UP LPG Gas Tanker Blast Video; Kaushambi Toll Plaza Fire Accident Photos Update | ACTPnews

UP LPG Gas Tanker Blast Video; Kaushambi Toll Plaza Fire Accident Photos Update


कौशांबी1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी के कौशांबी में शुक्रवार सुबह 7 बजे LPG टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से टकरा गया। इसके बाद तेज धमाका हुआ। फिर आग लग गई। हादसे में 5 टोल कर्मचारी झुलस गए। टैंकर के ड्राइवर और कंडक्टर ने कूदकर जान बचाई।

2 किमी दूर से धुआं और आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। झुलसे हुए कर्मचारी सड़क पर तड़पते दिखाई दिए। आग की लपटें देखकर टोल के दोनों तरफ बस और कारों की लंबी लाइन लग गई। अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

आग इतनी विकराल थी कि कोई उसके पास जाने कही हिम्मत नहीं जुटा पाया। फिलहाल, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है। आग बुझाने की कोशिश में जुटी हुई है। हादसा जिला मुख्यालय से 16 किलोमीटर दूर कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी टोल प्लाजा पर हुआ।

हादसे की तस्वीरें देखिए-

LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद तेज धमाका हुआ। आग की ऊंची लपटें उठीं।

LPG टैंकर के टोल प्लाजा से टकराने के बाद तेज धमाका हुआ। आग की ऊंची लपटें उठीं।

आग की इतनी भयानक थी कि चारों तरफ धुआं ही धुआं छा गया। कुछ भी देख पाना मुश्किल हो गया।

आग की इतनी भयानक थी कि चारों तरफ धुआं ही धुआं छा गया। कुछ भी देख पाना मुश्किल हो गया।

आग के बाद झुलसे टोल कर्मचारी आलोक पांडेय सड़क किनारे तड़पते दिखाई दिए।

आग के बाद झुलसे टोल कर्मचारी आलोक पांडेय सड़क किनारे तड़पते दिखाई दिए।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। सड़क की एक लेन को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।

फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। सड़क की एक लेन को ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।

अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए-

  • प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया- टैंकर कानपुर से प्रतापगढ़ की ओर जा रहा था। घटना ओवरटेक के चक्कर में हुई। टैंकर की स्पीड लगभग 60-70 kmph के आसपास थी। इस दौरान टैंकर डिवाइडिंग लेन से टकराकर पलट गया। इस दौरान टैंकर का ड्राइवर और कंडक्टर कुदकर मौके से फरार हो गए।
  • एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया- टोल कर्मियों से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा। इस वजह से पहले तेज धमाका हुआ, फिर आग लग गई। डीएसओ (DSO) और तकनीकी टीम को सूचित कर दिया गया है, जो मौके पर पहुंचकर घटना के सटीक कारणों की जांच करेगी।
  • उन्होंने बताया- हादसे में 7 लोग घायल हुए थे। 5 लोगों का जिला अस्पताल में शुरुआती इलाज कराया गया। पांच को हालत नाजुक देखते हुए प्रयागराज रेफर कर दिया गया है। 2 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग भागते हुए दिखाई दिए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोग भागते हुए दिखाई दिए।

टोल प्लाजा के यार्ड में खड़ी 16 बाइकें और 2 कारें जलीं

टोल कर्मचारी संजय निर्मल ने बताया- हादसे से 10 मिनट हल्की-फुल्की बारिश हुई थी। पता नहीं अचानक क्या हुआ कि पूरी गाड़ी एकदम धड़ाम से गिर गई। उसके बाद गैस लीक होने लगी। अचानक आग भड़क गई। आग प्लाजा सटे यार्ड और टॉयलेट तक फैल गई। यार्ड में खड़ी 16 से ज्यादा बाइकें और 2 कारें जलकर राख हो गईं। यार्ड में टोल कर्मचारी अपनी गाड़ियां पार्क करते हैं। इस दौरान पास में बने टॉयलेट में बैठे सुपरवाइजर आलोक पांडे भी बुरी तरह झुलस गए हैं।

टोल के यार्ड में खड़ी कर्मचारियों की गाड़ियां भी जल गईं।

टोल के यार्ड में खड़ी कर्मचारियों की गाड़ियां भी जल गईं।

एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया-

QuoteImage

कोखराज टोल प्लाजा के पास आग की सूचना मिलते ही तुरंत जिले की सभी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और सिविल पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया। सुरक्षा को देखते हुए ट्रैफिक रुकवाया गया। उसके बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। ट्रैफिक को अब धीरे-धीरे सामान्य किया जा रहा है।

QuoteImage

———————-

ये खबर भी पढ़िए- यूपी में 48 घंटे में आएगा मानसून:32 शहरों में बारिश का अलर्ट, 38 जिलों में हीटवेव चलेगी, पारा 44°C पार

यूपी में मानसून अगले 24 से 48 घंटों के अंदर एंट्री कर सकता है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि प्रदेश में मानसून के लिए अनुकूल मौसमी सिस्टम तैयार हो गया है। मानसून 1-2 दिनों में यानी 28 जून तक बिहार बॉर्डर से गोरखपुर-महराजगंज के रास्ते प्रदेश में एंट्री कर सकता है। 29 जून तक लखनऊ पहुंच सकता है। 1-2 जुलाई तक पूरे यूपी में छा सकता है। पूरी खबर पढ़िए

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed