Pankaj Tripathis Brother Attacked, Referred to PMCH | ACTPnews

विजेंद्र नाथ तिवारी को डॉक्टर्स ने पटना रेफर किया है।


गोपालगंज में बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना PMCH रेफर किया गया है। घटना बरौली थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव की है।

.

विजेंद्र नाथ तिवारी रविवार देर शाम अपने घर के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान कुछ लोग आए और उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। आसपास के लोगों और परिजनों के मौके पर पहुंचने पर हमलावर फरार हो गए।

विजेंद्र नाथ तिवारी को तत्काल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए उन्हें पटना PMCH रेफर कर दिया।

विजेंद्र नाथ तिवारी को डॉक्टर्स ने पटना रेफर किया है।

पंकज त्रिपाठी के भाई के पीठ में कुल्हाड़ी से हमला किया गया है।

पंकज त्रिपाठी के भाई के पीठ में कुल्हाड़ी से हमला किया गया है।

जमीनी विवाद में हमले की आशंका

डॉक्टर एके मिश्रा ने बताया कि जख्म का निशान पीठ पर आधा इंच डीप, गर्दन के नीचे शोल्डर पर एक इंच डीप और गर्दन के पास ही शोल्डर पर आधा इंच डीप है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह हमला पूर्व के जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत होता है।

सदर SDPO- 2 राजेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले विजेंद्र नाथ तिवारी अपने घर के पास मिट्टी भरवाए थे, जिसके बाद जमीन को लेकर विवाद हुआ था।

इसी बीच रविवार को आरोपी ने पीछे से विजेंद्र नाथ कुल्हाड़ी से वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports