Shubman Gill Ranji Trophy Update | ACTPnews

Shubman Gill Ranji Trophy Update


7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में पंजाब के शुरुआती मुकाबले में नहीं खेल रहे। पंजाब न्यू चंडीगढ़ में असम के खिलाफ अपना पहला मैच खेल रही है। गिल की जगह भारत के अंडर-19 टीम के पूर्व कप्तान उदय सहारन पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं।

वहीं, पहले दिन भारतीय टेस्ट टीम के दो सीनियर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मुंबई की ओर से खेल रहे जायसवाल चंडीगढ़ के खिलाफ खाता नहीं खोल सके, जबकि कर्नाटक के राहुल आंध्र प्रदेश के खिलाफ 4 रन बनाकर आउट हो गए।

गिल के दूसरे मैच में खेलने की संभावना

गिल के 18 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे मैच में खेलने की संभावना है। वह इंडिया-A टीम का हिस्सा नहीं हैं।

चयन समिति ने इंटरनेशनल खिलाड़ियों को रणजी खेलने के निर्देश दिए

राष्ट्रीय चयन समिति ने उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को घरेलू सीजन में कम से कम एक रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए कहा है। इसके तहत रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र, केएल राहुल कर्नाटक, गुरनूर बराड़ पंजाब और आकाश दीप बंगाल की टीम से खेल रहे हैं।

न्यूजीलैंड दौरे से पहले मैच प्रैक्टिस का मौका

न्यूजीलैंड दौरे पर गिल के शुरुआती तीन वनडे मैच खेलने की उम्मीद है। इसके बाद वे टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी मैच में खेलने से उन्हें आगामी अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले अपनी लय हासिल करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, दूसरे मैच में उनकी उपलब्धता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

——————————-

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट टूर्नामेंट आज से:रणजी ट्रॉफी के 92वें सीजन में 38 टीमें 138 मैच खेलेंगी; मुंबई 42 बार की चैंपियन

दुनिया का सबसे बड़ा घरेलू रेड-बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी आज से शुरू होगा। 1934-35 में शुरू हुई इस चैंपियनशिप का यह 92वां सीजन है। इसमें 38 टीमें खिताब के लिए उतरेंगी। 138 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 42 बार खिताब जीता है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *