VIDEO: IndiGo फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग | ACTPnews

VIDEO: IndiGo फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग


दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को रविवार को विमान में धुआं निकलने की घटना के बाद हैदराबाद डायवर्ट कर दिया गया। विमान के ओवरहेड बिन में रखे एक यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने का पता चला था। इसके बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। एयरलाइन इंडिगो के मुताबिक, फ्लाइट संख्या- 6E 6115 रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को दिल्ली से चेन्नई के लिए रवाना हुई थी।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग

उड़ान के दौरान केबिन में यात्री के निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से धुआं निकलने का पता चला। इंडिगो ने अपने बयान में कहा कि केबिन क्रू ने तुरंत कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रण में ले लिया। स्थापित सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत पायलटों ने विमान को हैदराबाद डायवर्ट करने का फैसला किया। इसके बाद विमान ने हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। एयरलाइन ने बताया कि चालक दल ने निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थिति को संभाला।

हालांकि, एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि किस तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस था या धुएं की असल वजह क्या थी। घटना के बारे में शुरुआती जानकारी से पता चला था कि शायद किसी यात्री के पावर बैंक में आग लग गई थी। हालांकि, इंडिगो के बयान में किसी पर्सनल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से धुआं निकलने की बात कही गई, लेकिन यह कन्फर्म नहीं किया गया कि वह पावर बैंक ही था। प्रवक्ता ने कहा, “इस अप्रत्याशित स्थिति के कारण हमारे ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है और हम इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, जिसमें रिफ्रेशमेंट देना और समय पर जानकारी देना शामिल है।” एयरलाइन ने दोहराया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी बिजली

इससे पहले, बिहार की राजधानी पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई, जिससे विमान का अगला हिस्सा यानी नोज क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के समय विमान करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसके बाद विमान की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 104 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। फ्लाइट निर्धारित समय से करीब 8 मिनट पहले लखनऊ पहुंची।

ये भी पढ़ें-

JMB की शाखा इमाम महमूद हबीबुल्लाह पर एक्शन, NIA ने आतंकी साजिश के मामले में दबोचा 1 और आरोपी

कलश यात्रा के दौरान लगा करंट, दो मासूमों की हुई मौत, एक दर्जन से अधिक बच्चे घायल

function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}

window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *