Wimbledon 2026: ELA Shocks Swiatek | ACTPnews

Wimbledon 2026: ELA Shocks Swiatek


लंदन1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

विंबलडन में शनिवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। ऑल इंग्लैंड क्लब के सेंटर कोर्ट पर 21 साल की एलेक्जेंड्रा ईला ने डिफेंडिंग चैंपियन इगा स्वियातेक को 7-6 (9), 6-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। वे किसी भी ग्रैंड स्लैम सिंगल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली फिलीपींस की पहली खिलाड़ी बन गई हैं।

मैच जीतने के बाद ईला कोर्ट पर घुटनों के बल बैठ गईं और भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा, ‘अपने देश के लोगों का समर्थन मेरे लिए बेहद खास है। यह जीत मैं अपने परिवार और फिलीपींस की सभी छोटी लड़कियों को समर्पित करती हूं।’

3 साल पहले स्वियातेक ने फ्रेंच ओपन जीता था। इसके बाद राफेल नडाल एकेडमी गई थीं। यहीं से ईला ग्रेजुएशन कर रही थी। स्वियातेक ने ईला को सर्टिफिकेट दिया था। स्वियातेक ने अपनी स्पीच में कहा था- जो भी करना, उसमें अपना 100% देना।

फिलिपिंस की ईला जीत के बाद भावुक हो गईं और कोर्ट पर बैठ गईं।

फिलिपिंस की ईला जीत के बाद भावुक हो गईं और कोर्ट पर बैठ गईं।

जीत के बाद एलेक्जेंड्रा ईला के हाथ से रैकेट छूट गया।

जीत के बाद एलेक्जेंड्रा ईला के हाथ से रैकेट छूट गया।

मैच हारने के बाद सेंटर कोर्ट से बाहर जाती स्वियातेक।

मैच हारने के बाद सेंटर कोर्ट से बाहर जाती स्वियातेक।

ईला को स्वियातेक ने ही दिया था ग्रेजुएशन डिप्लोमा

ईला को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट देती ईगा स्वियातेक।

ईला को ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट देती ईगा स्वियातेक।

ईला ने स्वियातेक को दूसरी बार मात दी है। वे पिछले साल मियामी ओपन में भी स्वियातेक को हरा चुकी हैं। आज की जीत के बाद ईला ने कहा- ‘स्कूल के बाद रफल्ड मोजे और लाइट वाले जूते पहनकर मैं रोज ट्रेनिंग के लिए जाती थी। आज की यह जीत बचपन की उस छोटी ईला, मेरे परिवार, मेरे देश और उन सभी लड़कियों के नाम है, जो बड़े सपने देखती हैं।’

ग्रास कोर्ट नहीं था, इसलिए बास्केटबॉल कोर्ट पर ट्रेनिंग की

फिलीपींस में बड़ी होने के दौरान ईला के पास ग्रास कोर्ट पर खेलने का विकल्प नहीं था। इसके बजाय वे एक ऐसे कोर्ट का इस्तेमाल करती थीं, जो बास्केटबॉल कोर्ट था। ईला ने कहा, ‘वहां बास्केटबॉल हूप्स होते थे, इसलिए मैं ज्यादा पीछे नहीं हट सकती थी। क्योंकि, तब मैं बास्केटबॉल हूप से टकरा जाती।’

ईला ने स्वियातेक को सीधे सेटों में हराया

युवा स्टार ईला ने लेडीज सिंगल्स में दुनिया की नंबर-3 की इगा स्वियातेक को 2 घंटे 15 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों से हराया। पहले सेट में ईला ने टाईब्रेक के दौरान 2 सेट प्वाइंट बचाए और 7-6 (9) से बढ़त बना ली।

ईला ने दूसरे सेट में उन्होंने आक्रामक खेल दिखाते हुए स्वियातेक को वापसी का कोई मौका नहीं दिया और 6-2 से सेट को अपने नाम किया। वे अब राउंड ऑफ 16 में 13वीं सीड जैस्मिन पाओलिनी का सामना करेंगी।

पोलैंड की तीसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने पिछले साल विंबलडन का खिताब जीता था। हार के बाद उन्होंने स्वीकार किया कि अहम मौकों पर ईला ने उनसे बेहतर खेल दिखाया।

मैच के बाद इगा स्वियातेक और अलेक्जेंड्रा ईला एक-दूसरे से हाथ मिलाती हुईं।

मैच के बाद इगा स्वियातेक और अलेक्जेंड्रा ईला एक-दूसरे से हाथ मिलाती हुईं।

रायबाकिना और अनिसिमोवा भी टूर्नामेंट से बाहर

लेडीज सिंगल्स के अन्य मुकाबलों में दूसरी वरीयता प्राप्त और 2022 की चैंपियन एलिना रायबाकिना को बेल्जियम की एलिस मर्टेंस ने 7-6 (7-4), 6-1 से हराया। इस हार के बाद यह भी तय हो गया कि आर्यना सबालेंका महिला रैंकिंग में नंबर-1 बनी रहेंगी।

उधर, पिछले साल की उपविजेता अमांडा अनिसिमोवा को मैडिसन कीज ने 3-6, 6-2, 6-3 से हराकर बाहर कर दिया। हार के बाद अनिसिमोवा कोर्ट पर भावुक नजर आईं। स्वियातेक की हार के साथ यह सिलसिला भी जारी रहा कि 2016 में सेरेना विलियम्स के बाद कोई भी महिला खिलाड़ी विंबलडन का खिताब लगातार नहीं बचा सकी है।

सेरेना विलियम्स घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से हटीं

सेरेना विलियम्स ने बाएं घुटने में सूजन के कारण अपनी बहन वीनस विलियम्स के साथ डबल्स मुकाबले से नाम वापस ले लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि वीनस के साथ फिर से कोर्ट पर उतरना उनके लिए खास मौका होता, लेकिन चोट के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। सेरेना और वीनस की जोड़ी विंबलडन में छह बार महिला डबल्स चैंपियन रह चुकी है।

सेरेना विलियम्स ने बाएं घुटने में सूजन के कारण डबल्स से अपना नाम वापस लिया।

सेरेना विलियम्स ने बाएं घुटने में सूजन के कारण डबल्स से अपना नाम वापस लिया।

दिमित्रोव पांच सेट में जीते

मेंस सिंगल्स में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव ने इटली के माटेओ बेरेटिनी को 6-3, 6-4, 3-6, 5-7, 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। पहले दो सेट जीतने के बाद दिमित्रोव की बढ़त बेरेटिनी ने बराबर कर दी, लेकिन निर्णायक सेट में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया। अब अंतिम-16 में दिमित्रोव का सामना ब्रिटेन के आर्थर फेरी से होगा। 16वीं बार विंबलडन खेल रहे दिमित्रोव छठी बार चौथे दौर में पहुंचे हैं।

————————————————-

विंबलडन से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

जोकोविच ने फेडरर के विंबलडन रिकॉर्ड की बराबरी की, 105वां मैच जीता

नोवाक जोकोविच ने विंबलडन में रोजर फेडरर के सबसे ज्यादा मेंस सिंगल्स मैच जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सर्बिया के दिग्गज खिलाड़ी ने फ्रांस के आर्थर रिंडरकनेच को हराकर ऑल इंग्लैंड क्लब में अपनी 105वीं जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports