चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य को समन जारी किया है। कोर्ट ने इन सभी को 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने अपन
.
कानून और विभिन्न न्यायिक फैसलों को ध्यान में रखते हुए, यह अदालत BNSS की धारा 223 के प्रावधान के तहत आरोपियों को संज्ञान लेने से पहले नोटिस जारी करना उचित समझती है।

अरुण गुप्ता नाम के कारोबारी ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 405, 409, 415, 417, 420 और 120बी के तहत यह निजी आपराधिक शिकायत दायर की है। कारोबारी का दावा है कि सलमान खान उसे बिग बॉस के सेट पर मिले थे। वहां उनसे बीइंग ह्यूमन का शोरूम खोलने के लिए कहा, लेकिन जब उन्होंने शोरूम खोला तो वहां नहीं आए।
उन्होंने 3 करोड़ रुपए इन्वेस्ट कर दिए, जिसका उन्हें नुकसान उठाना पड़ा। सलमान खान को पेशी के आदेश के बाद अब इस पूरे विवाद की शुरुआत और घटनाक्रम चर्चा में है।
पूरे मामले के बारे में जानने के लिए पढ़िए रिपोर्ट…
बिग बॉस के सेट पर मिले सलमान, पुलिस को बातचीत की क्लिप सौंपी शिकायतकर्ता कारोबारी अरुण गुप्ता का दावा है कि वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात मुंबई में ‘बिग बॉस’ के सेट पर सलमान खान से हुई थी। उनका आरोप है कि इसी दौरान उन्हें चंडीगढ़ में ‘बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी’ का एक्सक्लूसिव शोरूम खोलने के लिए प्रेरित किया गया।
शिकायत के मुताबिक, उन्हें भरोसा दिलाया गया कि सलमान खान खुद शोरूम का उद्घाटन करेंगे और ब्रांड के प्रमोशन में भी सहयोग करेंगे। शिकायतकर्ता का यह भी दावा है कि बिग बॉस के सेट पर हुई मुलाकात और बातचीत की वीडियो क्लिप और फोटो उन्होंने जांच के दौरान पुलिस को भी उपलब्ध कराई थी।

बिग बॉस के सेट पर सलमान खान।- फाइल फोटो
अगस्त 2018 में हुआ एग्रीमेंट, नवंबर में खुला शोरूम शिकायत के अनुसार, 3 अगस्त 2018 को स्टाइल एंड क्यूंटेंट (स्टाइल क्वोटिएंट) ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट (एमओयू) हुआ। इसके बाद मनीमाजरा के एनएसी क्षेत्र में करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से ‘बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी’ का एक्सक्लूसिव शोरूम तैयार किया गया। शोरूम तैयार करने में ही करीब 1 करोड़ रुपए खर्च हुए। शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने कंपनी की सभी शर्तों का पालन किया और ब्रांड की ज्वेलरी भी स्टोर में रखी गई।

बहन अलवीरा खान के साथ सलमान खान।- फाइल फोटो
उद्घाटन में सलमान नहीं पहुंचे, आयुष शर्मा आए शिकायतकर्ता का दावा है कि शोरूम का उद्घाटन सलमान खान को करना था, लेकिन वह नहीं आए। उनकी जगह अभिनेता आयुष शर्मा ने 3 नवंबर 2018 को शोरूम का उद्घाटन किया। कारोबारी का आरोप है कि जिस स्तर के प्रमोशन का भरोसा दिया गया था, वह कभी नहीं मिला।

साल 2018 में शोरूम का उद्घाटन करते आयुष शर्मा।- फाइल फोटो
गलत भरोसा देकर खुलवाया शोरूम शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कंपनी से जुड़े छह लोगों ने गलत भरोसा देकर उनसे शोरूम खुलवाया। उनका कहना है कि शोरूम शुरू होने के बाद कंपनी की ओर से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। फरवरी 2020 से जिस ऑफिस के जरिए ‘बीइंग ह्यूमन’ ज्वेलरी की सप्लाई होनी थी, वह बंद हो गया। इसके बाद नया स्टॉक नहीं मिला, जिससे कारोबार पूरी तरह प्रभावित हुआ और लास्ट में शोरूम बंद करना पड़ा।

आयुष शर्मा के साथ कोर्ट में केस करने वाले अरुण गुप्ता (बीच में)।
पुलिस तक पहुंचा मामला, सलमान ने जवाब भेजा कंपनी से राहत नहीं मिलने पर जुलाई 2021 में अरुण गुप्ता ने चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में सलमान खान, अलवीरा खान, कंपनी के निदेशकों समेत अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और गलत भरोसा देकर निवेश करवाने के आरोप लगाए गए। पुलिस ने संबंधित पक्षों से जवाब मांगा।
शिकायतकर्ता के अनुसार, वर्ष 2021 में पुलिस की ओर से नोटिस भेजे जाने पर सलमान खान ने ई-मेल के जरिए अपना जवाब भी भेजा था। मगर, मामला लंबा खिंचने और समाधान नहीं निकलने पर शिकायतकर्ता ने जिला अदालत का रुख किया।

कंपनी ने इस मामले में क्या कहा? आरोप सामने आने के बाद स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड ने अपने बयान में कहा था कि वर्ष 2018 में हुए फ्रेंचाइजी समझौते से सलमान खान का कोई डायरेक्ट संबंध नहीं था। कंपनी ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2015 में उसे ‘बीइंग ह्यूमन’ ब्रांड के तहत ज्वेलरी बेचने का लाइसेंस मिला था और फ्रेंचाइजी, संचालन, बिक्री व कारोबार की जिम्मेदारी पूरी तरह उसी की थी। कंपनी का यह भी कहना था कि विवाद केवल कंपनी और फ्रेंचाइजी संचालक के बीच का है।

अब आगे क्या? चंडीगढ़ जिला अदालत ने सलमान खान, अलवीरा खान और अन्य आरोपियों को 5 अक्टूबर 2026 को पेश होकर शिकायत में लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। अदालत द्वारा समन जारी किया जाना किसी भी आरोपी के दोषी होने का प्रमाण नहीं है। मामले में अंतिम फैसला दोनों पक्षों की दलीलों और सबूतों के आधार पर होगा।

———–
यह खबर भी पढ़ें…
सलमान खान@60; बड़ी अम्मी ने कुएं में धक्का दिया था:रेखा का पीछा करते थे, ₹10 लाख कमाना था सपना, आज ₹2900 करोड़ के मालिक

उसकी डायलॉग डिलीवरी में ठहराव, स्टाइल में दबंग अंदाज और स्क्रीन पर रौबदार मौजूदगी, जो दिल तक उतर जाती है। हाथों में उसका सिल्वर ब्रेसलेट अक्सर चमकता दिखता है और उसकी चाल में अलग स्वैग होता है। पढ़ें पूरी खबर…











