- Hindi News
- National
- NEET 2026 LIVE | NEET Re Exam 2026 Update; Delhi Mumbai Jaipur Bhopal NTA Exam Centres Photos
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अब से थोड़ी देर में NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा शुरू होने वाली है। देश-विदेश के 564 शहरों में 5440 एग्जाम सेंटर्स पर सुबह 11 बजे से स्टूडेंट्स के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इनमें 551 भारत और 14 विदेश के शहर हैं।
इस साल परीक्षा में 22.79 लाख स्टूडेंट्स शामिल होने वाले हैं। NTA ने परीक्षा से पहले जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। इसके अनुसार, परीक्षा केंद्रों में सुबह 11 बजे से एंट्री शुरू होगी। दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री बंद हो जाएगी।
परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 तक होगी। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है बच्चों को बिना किसी डर और तनाव के परीक्षा देनी चाहिए।
इधर, हैदराबाद में 19 साल की एक NEET छात्रा ने आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसके अपार्टमेंट में फंदे से लटका शव मिला। पुलिस को आशंका है कि उसने री-एग्जाम के दबाव में यह कदम उठाया। मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।
थोड़ी देर में शुरू होगी NEET परीक्षा, 3 तस्वीरें…

दिल्ली के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में गेट स्कैनर लगाए गए हैं। पोस्टर में परीक्षा में प्रतिबंधित सामानों के नाम लिखे हैं।

श्रीनगर के एक एग्जाम सेंटर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखी। पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात हैं।

मध्य प्रदेश के भोपाल में सुरक्षाबलों की मौजूदगी में 32 एग्जाम सेंटरों पर क्वेश्चन पेपर पहुंचाए गए।
2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात, एयरफोर्स ने पेपर पहुंचाए
NTA के मुताबिक, पूरे देश के एग्जाम सेंटरों पर 2 लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी, 674 सिटी कोऑर्डिनेटर और 6,669 ऑब्जर्वर तैनात किए गए हैं। पेपर लीक रोकने के लिए पहली बार भारतीय वायुसेना के विमान और हेलिकॉप्टरों का इस्तेमाल किया गया है।
एयरफोर्स ने 200 से ज्यादा उड़ानें भरकर NEET-UG के क्वेश्चन पेपर देशभर के अलग-अलग जोन तक पहुंचाए हैं। NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद 12 मई को NTA ने इसे रद्द कर दिया। मामले की जांच CBI कर रही है।
NEET-UG री-एग्जाम के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
री-एग्जाम में स्टूडेंट्स को 15 मिनट ज्यादा मिलेंगे
NTA ने NEET-UG री-एग्जाम के नियमों में बदलाव किए हैं। परीक्षा का समय 180 मिनट से बढ़ाकर 195 मिनट कर दिया गया है। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक (3 घंटे 15 मिनट) तक चलेगी। PwD और PwBD कैटेगरी के स्टूडेंट्स को अतिरिक्त समय देते हुए शाम 6:20 बजे तक एग्जाम लिखने की अनुमति होगी।

16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दिल्ली में फ्री ORS की सुविधा, एमपी में स्पेशल ट्रेनें चलीं
- दिल्ली में फ्री ORS और बस यात्रा की सुविधा मिली- राजधानी में 97 परीक्षा केंद्र बनाए गए। अभ्यर्थियों को DTC और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए कूलिंग जोन बनाए गए, जहां ORS, पीने का पानी और नींबू पानी उपलब्ध कराया गया।
- राजस्थान में CCTV और जैमर से निगरानी- राज्य के 25 जिलों में 611 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। सभी केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम में CCTV कैमरे, सिग्नल जैमर और 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई। SOG और इंटेलिजेंस एजेंसियों ने भी निगरानी रखी।
- मध्य प्रदेश में स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं- राज्य के 30 शहरों में परीक्षा हुई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे ने इंदौर, भोपाल और रतलाम को जोड़ने वाली विशेष ट्रेनें चलाईं।
- तमिलनाडु में 307 से ज्यादा केंद्र बनाए गए- राज्य में 1.4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 31 जिलों में 307 से ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें सबसे अधिक 43 केंद्र चेन्नई में रहे।
- तेलंगाना में छात्रों को मुफ्त बस यात्रा मिली- अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम (RTC) की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई। इसके लिए उन्हें अपना NEET हॉल टिकट दिखाना था।
- महाराष्ट्र में लोकल ट्रेनें पूरे शेड्यूल से चलीं- मुंबई में सभी 1,820 लोकल ट्रेनें अपने निर्धारित समय के अनुसार संचालित हुईं। परीक्षा के दिन किसी भी रूट पर मेगा ब्लॉक नहीं रखा गया।
- उत्तराखंड में परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 163 लागू- देहरादून के 16 परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में BNSS की धारा 163 लागू की गई। परीक्षा समाप्त होने तक पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक रही।

दिल्ली में शनिवार को सेंटर्स के बाहर अधिकारियों ने मॉक ड्रिल का जायजा लिया।
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
NTA की छात्रों से अपील- अफवाहों पर ध्यान न दें
NEET-UG री-एग्जाम से पहले NTA ने छात्रों से शांत रहने और अपनी तैयारी पर भरोसा रखने की अपील की है। एजेंसी ने पेरेंट्स, शिक्षक और आम लोगों से अपील की है कि वे बिना पुष्टि की जानकारी न फैलाएं। छात्रों को तनावमुक्त रखने में मदद करें। NTA ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाहों और गड़बड़ियों को रोका जा सके।

19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
घर से निकलने के पहले इन बातों का ध्यान रखें
NTA के मुताबिक अभ्यर्थी पारदर्शी पानी की बोतल साथ ला सकेंगे। डायबिटिक अभ्यर्थियों को शुगर टैबलेट और केला, सेब या संतरा जैसे फल लाने की अनुमति होगी। वहीं, धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहनने वाले तथा फुल स्लीव या ऊनी कपड़े पहनने वाले अभ्यर्थियों को जांच प्रक्रिया के लिए और पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।

20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
एक्सपर्ट को भी नहीं पता था, किस परीक्षा के लिए सवाल बना रहे हैं
NTA ने NEET री-एग्जाम के प्रश्नपत्र तैयार करने के लिए नया सिस्टम बनाया। इसके तहत सवाल बनाने वाले एक्सपर्ट्स को भी यह जानकारी नहीं दी गई कि उनके तैयार किए गए प्रश्न किस परीक्षा में इस्तेमाल होने हैं।
इन प्रश्नों को करीब 10 हजार सवालों वाले एक डिजिटल क्वेश्चन बैंक में रखा गया। बाद में तकनीक की मदद से इन्हीं सवालों में से अलग-अलग परीक्षाओं के लिए फाइनल क्वेश्चन पेपर तैयार किए गए।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
3 मई को परीक्षा हुई, 9 दिन बाद रद्द
NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 सेंटर्स में हुई थी। इसमें करीब 20 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया।
12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया। 15 मई को शिक्षा मंत्रालय और NTA ने NEET री-एग्जाम की तारीख का ऐलान किया। इस मामले की जांच CBI कर रही है। अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
8 साल पहले बनी थी NTA, कई बार विवादों में रही
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) देश की प्रमुख एंट्रेंस और एलिजिबिलिटी टेस्ट कराने वाली केंद्र सरकार की स्वतंत्र संस्था है। मुख्यालय दिल्ली में है। हर साल NEET-UG, JEE Main, CUET-UG/PG, UGC-NET, CSIR-UGC NET, AISSEE, NCET समेत 10 से अधिक नेशनल लेवल के एग्जाम कराती है।
NEET-UG 2024: पेपर लीक और कुछ छात्रों को अतिरिक्त अंक (ग्रेस मार्क्स) मिलने पर विवाद।
UGC-NET 2024: परीक्षा के बाद गड़बड़ी की आशंका के चलते परीक्षा रद्द करनी पड़ी।
CSIR-UGC NET 2024: परीक्षा तय समय पर नहीं हो सकी और उसे टालना पड़ा।
CUET-UG 2024: कई परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्था, तकनीकी समस्याओं और देरी की शिकायतें मिलीं।
JEE Main 2024: कुछ वर्षों में उत्तर कुंजी और परीक्षा प्रबंधन को लेकर छात्रों ने सवाल उठाए।

21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
NEET पेपर लीक केस सुप्रीम कोर्ट में, अब तक 2 सुनवाई
NEET पेपर लीक केस सुप्रीम कोर्ट में है। अब तक दो सुनवाई हो चुकी हैं। पीएस नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच सुनवाई कर रही है। फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA), यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट (UDF) और अन्य याचिकाओं पर पहली सुनवाई 25 मई और दूसरी सुनवाई 29 मई को हुई थी।
25 मई: सुप्रीम कोर्ट बोला- NTA ने सबक नहीं लिया
सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को फटकार लगाते हुए कहा- दुखद है कि NTA ने पहले हुए पेपर लीक मामले से कोई सबक नहीं लिया। यह मामला 2024 में भी सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था। तब एक कमेटी बनाई गई थी, जिसने कई सिफारिशें दीं, जिन्हें स्वीकार भी किया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने सिफारिशों को NTA से जवाब मांगा था। पूरी खबर पढ़ें…
29 मई: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- NTA को UPSC से सीखने की जरूरत
सुप्रीम कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक मामले पर कहा था जवाबदेही तय होने तक ऐसी घटनाएं रुकने वाली नहीं हैं। कोर्ट में मौजूद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से सवाल किया कि UPSC तो आपसे बड़े पैमाने पर परीक्षा करवाता है, वहां कभी पेपर लीक नहीं हुआ। NTA को उनसे सीखने की जरूरत है। सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद NEET पेपरलीक की जांच पर नजर रख रहे हैं ताकि कोई चूक न हो। पूरी खबर पढ़ें…

NEET पेपर लीक के विरोध में देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। दावा है कि पेपर लीक के बाद से 14 छात्र सुसाइड कर चुके हैं।













