Mamata Banerjee TMC Crisis Egg Controversy; Soumitra Bannerjee Kunal Ghosh | ACTPnews

Mamata Banerjee TMC Crisis Egg Controversy; Soumitra Bannerjee Kunal Ghosh


  • Hindi News
  • National
  • Mamata Banerjee TMC Crisis Egg Controversy; Soumitra Bannerjee Kunal Ghosh | Trinamool Congress

कोलकाता27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल में TMC के नेताओं पर अंडे फेंके जाने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को ममता के एक और करीबी तृणमूल युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर अंडों से हमला हुआ। पुलिस सौमित्र को रानीगंज कोर्ट ले जा रही थी। कुछ लोगों ने उन्हें पीटा भी। इसके बाद पुलिस ने बनर्जी को सुरक्षित कोर्ट पहुंचाया।

इधर, धनुरहाट ग्राम पंचायत की सरपंच मंदिरा गेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कान पकड़े, हाथ जोड़कर रोती दिखाई दे रही हैं। लोग उनके घर के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं। बाद में वे घुटनों के बल बैठकर माफी मांगती और रोती नजर आ रही हैं।

अंडे फेंके जाने की ही एक घटना सोमवार को TMC विधायक और प्रवक्ता कुणाल घोष के साथ हुई थी। जब वे ममता के घर के बाहर मीडिया से बात कर रहे थे। उनकी शिकायत पर 2 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

तीनों घटनाओं की तस्वीरें…

सौमित्र पर BJP कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप

बीजेपी नेता रवि केशरी की शिकायत पर सौमित्र बनर्जी को गिरफ्तार किया गया था। उन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप है। वहीं, धनुरहाट पंचायत से जुड़े एक विवाद के बाद बड़ी संख्या में लोग सरपंच मंदिरा के घर पहुंच गए थे।

कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने उन्हें निशाना बनाया, वे बीजेपी के उपद्रवी थे। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपनी आंख बचा ली, वरना वह डैमेज हो सकती थी। साथ ही यह भी कहा कि उस समय पुलिस वहां मौजूद थी और उसने कोई कदम नहीं उठाया।

TMC नेताओं पर अंडे फेंके जाने की पिछली 10 घटनाएं

  • 28 मई को TMC सांसद सौगत रॉय पर नॉर्थ 24 परगना में पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शनकारियों ने गाड़ी पर अंडे फेंके।
  • 30 मई को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में दौरे के दौरान अंडे और पत्थर फेंके गए।
  • 3 जून को पूर्व TMC विधायक सनत डे पर नैहाटी में पार्टी कार्यालय के बाहर अंडे और पत्थर फेंके गए।
  • 6 जून को कामराटी से TMC विधायक मदन मित्रा के काफिले को अंडों से निशाना बनाया गया।
  • 8 जून को TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता पर कोलकाता में स्थानीय लोगों ने अंडे फेंके।
  • 8 जून को ही TMC नेता मोहम्मद जसीमुद्दीन पर कोलकाता में अंडे फेंके जाने की घटना हुई।
  • 8 जून को तीसरी घटना TMC नेता सुजय हाजरा के साथ हुई, जब सार्वजनिक विरोध के दौरान उन पर अंडे फेंके गए।
  • 9 जून को पूर्व TMC विधायक बिधाननगर के सब्यसाची दत्ता पर उनकी गिरफ्तारी के बाद अंडे, टमाटर और गोबर फेंका गया।
  • 15 जून को TMC विधायक/प्रवक्ता कुणाल घोष पर कालीघाट में ममता बनर्जी के घर के बाहर अंडा फेंका गया।
  • 16 जून को ममता के करीबी TMC नेता सौमित्र बनर्जी पर अदालत ले जाते समय पुलिस हिरासत में भीड़ ने अंडे फेंके और मारपीट की।

—————————————

TMC से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

TMC के दोनों गुटों का पक्ष सुनेंगे स्पीकर: ममता खेमे को भी बुलाया; बागी सांसदों के NCPI में विलय के दावे पर कानूनी राय लेंगे

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के बागी सांसदों ने लोकसभा में अलग ग्रुप के तौर पर मान्यता देने की मांग की है। इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद फैसला करेंगे। स्पीकर कार्यालय ने ममता बनर्जी खेमे के सांसदों को भी ईमेल भेजकर बैठक के लिए बुलाया है। दोनों पक्षों से बात करने के बाद ही फैसला होगा। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *