Raghav Juyal Shehnaaz Gill Viral Video; Relationship Rumours | ACTPnews

Raghav Juyal Shehnaaz Gill Viral Video; Relationship Rumours

7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर राघव जुयाल की गुरुवार को हुई बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस शहनाज गिल उनके साथ नजर आईं। दोनों को इवेंट से एक साथ निकलते और एक ही कार में जाते देखा गया। जिसमें शहनाज राघव की गोद में बैठे दिखीं।

जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गईं। कहा जा रहा है कि दोनों ने अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया। हालांकि, दोनों ने इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कार में शहनाज, राघव की गोद में बैठी नजर आईं।

कार में शहनाज, राघव की गोद में बैठी नजर आईं।

बाहर निकलते समय राघव और शहनाज एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे।

बाहर निकलते समय राघव और शहनाज एक-दूसरे का हाथ थामे दिखे।

वहीं, जो वीडियो सामने आए, उनमें राघव और शहनाज दोनों हाथ पकड़े हुए नजर आए।

भारी भीड़ के बीच राघव और शहनाज बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान शहनाज का बैलेंस बिगड़ा, लेकिन वह गिरने से बच गईं।

भीड़ के बीच शहनाज का संतुलन बिगड़ा, लेकिन वह संभल गईं।

भीड़ के बीच शहनाज का संतुलन बिगड़ा, लेकिन वह संभल गईं।

गौरतलब है कि शहनाज गिल और राघव जुयाल की दोस्ती लंबे समय से चर्चा में है।

दोनों ने साल 2023 में सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था। तभी से दोनों के अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं। हालांकि, शहनाज और राघव हमेशा एक-दूसरे को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते आए हैं।

फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में राघव ने 'इश्क' और शहनाज गिल ने इश्क की प्रेमिका 'सुकून' का रोल प्ले किया था।

फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में राघव ने ‘इश्क’ और शहनाज गिल ने इश्क की प्रेमिका ‘सुकून’ का रोल प्ले किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो राघव की अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का ट्रेलर कल रिलीज हुआ।

ट्रेलर में राघव कॉमिक अवतार में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में अजय सिंह का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में संजय कपूर, चंदन रॉय सान्याल, बरखा सिंह, टीना देसाई और विवान भटेना समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म को विवेक बी. अग्रवाल ने डायरेक्ट किया है और यह 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बता दें कि राघव जुयाल का जन्म 10 जुलाई 1991 को हुआ था। आज वह 35 साल के हो गए हैं।

गुरुवार को मुंबई में हुई राघव की बर्थडे पार्टी में आर्यन खान, मुनव्वर फारूकी, बादशाह, सान्या मल्होत्रा, मोना सिंह, संजय कपूर और अमीषा पटेल जैसे कई सेलेब्स शामिल हुए।

देखें राघव की बर्थडे पार्टी की तस्वीरें-

बर्थडे बॉय राघव जुयाल ऑल-ब्लैक सूट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।

बर्थडे बॉय राघव जुयाल ऑल-ब्लैक सूट में स्टाइलिश अंदाज में नजर आए।

सान्या मल्होत्रा ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं।

सान्या मल्होत्रा ब्लैक स्लीवलेस ड्रेस में इवेंट में पहुंचीं।

रैपर-सिंगर बादशाह रेड टी-शर्ट में कैजुअल लुक में दिखाई दिए।

रैपर-सिंगर बादशाह रेड टी-शर्ट में कैजुअल लुक में दिखाई दिए।

एक्ट्रेस मोना सिंह ब्लैक आउटफिट में बेहद एलिगेंट नजर आईं।

एक्ट्रेस मोना सिंह ब्लैक आउटफिट में बेहद एलिगेंट नजर आईं।

अमीषा पटेल व्हाइट टॉप, ब्लू डेनिम और ब्लैक लेदर जैकेट में ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं।

अमीषा पटेल व्हाइट टॉप, ब्लू डेनिम और ब्लैक लेदर जैकेट में ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं।

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ब्लैक टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आए।

कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ब्लैक टी-शर्ट में कैजुअल लुक में नजर आए।

संजय कपूर और राघव जुयाल ने साथ में पोज दिए।

संजय कपूर और राघव जुयाल ने साथ में पोज दिए।

………………….

राघव जुयाल से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे आर्यन खान:सेल्फी लेने के चक्कर में फैन गिरा, शाहरुख के बेटे ने तुरंत बढ़कर की मदद

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान गुरुवार रात डांसर-एक्टर राघव जुयाल की बर्थडे पार्टी में पहुंचे। आर्यन को देखते ही फैंस की भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की। इस दौरान एक फैन गिर पड़ा, जिसके बाद आर्यन आगे बढ़े और तुरंत उसे संभाला। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *