मेलबर्न10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने ऑस्ट्रेलियन पीएम अल्बनीज के साथ यूरेनियम समेत कई क्षेत्रों में करार किए। मेलबर्न में 30 हजार भारतवंशियों को भी संबोधित किया।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार को यूरेनियम डील पर मुहर लग गई है। मेलबर्न में पीएम मोदी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, स्पेस और महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) समेत कई क्षेत्र में समझौतों की घोषणा की।
मोदी ने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर भी विकसित करेंगे। कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी।
मोदी ने 16 साल के बच्चों को सोशल मीडिया बैन करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया की तारीफ की। इसके बाद मेलबोर्न में 30 हजार भारतीयों को संबोधित किया।
भारत अभी 4 देशों से यूरेनियम खरीदता है। ऑस्ट्रेलिया पांचवां है। यूरेनियम परमाणु उर्जा और बम दोनों के लिए जरूरी है। भारत यह क्यों खरीद रहा, पढ़िए खबर में नीचे भास्कर नॉलेज में…

मोदी बोले- दोनों देशों का रिश्ता क्रिकेट जैसा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वार्ता के बाद दोनों पीएम मोदी और पीएम अल्बनीज ने संयुक्त बयान जारी किया।
- रिश्तों को क्रिकेट से जोड़ा: पीएम मोदी ने कहा- दोनों देशों का रिश्ता क्रिकेट जैसा है। हमारी मुलाकातें क्रिकेट की तरह होती हैं। एजेंडे में वनडे जैसा फोकस है, फैसले टी-20 की तरह तेजी से होते हैं और हमारी साझेदारी टेस्ट मैच की तरह लंबी और मजबूत है।
- पीएम अल्बनीज ने कहा- आज हमने 2015 के भारत-ऑस्ट्रेलिया परमाणु सहयोग समझौते के तहत भारत को यूरेनियम निर्यात की व्यवस्था पर साइन किए हैं। हम दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
दोनों देशों ने ऑस्ट्रेलिया-भारत साइबर, क्रिटिकल टेक्नोलॉजी और सप्लाई चेन (PACTS) पार्टनरशिप शुरू करने पर सहमति जताई है। इसके तहत दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल रेजिलिएंस जैसे क्षेत्रों में एकसाथ रिसर्च करेंगे।

पीएम के ऑस्ट्रेलिया दौरे की 5 तस्वीरें…
1. गवर्नमेंट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर मिला

मुलाकात से पहले गवर्नमेंट हाउस में मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गवर्नमेंट हाउस, विक्टोरिया के गवर्नर का आधिकारिक आवास है।
2. विक्टोरिया की गवर्नर से मुलाकात

पीएम ने मेलबर्न में विक्टोरिया की गवर्नर मार्गरेट गार्डनर से मुलाकात की।
3. CEO फोरम में शामिल

पीएम ने ऑस्ट्रेलिया-भारत CEO फोरम में शामिल होने के बाद X पर तस्वीरें शेयर कीं।
4. मोदी-अल्बनीज की सेल्फी

CEO फोरम के बाद ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली।
5. मेलबर्न में भारतीयों को संबोधित किया

मोदी ने मेलबर्न में भारतीयों को संबोधित किया। इस दौरान उनकी अपील पर वहां मौजूद लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के सम्मान में मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाई।
भास्कर नॉलेजः जानिए भारत क्यों खरीद रहा यूरेनियम
ऑस्ट्रेलिया पांचवा देश है, जिससे भारत यूरेनियम खरीद रहा है। इसके पीछे क्या वजह है, सवाल-
सवाल 1: भारत को यूरेनियम की जरूरत क्यों है। जवाब: भारत को परमाणु बम नहीं बिजली बनाने के लिए यूरेनियम की जरूरत है। का टारगेट 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन है। इसलिए कोयले से बिजली बनाने पर निर्भरता कम करना चाहता है। नेट जीरो मतलब जितनी कार्बन डाईऑक्साइड वातावरण में छोड़ रहा है, उतनी ही पेड़ लगाकर सोख ले।
सवाल 2: यूरेनियम से बिजली कैसे बनती है। जवाब: रिएक्टर में यूरेनियम के परमाणु का विखंडन करते हैं। इससे गर्मी पैदा होती है। गर्मी से पानी को भाप में बदला जाता है। भाप के प्रेशर से टर्बाइन चलाकर बिजली बनाते हैं।
सवाल 3: क्या इसी यूरेनियम को बचाकर परमाणु बम बनाया जा सकता है? जवाब: बिजली बनाने वाला यूरेनियम लो एनरिच्ड, यानी कम प्योर होता है। परमाणु बम बनाने के लिए हाई एनरिच्ड, यानी 90% या इससे अधिक प्योर यूरेनियम चाहिए।
सवाल 4: परमाणु बम बनाना क्या बहुत कठिन है? जवाबः यूरेनियम को गैस सेंट्रीफ्यूज जैसी टेक्नीक से एनरिच्ड किया जा सकता है। यह टेक्नीक बहुत जटिल, महंगी और बड़े इंडस्ट्रियल स्ट्रक्चर वाली होती है।
सवाल 5: यूरेनियम की निगरानी कौन करता है? जवाब: इसके लिए अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था है। मुख्य संस्था है- इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (IAEA)। यह जांचती है कि परमाणु सामग्री का इस्तेमाल शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए हो रहा है या नहीं। यह निरीक्षण करती है, पूरा रिकॉर्ड रखती है, निगरानी उपकरण लगाती है।
पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं.…
अपडेट्स
43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मेलबर्न में भारतीयों ने मोदी का स्वागत किया

मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

पीएम ने X पर यह फोटो शेयर की। लिखा- मेलबर्न में भारतीय समुदाय के लोगों की कथक प्रस्तुति देखकर खुशी हुई।

प्रसिद्ध डिडगेरिडू वादक रॉन मरे और फेमस तबला वादक डॉ. सैम इवांस की ने प्रस्तुति देकर पीएम का स्वागत किया। डिडगेरिडू ऑस्ट्रेलिया के आदिवासी समुदाय का हजारों साल पुराना पारंपरिक वाद्य यंत्र है। इसे दीमक के खोखले किए गए यूकेलिप्टस के तने से बनाया जाता है और इसकी गूंजती, गहरी ध्वनि ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी संस्कृति की पहचान मानी जाती है।
10:37 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
आज भारत में 2 लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्ट्सअप हैं: पीएम
- आज भारत में दो लाख से ज्यादा रजिस्टर्ड स्टार्ट्सअप हैं।
- डिफेंस और स्पेस जैसे सेक्टर भी में सैकड़ों स्टार्टअप्स काम कर रहे हैं।
- आज ऑस्ट्रेलिया में हजारों भारतीय स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। साथ ही ऑस्ट्रेलियन संस्थाएं भारत में भी अपने इंस्टीट्यूट्स खोल रही हैं।
10:23 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- आज डिजी लॉकर में 70 करोड़ से ज्यादा यूजर

10:18 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा- ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी
हमारे फार्मा और डिफेंस की क्रेडिबिलिटी दुनिया देख रही है। आपने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डेमो तो देख ही लिया होगा। धमाके आतंकियों के अड्डों पर हो रहे थे और गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दे रही थी। टेरर कैंप पर इस करारे प्रहार से आपको गर्व हुआ कि नहीं। भारत इतने पर ही रुकना नहीं चाहता, भारत कह रहा है ग्रो मोर, ग्रो मोर।
10:15 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- आज भारत 6जी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है
- कुछ सालों पहले 5जी टेक्नोलॉजी को लेकर देश में कई सवाल था। कैसे होगा, कितना समय लग जाएगा। हमने 2020 में इसकी शुरुआत की और आज 99 प्रतिशत कवर कर चुके हैं।
- आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ी 5जी मार्केट बन चुका है। इतना ही नहीं, भारत आज मेड इन इंडिया 6जी टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। वह इसलिए क्योंकि, भारतीय कहते हैं ग्रो मोर, ग्रो मोर।
- पिछले 12 सालों में भारत के दो दर्जन से ज्यादा शहरों में मेट्रो नेटवर्क पहुंच चुका है। आज सवा करोड़ से ज्यादा लोग मेट्रो में सफर करते हैं। हम नमो भारत रैपिड रेल नेटवर्क को भी तेजी से बढ़ा रहे हैं। एक और उदाहरण मेक इन इंडिया का है। हमारे मोबाइल फोन, हमारे गैजेट्स दुनिया भर में पहुंचे है।
10:12 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी

10:10 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम ने कहा- आज विकसित भारत का सपना पूरा करने जा रहा है
- भारत में आजकल भजन नाइट क्लब का ट्रेंड चल रहा है, जिसे जेनजी कर रही। ऐसा ही ट्रेंड यहां भी देखा जा सकता है। कहीं भांगड़ा, कहीं भरत नाट्यम तो कहीं क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा होता है। अब यहां फिल्म फेस्टिवल भी आ गया है। कुछ दिनों में फिल्म फेस्टीवल शुरू होने वाला है।
- आप सभी ऑस्ट्रेलिया की ग्रोथ को अपने परिश्रम मे सींच रहे हैं। लेकिन मैं जानता हूं कि आपकी एक नजर भारत पर भी लगातार रहती है। भारत की प्रगति, इसकी गति इसकी खोज खबर आप लेते रहते है। भारत आज विकसित होने का सपना पूरा करने जा रहा है।
10:08 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- भारतीय दुनिया में प्रेम की मिठास की घोलते हैं
मोदी ने कहा- यहां बच्चे स्कूल से घर ऑस्ट्रेलियन टाइम के हिसाब से जाते है। लेकिन भारत में दादा-दादी, नाना-नानी वीडियो कॉल पर इंतजार कर रहे होते हैं। भले ही दूरी कई किमी की है, लेकिन डेली रुटिन आज भी भारत से जुड़ा हुआ है।
मुझे आप पर गर्व है। हम भारतीय ऐसे हैं, जैसे दूध में चीनी मिल जाती है। उसे और मीठा कर देती है। हम भारतीय वैसे ही दुनिया में प्रेम की मिठास घोलते रहते हैं। दाल-सब्जियां ऑस्ट्रेलिया की हैं, लेकिन उसमें तड़का देसी मसालों का ही लगता है।
10:04 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- भारतीयों ने मेलबर्न को वायब्रेंट बना दिया
मेलबर्न शहर एक दिन में ही चार सीजन के दर्शन करा देता है। लेकिन भारतीय समुदाय ने इसको और वायब्रेंट बना दिया है। यहां मेलबर्न में और आसपास काफी ऐसे स्थान हैं, ऐसे मार्केट्स हैं, जो भारतीयता के रंग से रंगे हैं।
ऐसे ही एक मार्केट का वीडियो किसी ने मुझु दिखाया, उसमें बता रहे थे कि वहां बुहत सेल चलती रहती है। और इस सेल के चक्कर में लोग घनचक्कर बन जाते हैं। मूड न हो तो भी खरीददारी करनी पड़ती है। आपमें से कई भारतीयों की पीढ़ियां यहां गुजर गईं, लेकिन आज भी उनमें भारतीयता जिंदा है।
10:03 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- 12 साल में तीसरी बार यहां आया हूं
मैं जब 2014 में ऑस्ट्रेलिया आया था तो 28 साल के बाद भारत का कोई पीएम यहां पहुंचा था। तब मैंने कहा था कि अब आपको 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पिछले 12 वर्षों में मैं तीसरी बार यहां आया हूं। यानी कि इस बार हैट्रिक लगी है।
ये दिखाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते किस ऊंचाई पर हैं। और जानते हैं कि इसमेें सबसे बड़ी भूमिका किसकी है… मोदी की नहीं। इसमें आप सभी साथियों की भूमिका है।
09:55 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी ने मेलबर्न में संबोधन शुरू किया, कहा- ये शो ब्लॉकबस्टर है
ये शो हाउसफुल है, ब्लॉकबस्टर है। इससे पहले मैं दो बार सिडनी में आप सभी से मिला हूं। मेलबर्न वालों से मिलने का मुझे भी इंतजार था। इसीलिए सोचा कि इस बार मेलबर्न ही चलो। जिस एनर्जी से आपने हम सभी को वेलकम किया है वह और भी अमेजिंग है।
मेलबर्ल ने एक तरह से मैदान मार लिया है। मैं मेरे और भारत के दोस्ट पीएम एल्थनी एल्बनीज का बहुत आभारी हैं। आपने सिडनी के बाद मेलबर्न में भी भारत कम्युनिटी के बीच आए हैं।
06:53 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से मुलाकात की
06:23 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- दोनों देश शिप बिल्डिंग, मरम्मत और मेंटेनेंस में मिलकर काम करेंगे
पीएम ने कहा- इंडो-पैसिफिक सिर्फ दो महासागरों का मिलन नहीं है, बल्कि यह भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे लोकतांत्रिक देशों की साझा सोच और आकांक्षाओं का भी प्रतीक है।
उन्होंने कहा- सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए दोनों देशों ने संयुक्त घोषणा पर साइन किए हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया डिफेंस इनोवेशन कॉरिडोर के जरिए दोनों देशों के रक्षा स्टार्टअप और रक्षा उद्योगों को जोड़ा जाएगा।
पीएम मोदी ने कहा- दोनों देश शिप बनाने, उनकी मरम्मत और रखरखाव (मेंटेनेंस) के क्षेत्र में भी मिलकर काम करेंगे।
06:02 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम सप्लाई पर डील हुई
जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी ने कहा- आज न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में एक अहम समझौता हुआ है। इससे ऑस्ट्रेलिया से भारत को यूरेनियम की सप्लाई का रास्ता खुलेगा और स्वच्छ ऊर्जा के हमारे लक्ष्य को नई ताकत मिलेगी।
पीएम ने कहा- क्रिटिकल मिनरल्स के क्षेत्र में सहयोग हमारी रणनीतिक सुरक्षा और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बेहद अहम है। दोनों देश मिलकर क्रिटिकल मिनरल्स कॉरिडोर बनाने पर भी काम करेंगे।
05:36 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलियाई PM बोले- भारत के साथ कई क्षेत्रों में नए समझौते हुए
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने पीएम मोदी के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा-
- आज हमने 2015 के भारत-ऑस्ट्रेलिया परमाणु सहयोग समझौते के तहत भारत को यूरेनियम निर्यात की व्यवस्था पर साइन किए हैं।
- अब तक हमारी सप्लाई चेन तो जुड़ी हुई थी, लेकिन हमारी नीतियां अलग-अलग थीं। आज का यह कदम उस दूरी को खत्म करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
- भारत और ऑस्ट्रेलिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को 6 साल पूरे हो चुके हैं। आज दोनों देशों के रिश्ते पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और अहम हैं।
- हम दोनों देशों के रिश्तों को और गहरा बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
- आज रक्षा, सुरक्षा, शिक्षा, विज्ञान-तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और क्रिटिकल मिनरल्स जैसे कई क्षेत्रों में नए अहम समझौते हुए हैं।
- प्रधानमंत्री मोदी और मैंने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर संयुक्त घोषणा जारी की है। इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा।
- ऑस्ट्रेलिया, भारत को अपना अहम सुरक्षा साझेदार मानता है। हमारा लक्ष्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध बनाना है।
- दोनों देश रणनीतिक तालमेल बढ़ाएंगे, संयुक्त सैन्य अभ्यासों को मजबूत करेंगे और सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय बनाएंगे।
- इंडो-पैसिफिक से जुड़े रक्षा मामलों पर दोनों देश नियमित रूप से चर्चा भी करेंगे।
- समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, अहम तकनीकों और सप्लाई चेन के क्षेत्र में नई साझेदारी पर सहमति बनी है।
- ऑस्ट्रेलिया, भारत और कनाडा के बीच टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पार्टनरशिप के लिए भी समझौता हुआ है, जिससे नई तकनीकों में तीनों देशों का सहयोग बढ़ेगा।
- कोकोस (कीलिंग) द्वीप पर स्पेस ट्रैकिंग टर्मिनल बनाया जाएगा, जिससे भारत के गगनयान मिशन को मदद मिलेगी।
- मध्य पूर्व के संघर्ष का असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है। इसे देखते हुए दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा पर भी संयुक्त बयान जारी किया है।
- दोनों देशों ने सप्लाई चेन को मजबूत करने, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने और ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से बदलाव लाने पर जोर दिया है।
05:34 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मेलबर्न में मोदी-अल्बनीज की बैठक, प्रतिनिधिमंडल स्तर पर हुई वार्ता
03:12 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम बोले- ऑस्ट्रेलिया के यूरेनियम भंडार भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा के लिए जरूरी
- मेलबर्न में मोदी ने कहा- यहां क्लीन एनर्जी से जुड़ी कई कंपनियां मौजूद हैं। भारत में हम हाइड्रो प्रोजेक्ट, ग्रीन हाइड्रोजन, सोलर मॉड्यूल और विंड टर्बाइन के निर्माण का मजबूत इकोसिस्टम तैयार कर रहे हैं।
- पीएम ने कहा- भारत ने 2030 तक 500 गीगावॉट रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करने और 2070 तक नेट जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया की तकनीक, पूंजी और प्राकृतिक संसाधन इस लक्ष्य को हासिल करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
- मोदी ने आगे कहा- हमने 2047 तक 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य भी तय किया है। ऑस्ट्रेलिया के विशाल यूरेनियम भंडार भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा के लिए बेहद अहम हैं। भारत के पोर्ट, एयरपोर्ट, सड़कों, रेलवे और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में ऑस्ट्रेलिया के निवेशकों के लिए बड़े अवसर मौजूद हैं।
01:56 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी बोले- एजुकेशन और स्किल्स में दोनों देशों के बीच नेचुरल सिनर्जी
- मोदी ने कहा- हमारा प्रयास रहेगा कि आपका ट्रस्ट भी बढ़े और आपका कैपिटल भी बढ़े। एजुकेशन और स्किल्स में दोनों देशों के बीच नेचुरल सिनर्जी है। डीकिन यूनिवर्सिटी और वोलोंगोंग यूनिवर्सिटी ने गिफ्ट सिटी में कैंपस खोलकर नया अध्याय शुरू किया है।
- पीएम ने कहा- यह भारत के प्रति उनके कॉन्फिडेंस का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हम स्टूडेंट मोबिलिटी को टैलेंट पार्टनरशिप में बदलें। इन सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए एक महत्वपूर्ण आयाम पर ध्यान देना होगा।
- पीएम ने कहा- हमें हमारे राज्यों, छोटे शहरों, यूनिवर्सिटीज, उद्योगों, सभी को स्टेकहोल्डर बनाना होगा। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के क्रिटिकल मिनरल स्ट्रेंथ को ओडिशा और गुजरात की मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटी से जोड़ सकते हैं।
- पीएम ने कहा- क्वींसलैंड और तस्मानिया की क्लीन एनर्जी और एग्रीकल्चर एक्सपर्टीज पंजाब, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के रिन्यूएबल कॉरिडोर और फूड प्रोसेसिंग इकोसिस्टम को नई गति दे सकती हैं। साउथ ऑस्ट्रेलिया की डिफेंस, स्पेस और मैन्युफैक्चरिंग कैपेबिलिटी यूपी और केरल के साथ नए अवसर बना सकती हैं।
01:54 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी ने कहा- भारत में पेंशन की बचत एक पवित्र अमानत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के पेंशन फंड्स आज 4 ट्रिलियन डॉलर से अधिक एसेट्स मैनेज करते हैं। भारत में पेंशन की बचत को एक पवित्र अमानत माना जाता है। हम इसे सिर्फ कैपिटल नहीं, करोड़ों परिवारों का भरोसा मानते हैं। भारत आपके फंड्स को सेफ, स्टेबल और सस्टेनेबल ग्रोथ का अवसर देता है।
01:52 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी बोले- भारत ने AI और सेमीकंडक्टर में 10 बिलियन डॉलर का सहयोग दिया
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम मिलकर लो कार्बन एल्युमिनियम, ग्रीन आयरन और क्लीन मैन्युफैक्चरिंग पर काम कर सकते हैं। AI मिशन, क्वांटम मिशन और सेमीकंडक्टर प्रोग्राम के तहत भारत सरकार ने 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा का सहयोग दिया है। हम डेटा सेंटर, AI, क्वांटम, सेमीकंडक्टर और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के सेक्टर में मिलकर ग्लोबल सॉल्यूशन तैयार कर सकते हैं।
01:43 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया
कारोबारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ महीने पहले भारत ने न्यूक्लियर सेक्टर को निजी कंपनियों के लिए खोल दिया है। हमने 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य रखा है। ऑस्ट्रेलिया के विशाल यूरेनियम भंडार भारत की परमाणु ऊर्जा यात्रा को नई गति दे सकते हैं। हमारे लिए इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के हिस्टोरिक मौके हैं।
01:41 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी ने कहा देशों के बिजनेस को नए मार्केट एक्सेसेज का लाभ मिला है
पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बिजनेस को नए मार्केट एक्सेस का लाभ मिला है। लेकिन हम यहीं नहीं रुकेंगे। अब हम व्यापक ‘सीका’ (CECA) समझौता करने की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इन प्रयासों से दोनों देशों की सरकारों ने एक नया रनवे तैयार किया है। इस पर इन्वेस्टमेंट और इनोवेशन का विमान उड़ान भरने को तैयार है। आप सभी को इसे नई ऊंचाई पर ले जाना है।
01:40 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
मोदी बोले- दुनिया अनिश्चिचतता और एनर्जी क्राइसिस के दौर से गुजर रही
मेलबर्न में कारोबारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की बिजनेस पावर और बिजनेस एम्बिशन के दर्शन एकसाथ हो रहे हैं। आज दुनिया अनिश्चितता, सप्लाई चेन डिसरप्शन और एनर्जी क्राइसिस के दौर से गुजर रही है। ऐसे समय में भारत और ऑस्ट्रेलिया का ट्रस्टेड पार्टनर के रूप में आगे बढ़ना स्वाभाविक और जरूरी है।
01:37 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
5 भारतीय प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों ने किया ऑस्ट्रेलिया का दौरा

01:35 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, कारोबार दो गुना हुआ
ऑस्ट्रेलिया-इंडिया इकोनॉमिक कोऑपरेशन एंड ट्रेड एग्रीमेंट (ECTA) से दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजारों तक बेहतर पहुंच मिली है। ECTA भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) है, जो 2 अप्रैल 2022 को साइन हुआ था। यह 29 दिसंबर 2022 से लागू है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सेवाओं को आसान बनाना है।
ऑस्ट्रेलिया ने अधिकांश भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क खत्म या काफी कम कर दिया। भारत ने भी चरणबद्ध तरीके से कई ऑस्ट्रेलियाई उत्पादों पर शुल्क कम करने पर सहमति दी है। फाइनेंशियल ईयर 2020-21 में यह करीब चार अरब अमेरिकी डॉलर था, जो बढ़कर वित्त वर्ष 2024-25 में 8.5 अरब अमेरिकी डॉलर पहुंच गया।

01:22 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
पीएम मोदी भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में शामिल हुए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम और इकोनॉमिक रोडमैप बिजनेस रिसेप्शन में भाग लिया।
01:06 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले PM मोदी को धमकी मिली थी
पीएम मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जान से मारने की धमकी मिली थी। ऑस्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस मोदी को दी गई धमकी की जांच कर रही है। द ऑस्ट्रेलिया टुडे की 4 जुलाई की रिपोर्ट में दावा किया गया कि धमकी फेसबुक पर ‘मेलबर्न मीट्स मोदी’ कार्यक्रम के प्रचार से जुड़ी एक पोस्ट के नीचे लिखी गई थी।
रिपोर्ट के मुताबिक, पोस्ट के नीचे अबू मुस्तफा नाम के फेसबुक अकाउंट से लिखा गया, ‘स्टेडियम की छत कार्यक्रम के दौरान बंद रहनी चाहिए, नहीं तो वह ऑस्ट्रेलिया अपनी मौत के लिए आएगा।’ धमकी सामने आते ही जानकारी ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस को दे दी गई थी। पढ़ें पूरी खबर
01:02 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
भारत को परमाणु ऊर्जा के लिए यूरेनियम चाहिए, ऑस्ट्रेलिया के पास पर्याप्त भंडार
भारत परमाणु ऊर्जा उत्पादन बढ़ाना चाहता है। घरेलू यूरेनियम भंडार सीमित हैं और सभी रिएक्टरों की जरूरत पूरी नहीं कर पाते। 2070 के नेट-जीरो लक्ष्य और स्वच्छ ऊर्जा के लिए परमाणु ऊर्जा का हिस्सा बढ़ाना भारत की रणनीति का हिस्सा है। ऑस्ट्रेलिया दुनिया के सबसे बड़े यूरेनियम भंडार वाले देशों में है।

12:56 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
ऑस्ट्रेलिया में विदेशी राष्ट्रअध्यक्षों से जुड़े 4 किस्से

12:54 AM9 जुलाई 2026
- कॉपी लिंक
इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे थे पीएम

पीएम मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति सुबियांतो एकसाथ मंदिर पहुंचे।
इससे पहले पीएम मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के योग्याकार्ता स्थित देश के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भी उनके साथ गए। दोनों ने मंदिर के संरक्षण-जीर्णोद्धार परियोजना का उद्घाटन किया। पीएम ने मंदिर में दर्शन भी किए।
उन्होंने मंदिर परिसर में अपने संबोधन में कहा- मुझे किसी न किसी रूप में हमेशा भगवान शिव से जुड़ने का मौका मिला है। सोमनाथ, काशी विश्वनाथ, केदारनाथ धाम और उज्जैन के महाकाल मंदिर के बाद प्रम्बानन मंदिर के विकास का मौका मिलना मेरा सौभाग्य है। पूरी खबर पढ़ें…










