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

TMC अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ भड़काऊ भाषण मामले में FIR दर्ज की गई है।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में 7 जून को दर्ज किया गया था, जिसकी जानकारी आज सामने आई है। शिकायत तुषार कांती दास नाम के व्यक्ती ने कराई है।

इधर, फर्जी हस्ताक्षर मामले केस में शुक्रवार को CID की टीम TMC सांसद और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पहुंचे। इस दौरान उनके वकील भी वहां पहुंचे।

अभिषेक के वकील देबाशीष राय ने कहा कि CID ने हमें कोई सूचना नहीं दी है। फिलहाल हमें नहीं पता कि CID टीम यहां क्यों आई है।

हेट स्पीच के खिलाफ शिकायत

शिकायतकर्ता तुषार कांती दास का आरोप है कि ममता बनर्जी ने 9 मार्च 2026 को कोलकाता के धर्मतला स्थित धरना मंच से भड़काव भाषण दिया था। इससे सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित होने और राज्य की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका पैदा हुई। शिकायत के आधार पर पहले नेताजी नगर थाने में जीरो FIR दर्ज की गई थी, जिसे बाद में हेयर स्ट्रीट थाने को ट्रांसफर कर दिया गया।

कोलकाता पुलिस के हेयर स्ट्रीट थाने में 7 जून को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया गया।

किरेन रिजिजू ने बयान को बताया था परेशान करने वाला

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 27 मई 2026 को ममता बनर्जी का भाषण X पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- ममता जी का ये अब तक का सबसे परेशान करने वाला और अपमानजनक बयान है। लोगों की सुरक्षा किसी के सहारे नहीं, कानून और व्यवस्था के भरोसे होनी चाहिए।

दरअसल, ममता ने बंगाली में भाषण देते हुए कहा था, “हम हैं, इसलिए आप सभी सुरक्षित हैं। अगर हम नहीं होते, तो एक खास समुदाय के लोग आपको घेर लेते और एक सेकंड में खत्म कर देते।”

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच शुरुआती चरण में है। भाषण और उससे जुड़े सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस साक्ष्य जुटाने और कथित भाषण की जांच कर रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और जानकारी सामने आ सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *