Rajasthan Dacoit Jagan Gurjar Funeral LIVE Photos Update; Dholpur Police | ACTPnews

बुधवार को कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव में किया गया।

29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। बुधवार को धौलपुर में अंतिम संस्कार किया गया।

कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार आज (बुधवार) धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव के श्मशान में हुआ। मुखाग्नि बेटे आसाराम ने दी। STF की सुरक्षा में उसके तीनों भाइयों को जेल से धौलपुर लाया गया था। यहां अंतिम दर्शन के बाद तीनों को पुलिस वापस ले

.

तीनों को अलग-अलग गाड़ियों से अजमेर, धौलपुर एसटीएफ और धौलपुर पुलिस लेकर पहुंची थी। इनकी सुरक्षा में करीब 100 पुलिसकर्मी तैनात रहे।

सुबह करीब साढ़े सात बजे जगन का शव गांव पहुंच गया था। गांव में 9 थानों (सोने का गुर्जा, बाड़ी सदर, बाड़ी कोतवाली, बसई डांग, कंचनपुर, निहालगंज, धौलपुर सदर, राजाखेड़ा, मनिया) की पुलिस तैनात रहीं। एएसपी श्रवण कुमार और सीओ महेंद्र कुमार खुद चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे थे।

बुधवार को कुख्यात डकैत जगन गुर्जर का अंतिम संस्कार धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव में किया गया।

29 जून को अजमेर जेल में हुई थी हत्या

29 जून को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में डकैत जगन गुर्जर की हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि भरतपुर के कुलदीप जघीना हत्याकांड के आरोपी विष्णु ने जगन गुर्जर की टॉवल (तौलिए) से गला दबाकर मर्डर किया। हार्डकोर बंदी विष्णु और जगन गुर्जर एक ही बैरक में बंद थे। इसके बाद परिवार वाले धरने पर बैठ गए थे। मंगलवार को परिवार वालों के साथ सहमति बनने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम अजमेर में कराया गया था।

जगन गुर्जर के गांव की PHOTOS…

बुधवार सुबह करीब 10 बजे जगन गुर्जर के शव को लेकर परिवार वाले गांव के श्मशान घाट पहुंच गए थे।

बुधवार सुबह करीब 10 बजे जगन गुर्जर के शव को लेकर परिवार वाले गांव के श्मशान घाट पहुंच गए थे।

डकैत जगन गुर्जर की मौत के बाद धौलपुर के भवुतीपुरा में शोक है।

डकैत जगन गुर्जर की मौत के बाद धौलपुर के भवुतीपुरा में शोक है।

डकैत जगन गुर्जर के अंतिम संस्कार में शामिल होने उसके तीनों भाइयों को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच गांव लाया गया था।

डकैत जगन गुर्जर के अंतिम संस्कार में शामिल होने उसके तीनों भाइयों को जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच गांव लाया गया था।

धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

धौलपुर के डांग स्थित भवुतीपुरा गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

जगन हत्याकांड को सुसाइड रूप देने की कोशिश:बैरक में पंखे से लटका मिला गमछा; रिकॉर्डिंग से बचने के लिए CCTV पर टूथपेस्ट लगाया

आठ मर्डर, वारदात के बाद खोया-पनीर खाता था जगन गुर्जर:महिला डकैत के लिए सरेंडर, पत्नी को लड़वाया था विधानसभा चुनाव; डकैत की क्राइम कुंडली

पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग देखिए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *