Sonam Wangchuk CJP | Cockroach Janta Party Protest | ACTPnews

Sonam Wangchuk CJP | Cockroach Janta Party Protest


नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की मांगों और विचारधारा का समर्थन किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मंगलवार को खुद इसकी जानकारी दी।

इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी ने तीन प्रवक्ता नियुक्त किए हैं। कॉकरोज इस बैक के ट्वीट के अनुसार पत्रकार सौरव दास मुख्य प्रवक्ता होंगे। वहीं फिल्ममेकर विजेता दहिया और IIT कानपुर और ग्लोबल मैनेजमेंट कंसल्टिंग फर्म मैकिन्से के एल्युम्नस, आशुतोष रांका प्रवक्ता होंगे।

वांगचुक ने वीडियो मैसेज जारी कर कहा- मैंने CJP के फाउंडर अभिजीत दिपके से बात की। उनसे बात करके मुझे लगा कि उनकी मंशा गलत नहीं है। वे एक देशप्रेमी हैं और बदलाव चाहते हैं।

वांगचुक ने कहा- अभिजीत 6 जून को दिल्ली में लोगों को बुला रहे हैं। अगर 5 जून तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो मैं भी जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा।

CJP की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को कहा कि वह अपनी मांगों को लेकर सरकार और विपक्ष दोनों से बातचीत के लिए तैयार है। साथ ही पार्टी ने NEET और CBSE से जुड़े विवादों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई और 6 जून को दिल्ली में प्रदर्शन करने का ऐलान किया।

नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित पार्टी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में CJP के प्रवक्ता और स्वतंत्र पत्रकार सौरव दास ने कहा कि CBSE अध्यक्ष राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला सिर्फ “आंखों में धूल झोंकने” जैसा कदम है।

उन्होंने देशभर के युवाओं से प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। सौरव दास ने कहा, “हमने खुला आह्वान किया है। कोई भी व्यक्ति बिना किसी पार्टी के झंडे के हमारे साथ जुड़ सकता है। हम सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों से बातचीत के लिए तैयार हैं।”

उन्होंने कहा कि पार्टी व्यवस्था में जवाबदेही की मांग कर रही है। “हम शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तबादलों को कार्रवाई के तौर पर पेश किया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। व्यवस्था में गड़बड़ी है,” उन्होंने कहा।

अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की AAP के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं।

अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की AAP के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं।

6 जून को भारत लौटेंगे अभिजीत, एयरपोर्ट से सीधे थाने जाएंगे

अभिजीत दिपके 6 जून को अमेरिका से भारत लौटेंगे। उन्होंने 1 जून को सोशल मीडिया पर बताया था कि वे जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।

अभिजीत ने बताया कि वे एयरपोर्ट से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन जाएंगे और प्रदर्शन की इजाजत मांगेंगे। उन्होंने लोगों से एयरपोर्ट पर मिलने और प्रदर्शन में शामिल होने की अपील भी की।

अभिजीत अमेरिका में पढ़ रहे, AAP में काम कर चुके

30 साल के अभिजीत दिपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले डिजिटल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत ने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वो अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन से मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

अभिजीत 2020 से 2022 तक केजरीवाल की आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट रहे हैं। 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनावों में अभिजीत AAP के लिए वायरल मीम बेस्ड ऑनलाइन प्रचार का मटेरियल बनाते थे।

एक इंटरव्यू में अभिजीत ने बताया कि उन्होंने निजी जिंदगी और आर्थिक स्थिरता के लिए AAP छोड़कर बोस्टन यूनिवर्सिटी में अप्लाई किया था। एडमिशन मिल गया, तो वे अमेरिका शिफ्ट हो गए।अभिजीत किसान आंदोलन से लेकर महंगाई जैसे राजनीतिक मुद्दों पर X अकाउंट पर केंद्र सरकार और पीएम पर निशाना साधते रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच कराने की याचिका खारिज की

सुप्रीम कोर्ट ने 24 मई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों की CBI से जांच करवाने की मांग पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया।

कोर्ट में याचिकाकर्ता के वकील एनके गोस्वामी ने कहा कि CJP, ज्यूडीशियरी की इमेज खराब कर रही है। इसके बाद CJI और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने कहा, ‘इसे इतनी भावुकता से मत लें।’ पूरी खबर पढ़ें..

———————

यह खबर भी पढ़ें….

बेरोजगारों को कॉकरोच कहना क्या सही:पूर्व CJI बोले- जज भी इंसान, कोई शब्द निकल जाता है, सोशल मीडिया पर गलत मतलब निकाला जाता है

पूर्व सीजेआई बीआर गवई ने गुरुवार को दैनिक भास्कर को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उनसे पूछा गया कि सुप्रीम कोर्ट में बेरोजगारों को ‘कॉकरोच’ और ‘पैरासाइट’ जैसे शब्द कहे गए, आप इसे कैसे देखते हैं? इस पर उन्होंने कहा- इस बात को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। जज भी इंसान हैं। सुनवाई के दौरान बिना किसी बुरे इरादे के अनजाने में कोई शब्द निकल जाता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *