बिग बॉस 20 में होगी रीति तिवारी की वापसी? मिड-वीक एविक्शन में हुई थीं बाहर, अब सलमान खान की बातों ने बढ़ाया सस्पेंस | ACTPnews

बिग बॉस 20 में होगी रीति तिवारी की वापसी? मिड-वीक एविक्शन में हुई थीं बाहर, अब सलमान खान की बातों ने बढ़ाया सस्पेंस


‘बिग बॉस 20’  का ये हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। कभी कैप्टेंसी टास्क के लिए घरवाले एक-दूसरे को निशान पर लेते दिखे तो कभी घर के कामों को लेकर तनाव देखने को मिला। हर हफ्ते की तरह इस बार भी घरवाले अलग-अलग ग्रुप में बंटे दिखे और अन्य को निशाने पर लेते रहे। इसी बीच एक शॉकिंग एलिमिनेशन भी देखने को मिला। रीति तिवारी मिड-वीक एविक्शन में बिग बॉस 20 से बाहर हो गईं। लेकिन, अब ‘वीकेंड का वार’ के नए प्रोमो से शो में रीति तिवारी के अचानक बाहर होने के बाद एक बड़े ट्विस्ट का संकेत मिल रहा है। नए प्रोमो में, शो के होस्ट और सुपरस्टार सलमान खान घर वालों से उनके फैसले के बारे में सवाल करते हैं और रीति की शो में संभावित वापसी की ओर इशारा करते हैं।

मिड वीक एविक्शन में बाहर हो गई थीं रीति तिवारी

दरअसल, इसी हफ्ते मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को मिड-वीक एविक्शन के दौरान बिग बॉस हाउस से बाहर कर दिया गया था। यह फैसला कैप्टेंसी के दावेदारों – माही विज, यंग डीएसए और उदिति सिंह – ने मिलकर लिया था, जिन्होंने रीति का नाम चुना था। उनके जाने से घर के कई सदस्य भावुक हो गए थे। रीति से पहले ईशा रिखी और रोहेद खान शो से बाहर हो चुके हैं। रीति शो से बाहर होने वाली तीसरी कंटेस्टेंट बनीं। लेकिन, अब लग रहा है कि शो में वह वापस आ सकती हैं।

बिग बॉस 20 वीकेंड का वार प्रोमो

3 अक्टूबर के ‘वीकेंड का वार’ प्रोमो में सलमान खान, घरवालों से घर से बेघर होने के बारे में बात करते और घरवालों से उनकी पसंद के बारे में सवाल पूछते हुए दिख रहे हैं। हालांकि प्रोमो में साफ तौर पर यह नहीं बताया गया है कि आगे क्या होगा, लेकिन उनकी बातों से रीति से जुड़े किसी संभावित ट्विस्ट का संकेत मिलता है। प्रोमो वीडियो शेयर करते हुए, जियो हॉटस्टार रियेलिटी ने X हैंडल पर लिखा, ‘आए हाय आए, जो गया क्या वो वापस आए? देखिए बिग बॉस 20 का नया एपिसोड, हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर।’

बिग बॉस 20 हाउस में रीति तिवारी का सफर

घर में रीति का सफर भी चर्चा में रहा है, खासकर साथी कंटेस्टेंट उदिति सिंह के साथ उनकी नोक-झोंक की वजह से। ‘वीकेंड का वार’ के एक एपिसोड में सलमान खान ने ‘डिस बैटल’ टास्क में उनके परफॉर्मेंस को “अब तक का सबसे खराब डिस” भी कहा था। लेटेस्ट प्रोमो के बाद अब ये देखना बाकी है कि क्या रीति सच में बिग बॉस हाउस में लौटेंगी या सलमान कंटेस्टेंट्स के लिए कोई और ट्विस्ट लाने वाले हैं। वहीं इस हफ्ते जो कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं, उनमें काजी तौकीर, माही विज, अमन गांधी, कनिका मान, मैरी कॉम, लव गिल, यंग, आसिफ खान और आम्रपाली दुबे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं।

ये भी पढ़ेंः उदिति सिंह ने एक्स बॉयफ्रेंड संग ब्रेकअप को बताया ब्लेसिंग इन डिस्गाइज, बताई लड़ाई की वजह, बोलीं- ‘पार्टनर मुझे डिमोटिवेट करता था’

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports