Spain Tops Group H With 1-0 Win; Uruguay Out of World Cup | ACTPnews

Spain Tops Group H With 1-0 Win; Uruguay Out of World Cup


स्पोर्ट्स डेस्क37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2 बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे फुटबॉल वर्ल्ड कप के लीग स्टेज से बाहर हो गई है। उसे शनिवार को यूरोपियन चैंपियन स्पेन ने 1-0 से हराया। इस जीत के साथ स्पेन ने ग्रुप-एच के टॉप पर रहते हुए नॉकआउट राउंड में प्रवेश किया।

स्पेन के लिए मैच का एकमात्र गोल एलेक्स बाएना ने 42वें मिनट में किया। उनका शॉट उरुग्वे के अनुभवी गोलकीपर फर्नांडो मुस्लेरा रोक नहीं पाए। यह टूर्नामेंट में मुस्लेरा की तीसरी बड़ी गलती रही। 40 साल गोलकीपर ने हाफटाइम पर खुद को बदलने का अनुरोध किया, जिसके बाद दूसरे हाफ में सर्जियो रोचेट ने गोलपोस्ट संभाला।

इस जीत के साथ स्पेन ने 7 अंकों के साथ ग्रुप-एच में शीर्ष स्थान हासिल किया। अब उसका सामना राउंड ऑफ-32 में ग्रुप जे की उपविजेता टीम ऑस्ट्रिया या अल्जीरिया से होगा। केप वर्डे तीन अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा और नॉकआउट में पहुंच गया। उसने एक अन्य मैच में सऊदी अरब के साथ गोल रहित ड्रा खेला। उरुग्वे इस एडिशन में एक भी मैच नहीं जीत सकी।

मैच की हाइलाइट्स

  • फीफा रैंकिंग में 19वें स्थान पर मौजूद उरुग्वे अब तक इस विश्व कप से बाहर होने वाली सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम बन गई है।
  • स्पेन के मिडफील्डर यरेमी पीनो मैच के दौरान चोटिल हुए हैं। उनके कॉलर बोन में फ्रैक्चर की आशंका है। ऐसे में वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं।
  • उरुग्वे के मिडफील्डर मैनुअल उगार्ते भी घुटने की चोट के कारण स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर गए। हालांकि, उरुग्वे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।
  • इंजरी टाइम में अगस्टिन कानोब्बियो को स्पेन के डिफेंडर पाउ कुबार्सी पर खतरनाक टैकल के लिए रेड कार्ड दिखाया गया।

बिएल्सा ने ली हार की जिम्मेदारी

उरुग्वे के मुख्य कोच मार्सेलो बिएल्सा ने टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी ली। उन्होंने कहा, ‘इस समय कोई भी बहाने नहीं सुनना चाहता। इस निराशाजनक प्रदर्शन की जिम्मेदारी मेरी है। मेरे पास बेहतरीन खिलाड़ियों का समूह था, लेकिन मैं उनसे बेहतर परिणाम नहीं दिला सका।’

हार से गुस्साए उरुग्वे के मुख्य कोच मार्सेलो बिएल्सा।

हार से गुस्साए उरुग्वे के मुख्य कोच मार्सेलो बिएल्सा।

फ्रांस ने नॉर्वे को हराकर ग्रुप-आई में टॉप किया

2 बार की चैंपियन फ्रांस, नॉर्वे और सेनेगल ने ग्रुप-आई से राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली। दिन के सबसे चर्चित मुकाबले में फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 हराकर ग्रुप में टॉप पोजिशन हासिल की। नॉर्वे हार के बावजूद नंबर-2 पर रहकर नॉकआउट में पहुंचा।

इस मुकाबले को एर्लिंग हालैंड और किलियन एमबाप्पे की टक्कर के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन फ्रांस की जीत के हीरो उस्मान डेम्बेले रहे। उन्होंने 7वें, 20वें और 32वें मिनट में गोल दागे। एक गोल डिजायर दुए इंजरी टाइम के चौथे मिनट में किया।

एक अन्य मुकाबले में सेनेगल ने ईराक को 5-0 के बड़े अंतर से हराया। इस जीत का फायदा उसे गोल डिफरेंस में मिला। सेनेगल ने ज्यादा गोल डिफरेंस और अंकों के आधार पर तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के टॉप-5 में जगह बनाई और नॉकआउट का टिकट हासिल किया।

बेल्जियम ग्रुप जी के टॉप पर रहा, न्यूजीलैंड को 5-1 से हराया

बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को 5-1 से हराकर ग्रुप जी के टॉप पर रहते हुए नॉकआउट दौर में प्रवेश किया। वहीं, ईरान से 1-1 का ड्रॉ मैच खेलने वाली इजिप्त की टीम नंबर-2 पर रहकर अगले दौर में पहुंची। ईरान को अन्य नतीजों का इंतजार करना होगा। हार के साथ न्यूजीलैंड का अभियान समाप्त हो गया।

इस वर्ल्ड कप में बेल्जियम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी। टीम ने पहले इजिप्त से 1-1 और फिर ईरान से गोल रहित ड्रॉ खेला। अंतिम ग्रुप मुकाबले में मिली बड़ी जीत ने उसे ग्रुप जी में पहले स्थान पर पहुंचा दिया। अब बेल्जियम का सामना बुधवार को सिएटल में सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों में से एक से होगा।

बेल्जियम की ओर से लिएंड्रो ट्रॉसार्ड ने दो गोल किए, जबकि केविन डी ब्रूयने, रोमेलु लुकाकू और एलेक्सिस सालेमेकर्स ने एक-एक गोल दागा। जबकि न्यूजीलैंड के लिए एलिजाह जस्ट ने टीम के लिए एकमात्र गोल किया।

———————————————-

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

मेसी और रोनाल्डो आज रात खेलते दिखेंगे, अर्जेंटीना का जॉर्डन, पुर्तगाल का कोलंबिया से मुकाबला

FIFA वर्ल्ड कप 2026 में आज रात ग्रुप स्टेज के आखिरी 6 मुकाबले खेले जाएंगे। इन मैचों में दोनों स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो खेलते दिखाई देंगे। पहले पुर्तगाल और कोलंबिया का मैच होगा। फिर लीग स्टेज के 72वें और आखिरी मुकाबले में अर्जेंटीना की भिड़ंत जॉर्डन से होगी। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed