Kylian Mbappe; FIFA World Cup 2026 Update | ACTPnews

Kylian Mbappe; FIFA World Cup 2026 Update


  • Hindi News
  • Sports
  • Kylian Mbappe; FIFA World Cup 2026 Update | France Norway Mexico

स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पिछली बार की फाइनलिस्ट फ्रांस ने बुधवार के पहले मैच में स्वीडन को 3-0 से हराकर फुटबॉल वर्ल्ड कप के राउंड ऑफ 16 में जगह बना ली। साथ ही सह-मेजबान मैक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर 40 साल बाद नॉकआउट राउंड का मैच जीता है। इससे पहले मंगलवार के आखिरी मैच में नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया। उसने पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में फ्रांस के लिए किलियन एमबाप्पे ने दो और ब्रैडली बारकोला ने एक गोल किया। डलास स्टेडियम में नॉर्वे के लिए एंटोनियो नुसा और एरलिंग हालैंड ने गोल किए। आइवरी कोस्ट से अमाद डियालो ने एकमात्र गोल किया। मैक्सिको सिटी स्टेडियम में मैक्सिको के जूलियन क्विन्योनेस ने 22वें और राउल जिमेनेज ने 31वें मिनट में गोल किए। इंजरी टाइम के 5वें मिनट में पिएरो हिनकापिए को रेड कार्ड मिला।

अब फ्रांस का सामना पैराग्वे से 5 जुलाई को होगा। जबकि, 6 जुलाई को नॉर्वे का मुकाबला पांच बार की चैंपियन ब्राजील से होगा। मैक्सिको 6 जुलाई को इंग्लैंड और कांगो डीआर के विजेता से खेलेगी।

मैच रिपोर्ट पढ़िए

फ्रांस Vs स्वीडन

एमबाप्पे वर्ल्ड कप में नॉकआउट के टॉप गोल स्कोरर

एमबाप्पे ने 45वें और 74वें मिनट में गोल किए। उन्होंने इस वर्ल्ड कप में तीसरी बार डबल गोल किए हैं। टूर्नामेंट में उनके छह गोल हो गए हैं। उन्होंने इस एडिशन के टॉप गोल स्कोरर की लिस्ट में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी की बराबरी कर ली है।

एमबाप्पे वर्ल्ड कप के नॉकआउट मुकाबलों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उनके 10 गोल हो गए हैं। उन्होंने ब्राजील के दिग्गज लियोनिडास और रोनाल्डो के आठ-आठ गोल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। एमबाप्पे ने वर्ल्ड कप करियर में 18वां गोल किया है। वे मेसी (19 गोल) के वर्ल्ड रिकॉर्ड से सिर्फ एक गोल पीछे हैं।

एमबाप्पे ने सबसे ज्यादा गोल स्कोरर की लिस्ट में मेसी की बराबरी कर ली है।

एमबाप्पे ने सबसे ज्यादा गोल स्कोरर की लिस्ट में मेसी की बराबरी कर ली है।

ओलिसे ने 2 गोल असिस्ट किए

फ्रांस ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा। टीम ने स्वीडन पर 25-7 से शॉट लगाए, जिनमें पहले हाफ में 15-3 की बढ़त रही। पहले एमबाप्पे और फिर माइकल ओलिसे की साइकिल किक पोस्ट से टकराई। इसके बाद एमबाप्पे ने ओलिसे के प्रयास पर मिले मौके को गोल में बदला।

53वें मिनट में गुस्ताफ लागरबिएल्के से गेंद छिनने के बाद ऑरेलियन चुआमेनी ने ओलिसे को पास दिया। ओलिसे ने शानदार मूव बनाते हुए बारकोला को गेंद दी और उन्होंने गोल कर बढ़त 2-0 कर दी। तीसरा गोल भी ओलिसे और बारकोला की मदद से एमबाप्पे ने किया।

बारकोला के साथ गोल सेलिब्रेट करते एमबाप्पे।

बारकोला के साथ गोल सेलिब्रेट करते एमबाप्पे।

फ्रांस के कोच मां के अंतिम संस्कार के बाद टीम से जुड़े

फ्रांस के कोच दिदिए देशां अपनी मां के अंतिम संस्कार के बाद टीम से जुड़े। मैच के अंत में जब एमबाप्पे को बदला गया तो देशां ने झुककर उनका अभिवादन किया। फ्रांस अब तक टूर्नामेंट में 13 गोल कर चुका है और सिर्फ दो गोल खाए हैं। माइकल ओलिसे पांच गोल में असिस्ट दे चुके हैं।

