रणबीर कपूर के बर्थडे पर ‘रामायण’ मेकर्स का सरप्राइज, शेयर की खास BTS की झलक, भगवान राम के रूप में दिखे एक्टर | ACTPnews

रणबीर कपूर के बर्थडे पर ‘रामायण' मेकर्स का सरप्राइज, शेयर की खास BTS की झलक, भगवान राम के रूप में दिखे एक्टर


रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें वह प्रभु श्रीराम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस बीच ‘रामायण’ के मेकर्स ने रणबीर कपूर के जन्मदिन यानी 28 सितंबर को फिल्म का बीटीएस वीडियो साझा करते हुए एक्टर के फैंस को जबरदस्त सरप्राइज दिया है। इस वीडियो में रणबीर प्रभु श्रीराम के किरदार के लिए तैयारी करते नजर आ रहे हैं। वहीं फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी और कलाकार इस फिल्म और रबीर को लेकर अपने विचार और एक्सपीरियंस साझा करते दिखे।

क्या बोले डायरेक्टर नितेश तिवारी?

डायरेक्टर नितेश तिवारी सामने आए BTS वीडियो में बताते हैं कि कैसे रामायण से करोड़ों भक्तों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं, जिसके चलते ये फिल्म उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी थी। उनका कहना है कि इस पौराणिक फिल्म के लिए सही कलाकारों को कास्ट करना बेहद जरूरी था। इस फिल्म में रणबीर श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में रणबीर भी खुलकर अपने किरदार के बारे में बात करते दिखे। अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म को उन्होंने किसी फिल्म या प्रोजेक्ट के तौर पर नहीं बल्कि एक पूजनीय किरदार को पूरे न्याय और जिम्मेदारी से निभाने के तौर पर लिया है।

अरुण गोविल ने की रणबीर की तारीफ

सामने आए वीडियो में ‘रामायण’ में दशरथ की भूमिका निभा रहे अरुण गोविल ने बताया कि रणबीर में वो कौन सी खूबियां है, जो उन्हें भगवान राम के किरदार के लिए एकदम सही बनाती हैं। अरुण गोविल ने बताया कि कैसे जब भी वह रणबीर से मिलते हैं तो रणबीर पैर छूकर उनका सम्मान करते हैं। साथ ही उन्होंने अभिनेता की सादगी की भी तारीफ की। साई पल्लवी और रवि दुबे ने भी सेट पर रणबीर के व्यवहार और सिंपलिसिटी की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे सेट पर उन्होंने कभी किसी बड़े स्टार वाला रौब नहीं दिखाया और सभी के साथ सादगी के साथ पेश आए।

सीन की शूटिंग और अन्य तैयारियों की भी दिखी झलक

वीडियो में शूटिंग की तैयारियों से लेकर कुछ सीन्स की शूटिंग की झलक भी देखी जासकती है। इसी बीच वीडियो में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी नजर आते हैं, जो रामायण को लेकर अपने विजन के बारे में बात करते हैं। वहीं भव्य सेट की झलक भी इस बीटीएस वीडियो में देखने को मिली। बता दें, ‘रामायण’ की दुनिया को आकार देने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने ईस्ट से लेकर वेस्ट तक हर जगह से शानदार टैलेंट्स की खोज की और उन्हें एक छत के नीचे लाने का काम किया है।

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

‘रामायण’ की बात करें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाया है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा। रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल जैसे स्टार्स से भरी ये फिल्म भारत में फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। हाल ही में मेकर्स ने ‘रामायण’ के दो नए पोस्टर साझा किए। एक पोस्टर में राम, सीता और लक्ष्मण के रूप में रणबीर, साई पल्लवी और रवि दुबे की झलक देखने को मिली तो वहीं अन्य पोस्टर में लंकापति रावण की भूमिका में यश का दमदार अंदाज देखने को मिला।

ये भी पढ़ेंः भीड़ में पत्नी आलिया भट्ट की हिफाजत करते दिखे रणबीर कपूर, कपल की बॉन्डिंग ने जीता दिल, वीडियो वायरल

Latest Bollywood News

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *