[ad_1]
नई दिल्ली: एसआईआर और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दिल्ली चलो का आह्वान कर चुके हैं। सूत्रों की मानें तो CJI ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं को समय देने से इनकार कर दिया है। राजधानी दिल्ली की मुख्य सड़कों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। संसद मार्ग पर जवानों का भारी जमावड़ा है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर एहतियातन दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन भी शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे।
संसद भवन से सुप्रीम कोर्ट तक बैरकेडिंग
दरअसल, विपक्ष पूरे लाव लश्कर के साथ आज सुप्रीम कोर्ट की तरफ कूच करने वाला है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस और दूसरी एजेंसियों ने भी पक्की तैयारी कर ली है। संसद भवन से सुप्रीम कोर्ट तक के रास्ते पर पूरी तरह से बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसी रूट से इंडिया ब्लॉक के नेता और कार्यकर्ता गुजरने वाले हैं। इन रास्तों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात किए गए हैं।
6 मेट्रो स्टेशन बंद
आज सुबह 6 बजे से नई दिल्ली इलाके के 6 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गए हैं। राजीव चौक, बाराखंबा रोड, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, जनपथ और मंडी हाउस ये वो मेट्रो स्टेशन हैं जो सुबह 6 बजे से बंद हैं। DMRC ने फिलहाल इन्हें शाम चार बजे तक के लिए बंद किया है। इन स्टेशन के नीचे से मेट्रो ज़रूर गुजरेगी। पैसेंजर इंटरजेंज भी कर सकेंगे, लेकिन स्टेशन से ना तो बाहर आने की इजाज़त होगी.और ना ही कोई अंदर जा सकेगा।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
[ad_2]
Source link