आइवरी कोस्ट Vs नॉर्वे

हालैंड ने इस वर्ल्ड कप में 5वां गोल दागा

नॉर्वे ने वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार नॉकआउट मुकाबला जीता। एरलिंग हालैंड ने निर्णायक गोल 86वें मिनट में किया। पैट्रिक बर्ग ने पेनाल्टी एरिया में तीन डिफेंडरों को अपनी ओर खींचने के बाद हालैंड को पास दिया और उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5वां गोल दाग दिया।

एरलिंग हालैंड ने 86वें मिनट में मैच का निर्णायक गोल किया।

एरलिंग हालैंड ने 86वें मिनट में मैच का निर्णायक गोल किया।

नॉर्वे के लिए पहला गोल 39वें मिनट में एंटोनियो नुसा ने किया। उन्होंने पेनाल्टी एरिया के बाएं हिस्से से शानदार कर्लिंग शॉट लगाकर गेंद जाल में पहुंचाई। यह उनका पहला वर्ल्ड कप गोल और नॉर्वे के लिए 28 मैचों में 9वां इंटरनेशनल गोल था।

अमाद डियालो ने बराबरी का गोल दागा

आइवरी कोस्ट ने 74वें मिनट में बराबरी की। निकोलस पेपे के साथ वन-टू खेलने के बाद अमाद डियालो ने बाएं पैर से शानदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। इससे पहले डियालो ने दूसरे हाफ में टॉरब्योर्न हेगेन के शॉट को भी डिफ्लेक्ट कर अपनी टीम को बचाया था।

हालैंड के गोल के बाद आइवरी कोस्ट ने बराबरी की पूरी कोशिश की। स्टॉपेज टाइम के छठे मिनट में डियालो की सीधी फ्री-किक पर गोलकीपर ऑरजान नीलांड ने शानदार बचाव किया। यह मैच में उनका चौथा और सबसे अहम सेव रहा।

मैक्सिको Vs इक्वाडोर

मैक्सिको ने 40 साल बाद नॉकआउट मैच जीता

1986 में अपने घर में खेले गए वर्ल्ड कप में बुल्गारिया को हराने के बाद यह पहली बार है, जब मैक्सिको ने नॉकआउट चरण का कोई मुकाबला जीता है। इसके बाद टीम 1994, 1998, 2002, 2006, 2010, 2014 और 2018 वर्ल्ड कप में लगातार सात नॉकआउट मुकाबले हार गई थी। वहीं, 2022 कतर वर्ल्ड कप में टीम ग्रुप चरण से ही बाहर हो गई थी।

जीत के बाद फैंस का शुक्रिया अदा करते मैक्सिको के खिलाड़ी।

जीत के बाद फैंस का शुक्रिया अदा करते मैक्सिको के खिलाड़ी।

मैच से पहले इक्वाडोर की टीम ने FIFA से शिकायत की है कि मैक्सिको के फैंस ने उन्हें पूरी रात सोने नहीं दिया। वे टीम के होटल के बाहर जमा थे और हॉर्न, ढोल, मोटरसाइकिल, कारों और DJ की तेज आवाज से विरोधी टीम को परेशान करने की कोशिश की।

मैच के दौरान फिर लगा विवादित नारा

मैच के 5वें मिनट में जब इक्वाडोर के गोलकीपर हर्नान गालिंदेज गोल किक लेने जा रहे थे, तब मैक्सिको के फैंस ने स्पेनिश भाषा का एक अपमानजनक और समलैंगिक-विरोधी नारा लगाया। टूर्नामेंट में यह दूसरी बार है, जब यह नारा सुनाई दिया।

यह नारा पहली बार ग्वाडलाहारा में मैक्सिको और अमेरिका के बीच ओलिंपिक क्वालिफायर के दौरान चर्चा में आया था। 2014 ब्राजील वर्ल्ड कप में यह दुनिया भर में सुर्खियों में आया। इस नारे की वजह से FIFA पहले भी मेक्सिको फुटबॉल महासंघ पर कई बार जुर्माना लगा चुका है।

—————————————-

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *